मध्यप्रदेश
पिता और बेटी का शव फंदे में मिला लटकते, मौत… जाने क्या है वजह…

गाजियाबाद में रहस्यमयी परिस्थिति में बेटी और पिता का शव मिला है। बेटी और पिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतक बेटी की उम्र मात्र 1 साल थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोनों के बीर देर रात तक लड़ाई हुई थी। पत्नी का कहना है कि उसे सुसाइड के बारे में कुछ पता नहीं चला। पति का शव बेड पर बैठने जैसी स्थिति में था। ऐसे में पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
झगड़े के बाद अलग-अलग कमरे में सो गए थे पति-पत्नी
पुलिस ने बताया कि हापुड़ का रहने वाला 25 साल का अमित चौहान गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर गांव में पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। वह इंदिरापुरम में एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। गुरुवार रात अमित और और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह अमित और एक साल की बेटी भूमिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।दो बजे रात तक हुआ था झगड़ा अमित की पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी विजयनगर थाने की पुलिस को दी। अमित की पत्नी ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि घरेलू बात को लेकर दोनों में रात दो बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह सोकर उठी तो फंदे पर पति और बेटी के शव लटके हुए थे। एक आशंका यह भी है कि पारिवारिक कलह के बाद अमित ने एक साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया
क्राइम सीन से सुसाइड पर संदेह
इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्राइम सीन की बात की जाए, तो अमित का शव बेशक फांसी पर लटका मिला हो, लेकिन उसकी मुद्रा बेड पर बैठने जैसी है। सामान्य तौर पर लोग जमीन पर पैर लटकाकर बेड पर बैठ जाते हैं। ठीक इसी स्थिति में अमित का शव मिला है।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
आशंका कम ही है कि अमित ने सुसाइड किया हो। उसके दोनों पैर जमीन से छूते मिले हैं। पड़ोसी रवि जाटव ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। CO स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में दंपति में झगड़े की जानकारी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

मध्यप्रदेश
तेंदुए का खौफ बरकरार खमरिया में तेंदुआ और शावकों से आस-पास रहवासियों में मची हड़कंप…

शहर में कुछ वर्षों से डेरा डाल चुके तेंदुए का खौफ बरकरार है। तेंदुआ फैमिली ने अब खमरिया से लगे जंगल का रुख कर लिया है। खमरिया कालेज के पास तेंदुए को सपरिवार चहलकदमी करते देखे जाने की चर्चाओं के बीच आस-पास रहवासियों में हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया है।
अपने कुनबे समेत तेंदुआ को विचरण करने का वीडि़याे भी वायरल किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि वीडियो में शावकों के साथ विचरण कर रहा तेंदुआ खमरिया कालेज के पास का है। ये वीडियो उसी समय बनाया गया है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएफओ अंजना सुचिता तिर्की का कहना है वायरल वीडियोे खमरिया कालेज के आस-पास का नहीं है। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि तेंदुआ अपने परिवार के साथ विचरण कर रहा है।कार से बनाया वीडियो बताया जाता है.
कि खमरिया कालेज के पास एक कार सवार ने सड़क पर अचानक तेंदुए को देखा तो उसने अपनी कार रोक दी। तेंदुए का वीडियो भी बनाया। मादा तेंदुआ और शावक भी सड़क विचरण कर जंगल की तरफ बढ़ गए। वीडियो सामने आने के बाद आस-पास के रहवासी सतर्क हो गए हैं। वन विभाग ने इसकी पुष्टि तो नहीं की लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी और गस्त बढ़ा दी है। रहवासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
सुबह, शाम की सैर करने से डर रहे रहवासी : तेंदुआ फैमिली लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। खमरिया के पास तेंदुआ, मादा तेंदुआ और शावकों की चहलकदमी का वीडियो वायरल होने के बाद भयाक्रांत खमरिया क्षेत्र के रहवासियों ने सुबह और शाम की सैर करना बंद कर दिया है।
वहीं अतिरिक्त सर्तकता बरत रहे हैं। विदित हो कि जबलपुर में डेरा डाल चुका तेंदुआ और उसके कुनबे को कभी बरगी हिल्स तो कभी रामपुर तो कभी डुमना रोड पर देखे जाने के दावे किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश
भोपाल में 30 डिग्री पहुंचा तापमान

