Connect with us

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली में तापमान 3.2 डिग्री, राजस्थान में भी बढ़ी ठिठुरन

Published

on

बीते एक सप्ताह में मौसम में करवट बदल ली है और उत्तर भारत में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शीतलहर के कारण कई राज्यों में लोगों का हाल बेहाल है। पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है और इस कारण ठंडी हवाएं चलने के कारण राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल तापमान में गिरावट आई है।

अगले सात दिन में बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।, राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में माइनस 3 और चुरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट
दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर, मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली से सटा मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ गई है।
झारखंड के मौसम में भी बदलाव
झारखंड के लगभग सभी जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से ठंड का असर दिख रहा है। बर्फीली हवा के कारण चार-पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इधर सर्द हवाओं ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

खेल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: कोरोना के कारण रद्द नहीं होगी सीरीज,टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू

Published

on

By

साउथ अफ्रीका के मेडिकल ऑफिसर शुएब मांजरा ने कहा कि बीसीसीआई (BCCI) और सीएसए (CSA) में सहमति बनी है। अगर कोई खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित होता है। तब टेस्ट और वनडे सीरीज रद्द नहीं की होगी। वह क्वारंटाइन रहने के लिए भी जबरदस्ती नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि भारत और अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। दूसरा मैच 3 जनवरी और आखिरी और तीसरा मुकाबला 11 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं 19, 21 और 23 जनवरी को वनडे मैच होंगे।

फिलहाल सहमति है कि बीसीसीआई तभी दौरे से हट सकता है, जब साउथ अफ्रीका में परिस्थितियां बेहद खराब हो जाए। हालांकि शुएब मांजरा ने कहा, अभी किसी के हटने की संभावना नहीं है।उन्होंने कहा कि हमने भारत के साथ चर्चा की और प्रोटोकॉल पर सहमति बनी है। बायो-बबल के अंदर सभी का वैक्सीनेशन हो गया होगा।

अब पॉजिटिव केस सामने आते हैं, तो वह होटल के अंदर ही अलग रहेगा।मेडिकल अधिकारी ने कहा कि संपर्क वाले प्लेयर्स खेलना जारी रखेंगे। हर दिन उनका टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई सीएसए द्वारा उपलब्ध कराए गए बायो-बबल से खुश है।’ वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, फिलहाल सब सुरक्षित माहौल में है और नियमित परीक्षण किया जा रहा है। बता दें भारत का दौरा साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए काफी अहम है।

इस सीरीज के प्रसारण अधिकारी से बोर्ड को बड़ी धन राशि मिलेगी। फिलहाल टीम इंडिया सेंचुरियन में एक रिजॉर्ट में रुकी है। जहां बायो-बबल के अंदर काफी काफी खाली जगह है।

Continue Reading

जॉब

एम्स फैकल्टी पदों पर निकली 100 से ज्यादा वैकेंसी, सैलरी लाखों रुपये तक की

Published

on

By

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रायबरेली में फैकल्टी के कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 है।

इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरा जाएगा। रिक्त पदों की कुल संख्या 118 है। कैंडीडेट्स की नियुक्ति 3 साल के लिए की जाएगी, जिसे कुल 7 सालों तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलेगी। रिक्त पदों में प्रोफेसर के 29 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 23 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 25 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पद हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 118 है।सैलरी की बात करें तो प्रोफेसर को 168900 रुपए से 220400 रुपए तक, एडिशनल प्रोफेसर को 148200 से 211400 तक, एसोसिएट प्रोफेसर को 138300-209200 तक, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 101500-167400 तक वेतन मिलेगा।आयु सीमा की बात करें तो प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु 58 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए कैंडीडेट्स की उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

Continue Reading

देश - दुनिया

ओमिक्रोन से भारत में फिर से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां फिर लौटीं, पीएम मोेदी करेंगे बड़ी बैठक

Published

on

By

भारत में भी ओमिक्रोन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 2 दिसंबर को भारत में ओमिक्रोन का पहला मरीज सामने आया था और 20 दिन में यह संख्या 238 पहुंच गई है। इस बीच, क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण भीड़ जुटने का खतरा बढ़ गया है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद राज्यों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों पर काम करना शुरू कर दिया है।

जैसे कर्नाटक में न्यू ईयर के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली में भी पार्टियां नहीं हो सकेंगी। मुंबई में पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या सीमित कर दी गई है। महाराष्ट्र में स्कूल बंद करने पर मंथन चल रहा है। बता दें, अभी देश में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 65 मरीज महाराष्ट्र में ही है। गोवा में भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी हैइस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में हैं।

पीएम मोदी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। बैठक का एजेंडा देश में ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते केस हैं। आशंका जताई जा रही है कि ओमिक्रोन के ये बढ़ते केस ही देश में तीसरी लहर का कारण बनेंगे। जानकारों का यह भी मानना है कि फरवरी 2022 में भारत में ओमिक्रोन के केस पीक पर पहुंच सकते हैं।

तब हो सकता है कि एक दिन में एक से डेढ़ लाख केस सामने आएं। अच्छी बात यह है कि ओमिक्रोन, डेल्टा वेरिएंट जितना घातक नहीं है। यही कारण है कि यह बीमारी तेजी से जरूर फैल रही है, लेकिन मरने वालों की संख्या बहुत कम है।

नए साल पर दिल्ली में रहेंगी ये पाबंदियां :दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई क्रिसमस और नए साल का आयोजन न हो। हालांकि, रेस्तरां और बार 50 प्रतिशत तक बैठने की क्षमता के साथ काम करना जारी रखेंगे। अधिकतम 200 लोगों की उपस्थिति के साथ विवाह संबंधी समारोहों की अनुमति है।

पार्टी में 200 से ज्यादा मेहमान नहीं : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अब शहर में किसी भी कार्यक्रम में 200 या अधिक लोगों के शामिल होने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। स्थानीय वार्ड अधिकारियों को को यह जांचने के लिए कहा है कि क्या ऐसे कार्यक्रमों में कोविड -19 उचित व्यवहार से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

बीएमसी ने कहा कि यदि मालिक, होटल व्यवसायी या आयोजक दावा करते हैं कि उनके स्थल में कोविड -19 से संबंधित मानदंडों का पालन करने और व्यक्तियों के बीच उचित दूरी सुनिश्चित करने के बाद भी 200 से अधिक व्यक्तियों को समायोजित करने की क्षमता है, तो सहायक नगरपालिका की पूर्व लिखित अनुमति आयुक्त प्राप्त करना चाहिए।

मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों में प्रवेश नहीं :हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घोषणा की कि 1 जनवरी से हरियाणा में मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों के अंदर पूरी तरह से टीकाकरण नहीं होने वाले पात्र लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों सहित किसी भी व्यक्ति को पूर्ण टीकाकरण के बिना सरकारी कार्यालयों में जाने की अनुमति नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने...

छत्तीसगढ़21 hours ago

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने...

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो...

छत्तीसगढ़4 days ago

रेलवे के अनारक्षित बोगी एवं मासिक पास बंद होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही

कोरोना संकट के नाम पर रेलवे ने मासिक पास की सुविधा बंद कर रखा है,जबकि सभी बड़ी ट्रेने पहले की...

छत्तीसगढ़5 days ago

रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज

शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी

  • जॉब7 days ago

    अपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

  • 7 days ago

    बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • यूपी4 days ago

    सपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला

  • Tech & Auto4 days ago

    खत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

  • Tech & Auto3 days ago

    वीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  • देश7 days ago

    ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू