Connect with us

जनता कर्फ्यू के दिन डिनर पार्टी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

Published

on

जनता कर्फ्यू के दिन डिनर पार्टी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ

अपराध दर्ज

अहमदाबाद. जनता कर्फ्यू की रात 8 बजे घाटलोडिया की ला ग्रेसिया सोसायटी के कई लोगों ने सोसायटी के ही क्लब हाउस में भोजन समारोह का आयोजन किया था। इसमें महिलाए-पुरूष-बच्चे और वृद्ध शामिल थे।पुलिस कमिश्नर को वाट्स एप पर सूचना दी पुलिस कमिश्नर के वाट्स एप नम्बर पर किसी ने क्लब हाउस में आयोजित भोजन समारोह का वीडियो भेज दिया। इस पर उक्त वीडियो घाटलोडिया पुलिस थाने में भेजा गया। इसके आधार पर 17 लोगों की धरपकड़ की गई।

सभी जमानत पर रिहा
इस संबंध में घाटलोडिया पीआई पुष्पा बेन गामित ने बताया कि भोजन समारोह में कई बच्चे, महिलाएं और वृद्ध दिखाई दे रहे हैं। किंतु इनके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई देने वाले 17 स्त्री-पुरुष के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। सभी की धरपकड़ कर उन्हें जमानत में छोड़ दिया गया है। वीडियो भेजने वाले का नाम गुप्त रखा गया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

SECOND HAND CAR BUYING TIPS: क्या आप भी ले रहे हे सेकंड हैण्ड कार,  तो जान ले कार खरीदने के ये बेहतरीन उपाये….

Published

on

 

यह वह समय होता है जब दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के मन में चार-पहिया की सवारी करने की इच्छा जाग जाती है। नई कार खरीदने की चाहत सबके मन में होती है। लेकिन अगर आप कम बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे, तो यूज्ड व्हीकल यानी सेकेंड हैंड कार खरीदना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, सेकंड हैंड कार को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाद में पछताना न पड़े। क्योंकि हम खरीदने निकलते हैं एक कार और ले आते हैं कबाड़। यहां हम आपको बता रहें वो आसान टिप्स जो एक सेकेंड हैंड कार को खरीदते समय आपके बहुत काम आएंगी।
कार की हालत कैसी है

कार में कोई बड़ा डिफेक्ट नहीं होना चाहिए। ऐसी कार खरीदने का कोई मतलब नहीं है अगर वह इस्तेमाल करने के लायक नहीं है। खूब ढंग से समय लगा कर यह सुनिश्चित करें कि कार की ब्रेक, धुंआ, इंजन कूलिंग, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, लाइटिंग जैसे सिस्टम सभी अच्छी स्थिति में हैं। ऐसा करने से आप लंबे समय में रखरखाव के बहुत सारे खर्च बचा सकते हैं। अगर कुछ भी गलत है, तो दूसरी कार की तलाश करने और दूसरे डीलर के पास जानें से न हिचकिचाएं।

कार की बारीकी से करें जांच

गाड़ी की बॉडी से लेकर टायर तक को चेक करें
ध्यान से देखें कि कहीं कार में बॉडी में रस्टिंग (जंग) तो नहीं लग रहा है
इसकी जांच करें कि कहीं गाड़ी में बेवजह वायरिंग तो नहीं की गई है
यह भी चेक करें कि कार के सभी फीचर्स सही से काम तो कर रहे हैंबॉडी, अंडरबॉडी और व्हील वेल की जांच करें
कहीं कार किसी मोटर दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुई है। इसे चेक करने के लिए आपको कार के बॉडीवर्क की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। चिपके हुए पेंट, डेंट, फेंडर बेंडर्स, जंग और अन्य खराबियों को चेक करें। पहियों का अच्छी तरह से जांच करें और यह पता लगाएं कि कहीं उन्हें बदलने की जरूरत तो नहीं है।

इंजन की जांच जरूर करें
सेकेंड हैंड कार खरीदते समय उसके इंजन की जांच जरूर करें। क्योंकि अगर इंजन में समस्या होगी तो आपको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फिर आप बार-बार गाड़ी में पैसे लगाते रहेंगे। इस झंझट से बचने के लिए, गाड़ी खरीदते समय अपने साथ किसी जानकर व्यक्ति या किसी अनुभवी मैकेनिक को जरूर ले जाएं। जिससे आपको इंजन के बारे में सही जानकारी मिल सके।

इंजन ऑयल चेक करना न भूलें
पुरानी गाड़ी खरीदते समय यह ध्यान देना बेहद जरूरी है कि उसमें इंजन ऑयल है या नहीं। दरअसल, कुछ लोग गाड़ी पसंद करके खरीद तो लेते हैं और चेक नहीं करते कि इंजन ऑयल है या नहीं। ऐसे में अगर आप गाड़ी को लंबी दूरी तक ड्राइव कर ले जा रहे हैं और उसमें इंजन ऑयल नहीं है, तो गाड़ी का इंजन सीज हो सकता है। इसलिए इंजन ऑयल जरूर चेक करें, और अगर न हो तो इसे तुरंत डलवाएंइंटीरियर को अच्छी तरह देखें

