Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: करंट लगने से पेट्रोल पंप कर्मी की हुई मौत, गुस्साए लोगो ने किये चक्काजाम… 

Published

on

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत हो गई। कर्मचारी पंप पर ही लोहे की मेज पर चढ़कर झंडा लगा रहा था। तभी 11केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से उठवाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक अकलतरा-बिलासपुर रोड पर जाम लगाए रखा। आरोप है कि पंप मालिक के इशारे पर परिजनों को बिना सूचना दिए शव हटाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव निवासी आशीष कुमार निर्मलकर (25) बिलासपुर रोड स्थित जुनेजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पंप पर झंडा लगाने लोहे की सीढ़ी जैसी टेबल पर चढ़ा। झंडा लगाने के दौरान ऊपर से गई 11 केवी के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और उसका शरीर जलने लगा। पैर और अन्य हिस्से अलग होकर गिर गए और उसकी मौत हो गई।

परिजनों को सूचना और मुआवजा नहीं देने का आरोप
पुलिस ने युवक के शव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। आरोप है कि बिना परिजनों को सूचना और मुआवजा दिए शव को जानकर हटवाया गया है। पंप के सामने से हाई वोल्टेज तार गुजरा है। इसके बावजूद युवक को लोहे के सीढ़ी में चढ़ा दिया गया, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। इसके बाद लोगों ने पामगढ़ तिराहा पर जाम लगा दिया। इसके कारण अकलतरा-बिलासपुर मार्ग बाधित हो गया।

प्रशासन की पहल पर एक लाख मुआवजा

हंगामे की सूचना पर पामगढ़ एसडीएम और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। प्रशासन की पहल पर जुनेजा फ्यूल्स के संचालक की ओर से मृतक कर्मचारी आशीष के परिजनों को एक लाख रुपए मुआवजा दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से भी तात्कालिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसके बाद समझाने पर लोग हटने के लिए तैयार हुए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

Published

on

By

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान में वन विभाग ने 10 हाथियों के खून व मल के सैंपल लिए हैं। इनके आधार पर ही डीएनए की जांच की जाएगी, ताकि हाथियों का एक डेटा बेस तैयार हो सके। विभाग को हाथियों के डीएनए के लिए प्रोजेक्ट एलीफेंट की ओर से वन विभाग को पत्र आया था। जांच के बाद पालतू हाथियों को एक यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा, ताकि अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जा सके। वन विभाग का कहना है कि प्रदेश में पालतू हाथियों का ब्लड सैंपल लेने का काम किया जा रहा है।

राज्य में करीब 300 हाथी

ज्ञात हो कि प्रदेश में जंगली हाथियों की संख्या 300 के करीब है, लेकिन पालतू हाथियों की संख्या कम है। वर्तमान में तीन हाथी अचानकमार टाइगर रिजर्व और सात हाथी तमोर पिंगला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। विभाग ने इस हाथियों का ब्लड सैंपल ले लिया है। सैंपल वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ देहरादून में जमा करना है। वन विभाग के अधिकारी सैंपल जमा करने के लिए एक दो दिन के भीतर देहरादून के लिए रवाना होंगे। पालतू हाथियों का डाटा बेस तैयार होने पर इनकी आयु, आनुवांशिकता समेत अन्य कई बिंदुओं की जानकारी मिल सकेगी।

तस्करी पर लगेगी लगाम

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट एलीफेंट के निदेशक ने निजी स्वामित्व वाले पालतू हाथियों के डीएनए की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसका मकसद है कि देश भर में निजी लोगों के पास हाथियों की संख्या अधिक है। इन हाथियों के बारे में विभाग को जानकारी मिल नहीं पाती है। इस कारण हाथी के बच्चों और दांत आदि बेचने पर पता नहीं चल पाता था, लेकिन अवैध तरीके से खरीदने-बेचने की प्रक्रिया पर रोक लगेगी। साथ ही हाथियों के अंगों के व्यापार पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। सूत्रों की माने तो हाथी के अंग बरामद होते हैं तो उसके डीएनए से पता लग जाएगा कि यह हाथी पालतू था या फिर जंगली। पालतू होने पर उसकी पूरी डिटेल निकालने के बाद जरूरी कार्रवाई आसान हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रिसर्च के दौरान भी सहायक होगा।

इन राज्य के हाथियों का किया जा रहा डीएनए

पालतू हाथियों का डीएनए असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़ व झारखण्ड में किया जा रहा है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत… 

Published

on

By

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपित ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।रतनपुर क्षेत्र के चपोरा में रहने वाले केजाराम धु्रव गांव के सरपंच थे। बुधवार की सुबह वे अपने साथी रमेश सिंह परमार के साथ बाइक से बिलासपुर आए थे। देर रात गांव लौट रहे थे।रात 10:45 बजे वे रानीगांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरपंच और उनके साथी को गंभीर चोटे आई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक थोड़ी दूर जाकर अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में रानीगांव पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को रात में ही चीरघर भेज दिया गया। गुस्र्वार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपित ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रेलर की टक्कर से पिकअप के चालक की मौत, एक गंभीर

हिर्री में रहने वाले अमित कुमार कोयल साई गोविंद ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर थे। बुधवार की रात वे पिकअप लेकर बिलासपुर सामान के लिए आए थे। उनके साथ दीपक भी मौजूद थे। दोनों सामान लेकर लौट रहे थे। रात 10 बजे से धौंराभाठा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने चल रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे उनके पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक अमित कुमार कोयल को गंभीर चोटे आई। साथ ही दीपक भी घायल हो गया। इस बीच ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दोनों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स में अमित की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

Published

on

By

 

बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी। घटना शनिवार की है जब सरकंडा लोधीपारा बर्तन व्यवसायी जयराम अग्रवाल पिता दीनदयाल अग्रवाल (46) शनिवार को कुछ लोगों को पेमेंट करने के लिए अपने घर से लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए लेकर आए थे। दुकान खोलने के बाद बैग को काउंटर के ऊपर रख कर पूजा का सामान जमाने लगे। इस दौरान तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ दुकान में दाखिल हुई और रुपए की मांग करने लगी। जयराम ने सभी को काम करने की सलाह देते हुए भगा दिया। पूजा करने के बाद जब वह काउंटर पर रखे बैग को देखा तो रकम गायब हो गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान...

छत्तीसगढ़2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत… 

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की...

क्राइम न्यूज़19 hours ago

CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

  बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी।...

छत्तीसगढ़21 hours ago

CG News: देर रात मालगाड़ी के इंजन में नक्सलियो ने लगाई आग…

  दंतेवाड़ा/रायपुर। जिले में माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर माओवादियों ने देर रात एक...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : डीजे बंद कराने कहा तो बारातियों ने किया चाकू हमला, 7 लोग बुरी तरह से जख्मी…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें 7 लोग बुरी तरह से...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया4 days ago

    Today Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…

  • देश5 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…

  • जॉब6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto3 days ago

    AMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…

  • देश5 days ago

    पोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…

  • Lifestyle7 days ago

    ये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…

  • Lifestyle4 days ago

    Helth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी… 

  • देश - दुनिया7 days ago

    वित्‍तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…

  • जॉब6 days ago

    यहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…