Connect with us

क्राइम न्यूज़

Crime News: पानी पीने के बाहने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट…

Published

on

 

झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार दोपहर एक घर में घुसकर पहले 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालम्बिका सिन्हा से पीने के लिए पानी मांगा और फिर गले पर चाकू मारकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर के मार्ग संख्या चार पर स्थित एक मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बुजुर्ग महिला के पति घर से बाहर थे और उनके साथ सिर्फ घर की नौकरानी थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से नौकरानी को वारदात की भनक नहीं लगी. मारी गयी बुजुर्ग महिला के पति विजय कुमार सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक में डीजीएम रह चुके हैं.

दंपति रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के 398 बी में रहता था. शुक्रवार के दिन दोपहर लगभग 2 बजे जैसे ही विजय सिन्हा घर पहुंचे, तो वह घर के एक कमरे में अपनी पत्नी को खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई देखकर चीख पड़े. वह पत्नी को अस्पताल ले गये, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार, साइबर पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा और अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान दोनों हत्यारों की तस्वीर पुलिस को मिली गयी जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि दोपहर लगभग 12 बजे दो युवक घर का मुख्य द्वार खोल कर घर के अंदर आए और लगभग 50 मिनट घर में रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गए. जिस समय इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया, उस समय सिन्हा दंपति की नौकरानी 60 वर्षीय बसंती घर पर ही मौजूद थी, लेकिन उसे घटना की कथित तौर पर केाई भनक नहीं लगी, जबकि हत्यारे लगभग 45 मिनट तक घर में मौजूद रहे.

पुलिस ने नौकरानी से शुरू की है पूछताछ

इतना ही नहीं सिन्हा के घर पर उन्होंने बैठकर मिठाई खाई और पानी भी पीया लेकिन इसकी भनक तक नौकरानी को नहीं लगी. रांची पुलिस की टीम सिन्हा दंपती की नौकरानी से पूछताछ कर रही है। साथ में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके घर में और कौन-कौन हैं.सिन्हा दंपति का बेटा अमेरिका में और बेटी लंदन में कार्यरत हैं और विजय कुमार सिन्हा और मालम्बिका सिन्हा पिछले अनेक वर्षों से अशोक नगर रोड नंबर 4 स्थित आवास में निवास कर रहे थे.

मृत महिला समाज की है प्रतिष्ठित महिला

रांची की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ. उषा नाथ विजय सिन्हा की बहन हैं. मामले की जानकारी मिलने पर डॉ. उषा नाथ सहित अशोक नगर में रहने वाले कई पूर्व आइएएस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है उसे देखकर यह साफ पता चल रहा है कि उन्होंने हत्यारों के साथ कड़ा संघर्ष किया. अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद के अनुसार कमरे की दो अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं, एक अटैची को भी खोला गया है. उन्होंने बताया कि अपराधी किस उद्देश्य से वहां आये थे इसकी भी जांच की जा रही है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

विवाद शांत करवाना पड़ गया महंगा, युवक के सिर पर रॉड-डंडे से किया हमला, पढ़े पूरी खबर..

Published

on

By

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में स्थित झंडा चौक के शिवनगर में बुधवार देर रात मोहल्ले में कुछ लड़के झगड़ा हो रहे थे। इस बीच विवाद को शांत कराना मोहल्ले के ही एक युवक को भारी पड़ गया। तीन सगे भाईयों ने मिलकर युवक के सिर पर रॉड-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके परिजन फौरन अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी का पूरा परिवार क्रिमिनल है। कई मामलों में सभी जेल भी जा चुके है। वहीं मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां समेत परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो भाईयों के बीच 5 फिट गहरे नाली में जमकर चले लात-घूसे, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच…

तीनों भाई है आदतन आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी भाई आदतन अपराधी है। मोहल्ले में आए दिन लोगों से लड़ते झगड़ते रहते है। कई बार इनकी शिकायत हो चुकी है और कई बार यह मर्डर, लूट, हाफ मर्डर सहित कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार इनके पिता इन्हें इन कार्यों के लिए संरक्षण देते हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

एएसपी आकाश राव ने बताया कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 11 बजे चंगोराभाटा के झंडा चौक के पास तीन भाई राम अवतार साहू, रामू साहू और मितेश साहू का राजा ठाकुर नामक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों भाइयों ने हाथ, रॉड और डंडे से राजा ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी। घटना में राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजा ठाकुर को उनके साथी सुनील साहू और परिजनों ने जगन्नाथ अस्पताल पहुँचाया जहां उपचार के दौरान राजा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमले में उपयोग रॉड और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

 

