जॉब
CG Bharti : 8वीं पास के लिए निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि…

CGPSC Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CGPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा.

जॉब
यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मजबूत कद-काठी और स्टेनों का ज्ञान रखने वाले युवती-युवकों के लिए सरकारी नौकरी का एक अवसर आया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के कुल 186 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके तहत पुरुष (मेल) की 154 वैकेंसी और महिला (फीमेल) की 25 पोस्ट हैं। वहीं, 107 रिक्तियां विभागीय उम्मीदवारों के लिए हैं। इनके लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया 8 जून से शुरू की जाएगी।
ऑनलाइन है पूरी प्रक्रिया
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस अपनाई जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 7 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे।
एप्लिकेशन फीस
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
जरूरी योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य मानदंड
हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंड्री) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वहीं, एएसआई पदों के लिए भी 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन और कंप्यूटर पर 50 मिनट में अंग्रेजी में या 65 मिनट में हिंदी में ट्रांसक्रिप्शन की गति होनी चाहिए
जॉब
सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर की बंपर भर्ती निकाली है. सरकारी टीचर बनने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए शानदार मौका है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षिक योग्यता-
राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड या एजुकेशन में डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग का नोटिफिकेशन देखें.
उम्मीदवारों की उम्र
सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी. साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें नियमानुसार छूट दी जाएगी.
सीनियर टीचर को ऐसी होगी सेलेक्शन
पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. भर्ती संबंधी किसी प्रकार के अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देखें.
जॉब
IDBI बैंक निकली इतने पदों पर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

IDBI Bank Recruitment 2022: IDBI बैंक ने एग्जीक्यूटिव एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए 3 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया, IDBI बैंक ने एग्जीक्यूटिव एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए 3 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.
इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 17 जून 2022 निर्धारित की गई है.भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1544 पद भरे जाएंगे. जिसमें 1044 पद एग्जीक्यूटिव के एवं 500 पद असिस्टेंट मैनेजर के शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट अथवा समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक डिटेल भर्ती के नोटिफिकेशन में देखें.
आयु सीमा
एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 20 से 25 एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 21 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
दोनों पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. साथ ही असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए पर्सनल इंटरव्यू भी होगा. भर्ती संबंधी सभी जानकारी उसके नोटिफिकेशन में चेक की जा सकती है. नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है.
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…






























You must be logged in to post a comment Login