आइएस आतंकियों का घिनौना चेहरा! हुआ हैवानियत का खुलासा

मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आतंकी संगठन आइएस के चंगुल से आजाद हुए लोगों ने अपने त्रासदी भरे दिनों को याद किया। एक यजीदी दुष्कर्म पीड़िता आइएस के उत्पीड़न को याद करते हुए कहा, ‘जब मैं 13 साल की थी तब आइएस ने मुझे बंधक बनाया था। करीब एक साल तक उन्होंने मेरे साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार किया। उस दौरान मैं तीन बार आतंकियों को बेची गई थी। ‘कुछ दुष्कर्म पीड़िताओं के साथ मुक्त यजीदियों के कार्यालय के निदेशक हुसैन अल कैदी ने मुंबई में स्थानीय एनजीओ के सहयोग से संवाददाता सम्मेलन किया।
उन लोगों ने उत्तरी इराक के सिनजार में आइएस के चंगुल में अपने साथ हुई त्रासदी को याद किया।दुष्कर्म पीडि़ता को आइएस ने तीन अगस्त 2014 को बंधक बनाया था। एक पीडि़ता ने कहा कि उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न हुआ और आतंकियों के हाथों तीन बार बेचा गया। एक वर्ष बंधक के दौरान की त्रासदी ने उसके जीवन पर अनगिनत न भूलने वाले दाग छोड़ दिया है।
सिनजार से अमेरिकी बलों की वापसी को पीडि़तों ने बुरा फैसला कहा। इससे क्षेत्र में आइएस का आतंक बढ़ेगा। खास तौर से यजीदी जैसे अल्पसंख्यक आसान निशाना बनेंगे। कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार और आइएस के हाथों उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पुनर्वास में सहायता करने की मांग की है। आइएस ने 2014 में सिनजार पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद हजारों की संख्या में यजीदी वहां से भागने के लिए मजबूर हुए। जो पकड़े गए उन्हें या तो जिंदा दफन कर दिया गया या जिंदा जला दिया गया। लड़कों को आतंकी बनने का प्रशिक्षण दिया गया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया। उन्हें यौन दासी बनाया गया या फिर आइएस आतंकियों के साथ उनकी शादी कर दी गई।

जॉब
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई

IB Recruitment 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (जेआईओ), सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA), हलवाई-कम-कुक, केयरटेकर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक IB Recruitment 2022 पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक IB Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशनको भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 766 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 अगस्त (नोटिफिकेशन के प्रकाशन के तिथि से 60 दिनों के भीतर)
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 766
योग्यता मानदंड
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर- I / एग्जीक्यूटिव – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही सुरक्षा या खुफिया कार्य में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
जानकारी
उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ सहायक निदेशक G-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एस पी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021 पर भेजना होगा।
इसे भी पढ़िये :-
ICICI बैंक और सरकारी बैंक ने किया कर्ज की दर में बढ़ोतरी,जानें कितना हुआ
Tech & Auto
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर, 30 दिन के इस प्लान में मिल रहा फ्री कॉलिंग व डेटा
30 दिन यानी एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। यहां हम आपको रिलायंस जियो के कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें कंपनी कई शानदार बेनिफिट ऑफर कर रही है।
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स को कई शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इनमें कई ऐसे प्लान भी हैं, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इसी साल जनवरी में ट्राई ने हर ऑपरेटर के लिए यह जरूरी कर दिया था कि यूजर्स को कम से कम एक ऐसा प्लान ऑफर किया जाए, जिनमें उन्हें 30 दिन की वैलिडिटी मिले। ट्राई के इसी आदेश के बाद जियो ने यूजर्स के लिए 30 दिन तक चलने वाले कुछ जबर्दस्त प्लान लॉन्च किए। इन प्लान में कंपनी 30 दिन वैलिडिटी के साथ कई शानदार बेनिफिट दे रही है।
इन प्लान में 30 दिन तक फ्री कॉलिंग और डेटा
जियो का 296 रुपये वाला प्लान कम कीमत में आन वाले बेस्ट प्लान्स में से एक है। कंपनी का यह प्लान 30 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 25जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। जियो के इस प्लान में आपको जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।
जियो का 259 प्लान भी एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी डेली 1.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। रोज 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान के साथ कंपनी कई पॉप्युलर जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
30 दिन की वैलिडिटी वाले 4G डेटा वाउचर
30 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये जियो का सबसे सस्ता प्लान 181 रुपये का है। यह एक डेटा ऐड ऑन प्लान है। इस प्लान को यूजर अपने एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 30जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 64Kbps हो जाती है। यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है और इस कारण इसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग या फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं दे रही।
इसे भी पढ़िए
ICICI बैंक और सरकारी बैंक ने किया कर्ज की दर में बढ़ोतरी,जानें कितना हुआ
प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
व्यापर
ICICI बैंक और सरकारी बैंक ने किया कर्ज की दर में बढ़ोतरी,जानें कितना हुआ