मृतक की मां बोलीं- झगड़े को छुड़ाने गए बेटे को मारा, हमें न्याय चाहिए

मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा घुमकर घर आ रहा था, इस दौरान रामकुमार, रामू, कुंभकरण और मितेश ये चारों मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहे थे। ये लोग एक दुर्गेश नाम के लड़के को मारने के लिए दौड़ा रहे थे। मेरे बेटे ने उनको बोला की झगड़ा क्यों कर रहे हो। उसके बाद उसके एक भाई जो बोल नहीं पाता उनसे बत्ते से मेरे बेटे राजा के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि हमले के बाद राजा वहीं पर गिर गया, जिसके बाद तीनों आरोपी भाई ने स्टील के पंप और बत्ते से राजा को और मारे है। मैं घर में थी मुझे जैसे ही जानकारी मिली तो मैं दौड़ते हुए वहां गई। जब मैं वहां पहुंची तो मेरा बेटा जिंदा नहीं था।

आरोपी मर्डर, हाफ मर्डर के मामले में भी चले गए है जेल

मृतक की मां और परिजनों ने बताया कि, इन आरोपियों ने एक ही मर्डर नहीं किया है, जीतू निषाद नामक एक व्यक्ति की भी इन्होंने हत्या की है। कई लोगों का हाफ मर्डर किए है लेकिन इन लोगों को जमानत मिल जाता है। मैं न्याय चाहती हूं की इन लोगों को सजा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजा घर के बड़े बेटे थे। उनकी एक बेटी और एक छोटा बेटा भी है। राजा एक दुकान चलाता था। और राजा घर भी चलाता था।

नौकर ने मालिक के घर ही डाला डाका, पढ़ाई के लिए छुट्टी मांगकर ले उड़ा बाइक, रास्ते में पकड़ाया…

मृतक की मां ने बताया कि, इन आरोपियों ने जीतू निषाद की हत्या करने के बाद जेल से छुटे। उसके बाद आरोपियों ने उन्हीं के परिवार के राधे साहू को भी मारे है। राधे साहू का दिमागी हालत अब ठीक नहीं है। इसके बाद सूरज देंवागन नाम के युवक और उसके तीनों भाई को भी इन तीनों आरोपी राम अवतार साहू, रामू साहू और मितेश साहू ने झगड़ा करके मारा है। इसमें आरोपियों के पिता भी शामिल थे। इस मामले में ये जेल से छुट गए। जेल से छुटने के आठ दिन बाद ही उसका बाप एकात लोगों का मर्डर तो करना है ऐसा धमकी देकर गया था और आज मेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिए। फिर अगर छुटकर आ गए तो किसी और की हत्या करेंगे। उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

हमीरपुर में हुई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार…

Published

on

By

हमीरपुर जिले के मुंडखर तुलसी गांव में आधी रात को कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्टर के घर पर फायरिंग कर दी। घर की खिड़की, दरवाजे पर आरोपियों ने पांच राउंड दागे हैं।

जाहू चौकी के तहत मुड़खर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर पर रात 12 बजे के करीब 5 राउंड फायर किए गए हैं। गोलियों के निशान घर की दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के कवर भी बरामद किए गए हैं।

गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवारजनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वाले को नहीं देख पाए। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। अनुज एक बस ऑपरेटर हैं जिनकी 3 प्राइवेट बसें हैं। मुड़खर पंचायत के मुड़खर तुलसी गांव में वह अपने माता-पिता के साथ घर पर थे।

अनुज घर पर आकर 9:00 बजे के करीब ही सो गए थे और जब रात को गोलियां चली तो उनकी मां को सबसे पहले पता चला उन्हें लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आवाज हुई है। लेकिन एक के बाद एक लगातार पांच बार आवाज आने से उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर निशान पड़े हुए थे। इसके बाद मां ने बेटे अनुज को उठाया और आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हुए।

रात को 2:00 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर चली हुई गोलियों के कवर बरामद किए गए तथा वीडियोग्राफी भी की। भोरंज थाना के एसएचओ सुरम सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

जयपुर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पति के दोस्त ने किया रेप, पति को बात पता चलने पर पति छोड़कर भाग गया…

Published

on

By

जयपुर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर एक महिला से परिचित युवक ने रेप किया। धमकाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दरिंदगी की। आपबीती सुनाने पर पति भी छोड़कर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रामनगर शास्त्री नगर निवासी 24 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मनीष नाम के लड़के से मुलाकात हुई थी। काम काज के लिए उसके यहां आने पर बातचीत होने लगी। उसी दौरान हमारी दोस्ती हो गई। एक दिन आरोपी दोपहर के समय आया। वह घर में अकेली थी। कोल्डड्रिंक लेकर आए आरोपी ने उसे पीने के लिए दी। ]

कोल्डड्रिंक में कुछ मिला होने के कारण वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद घर में अकेला पाकर धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। इस बारे में पता चलने पर पति नाराज हो गया और उसे छोड़कर चला गया। शादीशुदा जिंदगी खराब करने के बाद भी आरोपी उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़5 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़7 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 week ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • देश - दुनिया7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष5 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश6 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष4 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई