Tech & Auto
जल्द ही आने वाली है one plus के जबरदस्त इयर बर्ड्स, जल्द करे बुकिंग…

वनप्लस अपने फैन्स के लिए दो नए ईयरबड्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रांड, 21 अप्रैल को OnePlus Buds N ईयरबड्स और OnePlus Cloud Ear Z2 ईयरफोन को लॉन्च करेगी। खुद कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, फिलहाल इन्हें चीन में लॉन्च किया जाएगा। नए ऑडियो डिवाइस देश में OnePlus Ace स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। वनप्लस नॉर्ड बड्स, जिन्हें 28 अप्रैल को भारत में डेब्यू करने के लिए कहा गया है, चीन में वनप्लस बड्स एन मॉनीकर के साथ आने की उम्मीद है। इसी तरह, OnePlus Cloud Ear Z2 अनिवार्य रूप से एक रीब्रांडेड OnePlus Bullets Wireless Z2 है, जिसे पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। औपचारिक शुरुआत से ठीक एक हफ्ते पहले, कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, JD.com और Tmall के माध्यम से OnePlus Buds N और OnePlus Cloud Ear Z2 के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
कंपनी ने गुरुवार को Weibo के जरिए OnePlus Buds N और OnePlus Cloud Ear Z2 को चीन में लॉन्च करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा की। कंपनी द्वारा शेयर किए गए एक टीजर पोस्टर (चीनी में) के अनुसार, ऑडियो डिवाइस 21 अप्रैल को शाम 7 बजे (शाम 4:30 बजे IST) लॉन्च होने वाले हैं। टीजर वनप्लस बड्स एन के लिए एक स्टेम के साथ एक इन-ईयर डिजाइन का सुझाव देता है। इन्हें मूनलाइट व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आने के लिए लिस्ट किया गया है। दूसरी ओर, OnePlus Cloud Ear Z2, नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन हैं। ये ब्लैक और ब्लू शेड्स में उपलब्ध होंगे।
जैसा कि उल्लेख किया गया है, वनप्लस बड्स एन ईयरबड्स और वनप्लस क्लाउड ईयर जेड 2 के लिए प्री-रिजर्वेशन में ओप्पो चीन की वेबसाइट, JD.com और Tmall पर लाइव है। दोनों डिवाइस को लॉन्च के दिन स्थानीय समयानुसार शाम 6:00 बजे (शाम 4:00 बजे) सेल के लिए लिस्ट किया गया है।
OnePlus Buds N ईयरबड्स के रीब्रांडेड OnePlus Nord Buds के रूप में आने का अनुमान लगाया गया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह 28 अप्रैल को भारत में आधिकारिक हो जाएगा। OnePlus Cloud Ear Z2 के मार्च में भारत में लॉन्च किए गए 8889 नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरबड्स का चीनी संस्करण होने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। जिसमें 12.4 मिमी ड्राइवर हैं और डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP55-रेटेड हैं और 200mAh बैटरी भी पैक करते हैं।

Tech & Auto
OLA S1 PRO की नई स्कूटर में हुई बड़ी गड़बड़ी, पढ़े पूरी खबर…

ओला S1 प्रो की क्वालिटी को लेकर एक और मामला सामने आया है। एक ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो सड़क के किनारे खड़ा है और उसका फ्रंट सस्पेंशन और व्हील बुरी तरह से टूट गया है। इतनी बड़ी गड़बड़ी के पीछे की वजह क्या है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि यह घटना किस शहर और किस वजह से हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।इस घटना के पहले खबर आई थी कि एक ओला S1 प्रो में अपने-आप ही आग लग गई। स्वीरों में देखा जा सकता है कि यह ओला S1 प्रो ब्लू कलर के शेड में और इसका फ्रंट सस्पैंशन स्कूटर से अलग हो गया है और इसका व्हील आगे की ओर पड़ा हुआ है। यह डैमेज ओला S1 प्रो सड़क के किनारे खड़ा है।
पहिए के टूटने की दो वजह
हालांकि कुछ लोगों के मुताबिक इस घटना के पीछे दो वजह हो सकती हैं। पहला जब स्कूटर का मालिक इसे बिजी सड़क में चला रहा होगा तो यह स्कूटर किसी बड़े पत्थर से टक्कर की वजह से हुआ होगा, जिससे आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट गया दूसरा इस स्कूटर का अगला हिस्सा अपने आप टूट गया।
ओला S1 प्रो की बिल्ट क्वालिटी पर उठ रहे सवाल
इस घटना को लेकर ओला इलेक्ट्रिक और स्कूटर मालिक दोनों ने अभी तक अपना ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। हालांकि अगर यह स्कूटर अपने आप टूटी है, तो ऐसे में ओला S1 प्रो की बिल्ट क्वालिटी पर भी सवाल खड़ा होता है, जो पहले से ही कई बिल्ट क्वालिटी और तकनीकी को झेल रही है। ओला S1 प्रो को अपनी औसत से कम बिल्ड क्वालिटी के लिए हाल के दिनों में काफी आलोचना झेलनी पड़ी है।
टूटे बॉडी पैनल के साथ डिलीवरी की भी शिकायत मिली
स्कूटर के कई मालिकों ने, जिन्होंने इसे खरीदा है, उन्होंने कम क्वालिटी वाले बॉडी पैनल, गलत फिटिंग व फिनिश लेवर और सॉफ्टवेयर गड़बड़ के बारे में शिकायत की है। कुछ मालिकों ने तो टूटे बॉडी पैनल के साथ अपने स्कूटर के डिलीवरी की शिकायत की है। ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल ही में तकनीकी खराबी के लिए भी चर्चा में आया था। पुणे में सड़क के किनारे खड़ी एक ओला S1 प्रो में अपने आप आग लग गई थी, जिसके कारण कुछ ही समय में स्कूटर जलकर राख हो गया था।
Tech & Auto
जल्द से जल्द खरीदे सस्ते दामो में Redmi का शानदार HD रेडी Smart TV…