कार के इंटीरियर की अच्छी तरह से जांच करें कि कहीं ये फटे हुए तो नहीं या इसमें सिगरेट से जलने के निशान तो नहीं। अगर ये चीजें मिलती हैं तो इससे गाड़ी के कुछ पैसे कम कराने के अच्छे कारण हो सकते हैं। स्टीरियो, एयर कंडीशनिंग यूनिट और खिड़कियों की जांच करें। ओडोमीटर पर माइलेज रीडिंग पर भी एक नजर डालें। इंटीरियर की अच्छी तरह से जांच करें ताकि आपको वह मिल सके जिसके लिए आप पैसे दे रहे हैं।

टेस्ट ड्राइव जरूर लें
सेकेंड हैंड कार खरीदने का सौदा पक्का करने से पहले कार को चलाकर देखना बहुत जरूरी है। कार को करीब 20 मिनट के लिए अलग-अलग स्पीड से ड्राइव करें। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या कार वास्तव में अच्छी स्थिति में है। इसके साथ ही आपो उन खराबियों को भी देखने का मौका मिलेगा जो पहले छूट गए थे।

Continue Reading

SINGLE USE  PLASTIC: दुकानदार भूलकर भी न करे ये गलती, वरना हो सकती है जेल…

Published

on

 

Single Use Plastic: आप कभी न कभी घर से बाहर सामान खरीदने जरूर जाते होंगे? एक दिन में, दो दिन में या हफ्ते में, किसी न किसी दिन तो आपको भी दुकान पर जाकर सामान खरीदना पड़ता है। इसमें होता ये है कि हम दुकान पर जाते हैं, सामान लेते हैं और दुकानदार उस सामान को पॉलीथिन या प्लास्टिक से बने बैग में रखकर आपको दे देता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और न ही किसी दुकानदार को ऐसा करना है, क्योंकि 1 जुलाई 2022 से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री, पॉलीथिन और इससे बने बैग आदि बैन हो गए हैं। ऐसे में अगर आप एक दुकानदार हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। नहीं तो आपके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगने के अलावा आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि दुकानदारों को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

क्या-क्या हुआ है बैन?
दरअसल, सरकार ने प्लास्टिक बैन को लेकर 16 दिसंबर 2021 को एक अधिसूचना जारी की थी। सरकार द्वारा जार किए गए आदेश के अनुसार, सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, कम प्लास्टिक की परत वाले कागज के कप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

जुर्माना और जेल
अगर आप सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाते हैं, तो ऐसे व्यवसायियों और उद्यमियों पर 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है या 5 साल तक की जेल या फिर दोनों हो सकते हैं।
वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर आम लोगों के ऊपर 500 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये और औद्योगिक स्तर पर इसका उत्पादन, आयात, भंडारण और बिक्री करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत दंड का प्रावधान होगा।

दुकानदार इन बातों का रखें ध्यान:-
गलती से भी पुरानी पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें। न ही किसी को इसमें सामान दें और न ही किसी से लें।
दुकान पर आने वाले ग्राहकों को घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर आने को कहें।
दुकानदार दुकान पर लोगों को सामान देने के लिए कागज से बने लिफाफों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Continue Reading

DTC में मैनेजर के 62000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

Govt Jobs 2022 : दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. डीटीसी ने मैनेजर (मैकेनिकल ट्रैफिक) और मैनेजर आईटी के पदों पर भर्ती निकाली है. डीटीसी में मैनेजर पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. डटीसी मैनेजर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन डीटीसी की वेबसाइट www.dtc.delhi.gov.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो 12 जुलाई तक ओपन रहेगी. डीटीसी मैनेजर भर्ती 2022 के लिए अधिक जानकारी जैसे कि शैक्षिक योग्यता, सैलरी, आयु सीमा, आवेदन लिंक आदि के लिए नीचे पढ़ें.

डीसीसी मैनेजर भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल

मैनेजर (मैकेनिकल ट्रैफिक)- 10
मैनेजर आईटी- 1

डीटीसी मैनेजर सैलरी

62,356/- रुपये प्रति माह

डीटीसी मैनेजर भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता

मैनेजर (मैकेनिकल ट्रैफिक)- आटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास डिग्री. साथ ही दो साल का एमबीए कोर्स.
मैनेजर आईटी- कंप्यूटर साइंस/आईटी में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक या एमसीए.

डीटीसी मैनेजर आयु सीमा

डीटीसी मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़4 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

छत्तीसगढ़6 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर7 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे

  • Tech & Auto4 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto4 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

  • जॉब7 days ago

    CGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई