जॉब
यहाँ निकली लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

UPSC Recruitment 2022: भारत सरकार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग), और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNotice के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Advt-No-10-2022-engl पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 161 पद भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 जून 2022
रिक्ति विवरण
ड्रग इंस्पेक्टर – 3 पद
असिस्टेंट कीपर – 1 पद
मास्टर – 1 पद
मिनरल ऑफिसर – 20 पद
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर – 20 पद
सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – 2 पद
वाइस प्रिंसिपल- 131 पद
सीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – 1 पद
योग्यता मानदंड
ड्रग इंस्पेक्टर – प्रासंगिक विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
असिस्टेंट कीपर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए.
मास्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से शिक्षण में डिग्री होना चाहिए.
मिनरल ऑफिसर- जियोलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी या इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री या माइनिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टेक्सटाइल प्रोसेसिंग या टेक्सटाइल केमिस्ट्री में डिग्री या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या टेक्सटाइल प्रोसेसिंग या टेक्सटाइल केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टेक्सटाइल केमिस्ट्री या टेक्सटाइल प्रोसेसिंग में पोस्ट डिप्लोमा होना चाहिए.
वाइस-प्रिंसिपल- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एजुकेशन में ग्रेजुएट होना चाहिए.सीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 (1956 का 102) की किसी एक अनुसूचियों में शामिल विश्वविद्यालय या समकक्ष योग्यता और एक राज्य चिकित्सा रजिस्टर या भारतीय चिकित्सा रजिस्टर में पंजीकृत होना चाहिए. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान या समकक्ष से M.D. (सामाजिक और निवारक चिकित्सा) / M.D. (सामुदायिक चिकित्सा) की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
ड्रग इंस्पेक्टर – 30 वर्ष
असिस्टेंट कीपर – 30 वर्ष
मास्टर – 38 वर्ष
खनिज अधिकारी – 30 वर्ष
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर -30 साल
सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – एससी के लिए 40 साल और ओबीसी के लिए 38 साल
उप-प्राचार्य -35 वर्ष
सीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – 55

जॉब
अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2022: आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार अप्रेंटिस के इन 3612 पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर देखा जा सकता है.इंडियन रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2022 है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को एक साल तक अप्रेंटिस का मौका मिलेगा और हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आयु सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं और एनसीवीटी या एससीवीटी से प्रमाणित संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के 10वीं और आईटीआई के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जो इन पदों पर चयनित किए जाएंगे. ऐसे उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और फिर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिसशिप 1 साल की होगी और इस दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा.
आवेदन ऐसे करें
अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन फॉर्म कंप्लीट करके सबमिट कर दें.
जॉब
तकनीशियन की 79 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 3 जुलाई तक करें आवेदन…

CSIR NPL Recruitment: आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही तकनीशियन के 79 पदों के लिए अप्लाई करें. विस्तृत विज्ञापन सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है।सीएसआईआर नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली ने 79 तकनीशियन भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2022 है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही तकनीशियन के 79 पदों के लिए अप्लाई करें. विस्तृत विज्ञापन सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है.
भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के द्वारा 79 तकनीशियन के पदों पर भर्ती की जाएगी.
अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा 3 जुलाई को 28 वर्ष होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
“निदेशक, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला” के पक्ष में कम से कम 3 महीने के लिए वैध किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक पर डिमांड ड्राफ्ट / पे ऑर्डर के रूप में आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपये का होना चाहिए.
जॉब
गृह मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,24 जून तक करें आवेदन…

गृह मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सेक्रेटरी, मैनेजर, सेक्शन ऑफिसर, प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट इंजीनियर और सीनियर अकाउंटेंट सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नोटिस के अनुसार, विभाग ने ग्रुप ‘ए’ ‘बी’ और ‘सी’ पदों पर भर्ती निकाली हैं। ये भर्तियां लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली और इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट्स (ICPs) के लिए की जाएंगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 49 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार वैकेंसी सर्कुलर 11 जनवरी 2022 के लिए पहले ही आवेदन कर चुके है, उन्हें भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।
पदों की संख्या : 49
वैकेंसी डिटेल्स
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली – 15 पद
इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट्स (ICPs) – 34 पद
योग्यता
ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों काे कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले एडवांस कॉपी डाक द्वारा तय पते पर भेजना होगा। साथ ही इस ई-मेल एड्रेस [email protected] पर मेल भी करना होगा। पात्र अधिकारियों के आवेदन जिनकी सेवाओं को तुरंत बख्शा जा सकता है, वे पांच साल की एसीआर / एपीएआर की वेरिफाइड कॉपियों के साथ अवर सचिव (स्थापना), भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, तल लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली-110003 तक भेज सकते हैं।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब4 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब5 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…























You must be logged in to post a comment Login