शियोमी की Mi Fan Festival सेल लाइव हो गई है और यहां पर ग्राहकों को फोन, टीवी से लेकर लैपटॉप जैसे सामान को सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. ग्राहक यहां से स्मार्ट टीवी को भी काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. बता दें कि सेल का आखिरी दिन आज है. आइए जानते हैं टीवी पर मिलने वाले ऑफर. रेडमी स्मार्ट टीवी 32 HD रेडी (को काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल में इस टीवी को 15,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन SBI कार्ड के तहत ग्राहक इसे 2,000 रुपये के डिस्काउंट पर घर ला सकते हैं. इसके अलावा पेटिएम के ज़रिए 5% (400 रुपये) का कैशबैक मिलेगा.
नई Redmi Smart TV दो स्क्रीन साइज़ 32-inch और 43-inch में आती है. इसका 32-इंट वेरिएंट HD डिस्प्ले और इसका 43-inch वेरिएंट फुल HD डिस्प्ले के साथ आएगा. शियोमी ने अपने टीवी नें कस्टमाइज़ पिक्चर कंट्रोल दिया है. इसमें कनेक्टिविटी के तौर पर HDMI, 3.5mm जैक, USB, AV, Ethernet और Antenna पोर्ट दिए गए हैं.
एंड्रॉयड 11 पर चलता Smart TV…
शियोनी की ये नई स्मार्ट TV एंड्रॉयड 11 के साथ पैचवॉल UI 4 पर काम करेगी. शियोमी की कस्टम स्किन को हाल ही में Mi TV 5X के साथ पेश किया है. इसमें IMDb इंटीग्रेशन मौजूद हैस जिससे व्यूअर्स डायरेक्ट कंटेंट पेज से शोज़ और मूवी की रेटिंग देख सकेंगे.
साउंड की बात करें तो रेडमी स्मार्ट टीवी में 20W स्पीकर्स के साथ आती हैं, जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है. ऑडियो सिस्टम DTS वर्चुअस के साथ आता है. बाकी फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल बैंड, Wifi, ब्लूटूथ 5.0, ऑटो लो लेटेंसी मोड और कई खासियत मौजूद हैं. इसका डिस्प्ले वीविड पिक्चर इंजन का इस्तेमाल करेगा, और टीवी शियोमी के Make In India का हिस्सा है.
Tech & Auto
इस कंपनी के कार को मिल रही है फ्री सर्विस, कस्टमर को मिलेगा बेहतरीन डिस्काउंट

नई दिल्ली. रेनॉल्ट इंडिया ने अपने देश के सभी सर्विस टचप्वाइंट पर 18 से 24 अप्रैल तक समर कैंप की घोषणा की है. इस दौरान कंपनी के कस्टमर कार चैक और मैंटेनेंस के साथ-साथ पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर विशेष ऑफ़र का लाभ उठा सकेंगे. सर्विस के दौरान कस्टमर कई मज़ेदार एक्टीविटीज में भी हिस्सा ले सकेंगे.
कंपनी ने गर्मी के मौसम में कारों के ओप्टिमल परफॉर्मेंस के उद्देश्य से शुरु की है. रेनॉल्ट सर्विस कैंप में कार मालिकों को स्टैंडर्ड गाइडलाइन के तहत एक मुफ्त कार चेक-अप की सुविधा मिलेगी. इसमें ट्रैन्ड और वेल क्वालिफाइड टेक्नीशियन की ओर से कार की जांच की जाएगी. इसमें ग्राहकों को फ्री कार वॉश भी ऑफर किया जाएगा.
इसके अलावा कार मालिक पार्ट्स और एक्सेसरीज़, रोड साइड असिस्टेंस और एक्सटेंडेड वारंटी पर छूट का लाभ उठा सकते हैं. रेनो चुनिंदा एक्सेसरीज पर 50% तक की छूट, लेबर चार्ज और वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 15% की छूट, चुनिंदा पार्ट्स पर 10% की छूट, एक्सटेंडेड वारंटी एनरोलमेंट पर 10% की छूट और रोड साइड असिस्टेंस (RSA) के साथ-साथ चुनिंदा ब्रांडों के टायर पर स्पेशल ऑफर भी दे रहा है.
सर्विस कैंप के दौरान आने वाले ग्राहकों को कुछ मुफ्त उपहार भी दिए जाएंगे और वे बच्चों के लिए पेंटिंग, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिताओं जैसी कस्टमर इंगेजमेंट एक्टिविटी में भाग ले सकेंगे. इसके अलावा स्पेसिफिक वर्कशॉप में मुफ्त हेल्त चैकअप और कस्टमर एजुकेशन प्रोग्राम जैसी एक्टिवटी भी आयोजित की जाएंगी.
यह पहली बार नहीं है जब कार कंपनी ग्राहकों के लिए इस तरह का कैंपेन चला रही है. इससे पहले भी कंपनी ने रेनॉल्ट सिक्योर, रेनो एश्योर्ड, रेनो असिस्ट, रेनॉल्ट ईज़ी केयर, वर्कशॉप ऑन व्हील्स (वाह), माई रेनो ऐप जैसे प्रोग्राम चला चुकी है. रेनॉर्ट के भारत में 8,00,000 से ज्यादा कस्टमर हैं.
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


















You must be logged in to post a comment Login