मध्यप्रदेश में कई इलाकों में पारा लुढ़कने से ठंडक रही, तो कई इलाकों में यह ऊपर चढ़ा और गर्मी बढ़ गई। सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, तो सबसे कम मंडला में 23 डिग्री रहा। भोपाल और इंदौर में पारा चढ़ा, ग्वालियर और जबलपुर में लुढ़क गया है। भोपाल यह करीब डेढ़ डिग्री चढ़कर 30 के पार तो इंदौर में 2 डिग्री चढ़कर 31 के पार पहुंच गया।ग्वालियर में दिन का तापमान एक डिग्री से ज्यादा गिरकर 29 डिग्री के नीचे आ गया। जबलपुर में भी अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंडला में दिन का तापमान सबसे ज्यादा गिरा। साढ़े 6 डिग्री की कमी के साथ वो 23 पर आ गया। इसके अलावा खजुराहो, नौगांव, सिवनी, होशंगाबाद और खरगोन में भी पारा नीचे आया है। इसके अलावा अन्य इलाकों के तापमान में भी उछाल हुआ है।अगले दो दिन में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से कुछ तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल छंटने के बाद फिर से ठंड लौटेगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ लाइन बनी है। अरब सागर से नमी आने के कारण यह स्थिति बन गई है। हालांकि, इसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही रहेगा। हवा करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।बादल छाने से प्रदेश में रात का पारा उछल गया है। 24 घंटे के दौरान तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां पारा 11 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा दमोह, खजुराहो, मंडला, टीकमगढ़, राजगढ़ और होशंगाबाद में भी 3-3 डिग्री से ज्यादा रात का तापमान बढ़ा है। भोपाल, बैतूल, धार, गुना, पचमढ़ी, रीवा और सीधी में 2-2 डिग्री से ज्यादा चढ़ गया। जबलपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था, जो बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 13.6 से बढ़कर 16 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री से चढ़कर 10.8 और इंदौर में करीब 1 डिग्री चढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
क्राइम न्यूज़
Crime News: मां ने अपने ही 3 साल के बेटे को उतरा मौत के घाट, जाने क्या है वजह…

दिल दिहला देने वाला ये मामला हरदा जिले का है।वन स्टाप सेंटर की प्रशासक सूचिता एक्का ने बताया कि यहां जोया (25) इमरान खान 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में आई थी। उसके साथ तीन साल का बेटा फैज भी था। शनिवार सुबह 10 बजे वह बच्चे के साथ बाथरूम में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। कुछ देर बाद अंदर से रोने की आवाज आई, तो कर्मचारी ने जाकर रोशनदान से देखा। अंदर जोया अपने बेटे फैज का गला दबा रही थी। फौरन दोनों को बाहर निकाला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई।पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे 3 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से महिला परेशान थी। वह मजदूरी करके पेट पाल रही थी। उसे वन स्टाॅप सेंटर में आश्रय दिया गया। यहां बच्चे के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला का असली नाम मीरा धुर्वे है। उसने अमरावती बरुड़ के रहने वाले इमरान से शादी की थी। वह मूलतः बैतूल जिले के चारचीं की रहने वाली है। इमरान ने तीन साल पहले महिला को छोड़ दिया था। पति भी मजदूरी करता था। शादी के बाद उसने अपना नाम जोया कर लिया। आधार कार्ड में भी यही नाम है।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: सीढ़ियां चढते व उतरते वक्त सांस फूलनें से है परेशान तो इन बातो का रखे ध्यान…





























You must be logged in to post a comment Login