ICICI Bank & Indian Bank : हाल ही में निजी और सरकारी क्षेत्र के दोनों बैंकों ने कर्ज महंगा करने का ऐलान किया है. बैंकों ने MCLR बेस्ड लेंडिंग रेट में इजाफा किया है.भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद अब अलग-अलग क्षेत्रों के बैंक लैंडिंग रेट में इजाफा कर रहे हैं. हाल ही में HDFC ने अपना कर्ज महंगा करने का ऐलान किया था और अब प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक और सरकारी बैंक, इंडियन बैंक ने भी अपने लैंडिंग रेट में इजाफा करने का ऐलान किया है. दोनों ही बैंकों ने अपने कर्ज को महंगा करने का ऐलान कर दिया है. बैंकों ने लगभग सभी अवधि के लैंडिंग रेट्स को बढ़ा दिया है. बता दें कि इस हफ्ते के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है।
बढ़ोतरी
पीटीआई की खबर के मुताबिक, दोनों ही बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स लेंडिंग रेट (MCLR) के आधार पर हर अवधि के कर्ज को महंगा कर दिया है. बैंकों ने इस फैसले के बाद से लोन पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा, यानी कि अब आपकी EMI पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा महंगी हो जाएगी.
ICICI बैंक ने किया इजाफा
बता दें कि निजी सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक ने एक साल का MCLR 15 बेसिस प्वाइंट यानी कि 0.15 फीसदी तक बढ़ा दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद ICICI बैंक का न्यूनतम एमसीएलआर 7.90 फीसदी हो गया है, यानी कि इस दर से कम पर लोन नहीं दिया जाएगा.
इसके अलावा ओवरनाइट MCLR की दर 7.65 फीसदी हो गई है. MCLR रेट बढ़ने से होम लोन महंगा हो जाएगा. ऐसे में अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो आने वाले समय में आपके लिए होम लोन की दरें पहले के मुकाबले और महंगी हो जाएंगी. ये नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं.
Indian Bank ने भी बढ़ाई दरें
इंडियन बैंक ने भी अपने MCLR बेस्ड रेट में इजाफा किया है. इंडियन बैंक ने MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है और नई दरें 7.65 फीसदी हो गया है. इसके अलावा ओवरनाइट से 6 महीने का MCLR 6.85 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी हो गया है. इसके अलावा ट्रेजरी बिल बेंचमार्क लिंक्ड रेटिंग रेट (TBLR) में भी तेजी हुई है. 1 साल से 3 साल की अवधि वाले TBLR को 6.10 फीसदी से बढ़ाकर 6.15 फीसदी कर दिया है. बता दें कि ये नई दरें 3 अगस्त से लागू हो जाएंगी।
इसे भी पढ़िये :-
किसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
5 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
amazing amazing7 days agoअजब-गज़ब परंपरा :यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती है,जानिए इसकी परंपरा
-
6 days agoELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…
-
जॉब2 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर





























You must be logged in to post a comment Login