व्यापर
ICICI बैंक और सरकारी बैंक ने किया कर्ज की दर में बढ़ोतरी,जानें कितना हुआ

ICICI Bank & Indian Bank : हाल ही में निजी और सरकारी क्षेत्र के दोनों बैंकों ने कर्ज महंगा करने का ऐलान किया है. बैंकों ने MCLR बेस्ड लेंडिंग रेट में इजाफा किया है.भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद अब अलग-अलग क्षेत्रों के बैंक लैंडिंग रेट में इजाफा कर रहे हैं. हाल ही में HDFC ने अपना कर्ज महंगा करने का ऐलान किया था और अब प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक और सरकारी बैंक, इंडियन बैंक ने भी अपने लैंडिंग रेट में इजाफा करने का ऐलान किया है. दोनों ही बैंकों ने अपने कर्ज को महंगा करने का ऐलान कर दिया है. बैंकों ने लगभग सभी अवधि के लैंडिंग रेट्स को बढ़ा दिया है. बता दें कि इस हफ्ते के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है।
बढ़ोतरी
पीटीआई की खबर के मुताबिक, दोनों ही बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स लेंडिंग रेट (MCLR) के आधार पर हर अवधि के कर्ज को महंगा कर दिया है. बैंकों ने इस फैसले के बाद से लोन पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा, यानी कि अब आपकी EMI पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा महंगी हो जाएगी.
ICICI बैंक ने किया इजाफा
बता दें कि निजी सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक ने एक साल का MCLR 15 बेसिस प्वाइंट यानी कि 0.15 फीसदी तक बढ़ा दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद ICICI बैंक का न्यूनतम एमसीएलआर 7.90 फीसदी हो गया है, यानी कि इस दर से कम पर लोन नहीं दिया जाएगा.
इसके अलावा ओवरनाइट MCLR की दर 7.65 फीसदी हो गई है. MCLR रेट बढ़ने से होम लोन महंगा हो जाएगा. ऐसे में अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो आने वाले समय में आपके लिए होम लोन की दरें पहले के मुकाबले और महंगी हो जाएंगी. ये नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं.
Indian Bank ने भी बढ़ाई दरें
इंडियन बैंक ने भी अपने MCLR बेस्ड रेट में इजाफा किया है. इंडियन बैंक ने MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है और नई दरें 7.65 फीसदी हो गया है. इसके अलावा ओवरनाइट से 6 महीने का MCLR 6.85 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी हो गया है. इसके अलावा ट्रेजरी बिल बेंचमार्क लिंक्ड रेटिंग रेट (TBLR) में भी तेजी हुई है. 1 साल से 3 साल की अवधि वाले TBLR को 6.10 फीसदी से बढ़ाकर 6.15 फीसदी कर दिया है. बता दें कि ये नई दरें 3 अगस्त से लागू हो जाएंगी।
इसे भी पढ़िये :-
किसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ

व्यापर
रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए सोने-चांदी लेने से पहले जानें आज ताज़ा दाम

सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आज नरमी दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में गिरावट की वजह से भारतीय बाजार पर भी आज दबाव दिख रहा है. चांदी की कीमत अभी 58 हजार से ऊपर तो सोने की 52 हजार से ऊपर चल रही है.सोने और चांदी की कीमतों में बृहस्पतिवार को बड़ी गिरावट आई है. ग्लोबल मार्केट में भाव नीचे आने का असर आज भारतीय वायदा बाजार पर भी दिखा है. रक्षाबंधन के मौके पर आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, सोने का भाव अभी 52 हजार के ऊपर ही चल रहा है।
मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव आज 175 रुपये गिरकर 52,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले सोने में ट्रेडिंग की शुरुआत 52,144 रुपये के स्तर पर खुलकर हुई, लेकिन मांग में नरमी से जल्द भाव नीचे आ गए. सोना अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.33 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है.चांदी की चमक भी घटी सेने की तर्ज पर चांदी की वायदा कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 434 रुपये गिरकर 58,526 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. इससे पहले चांदी में कारोबार की शुरुआत 58,437 रुपये के स्तर पर खुलकर हुई थी. थोड़ी देर बाद ही इसकी कीमतों में कुछ उछाल दिखने लगा लेकिन फिर भी यह अपने पिछले बंद भाव से 0.74 फीसदी गिरकर कारोबार कर रही है.सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्लोबल मार्केट में भी दबाव दिख रहा है।
अमेरिकी बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 1,784.97 डॉलर प्रति औंस रहा, जो अपने पिछले बंद भाव से 0.38 फीसदी कम है. इसी तरह, चांदी का हाजिर मूल्य भी आज घटकर 20.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. यह पिछले बंद भाव से 0.69 फीसदी कम है.ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत पर अमेरिकी बाजार का खासा असर दिखता है. अमेरिका में जुलाई के महंगाई आंकड़े राहत देने वाले दिख रहे हैं, जिससे यह संभावना है कि निवेशक आगे सोने में खरीदारी करेंगे. कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि अगर साल के अंत तक का भाव देखें तो सोना 54 हजार को भी पार कर जाएगा, लेकिन जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से गिरावट आई तो सोने का भाव 48 हजार तक खिसक जाएगा।
जरा इसे भी पढ़े
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
व्यापर
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों के खाते में सातवें वेतन आयोग के बकाया की तीसरी किस्त का पैसा आ गया है. इससे पहले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से दो किस्तों में भुगतान किया जा चुका है.सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी कर दी है. दूसरी तरह कई राज्यों ने भी डीए में बढ़ोतरी की है. कई राज्यों के कर्मचारियों का डीए 34% है. अब महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे रहा है. इससे पहले ही कर्मचारियों के खाते में बकाया दो किस्तें आ चुकी है. अब सरकार तीसरी किस्त खाते में भेज रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त देने का ऐलान पहले ही कर दिया था. महाराष्ट्र में हुए सियासी हलचल के पहले ही इसकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी. अब जुलाई से अगस्त महीने में कर्मचारियों के खाते में बकाया की तीसरी किस्त आने लागी. सरकार ने अपनी तरफ से तीसरी किस्त जारी कर दी है।
अब मिलेगी चौथी किस्त!
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में साल 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वां वेतन आयोग लागू किया गया. इसके बाद सरकार ने यह तय किया कि वर्ष 2019-20 से 5 सालों में और पांच किस्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा. इसके तहत अब तक कर्मचारियों को 2 किस्त मिल चुकी हैं. अब तीसरी किस्त खाते में आना शुरूहो गई है. इसके बाद चौथी और पांचवीं किस्त और बाकी रह जाएंगी.
कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. सरकारी कर्मचारियों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं, अगर आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके खाते को चेक कर लें. इसके तहत कर्मचारियों में ग्रुप ए के अधिकारियों को 30 से 40 हजार रुपये का फायदा होगा. वहीं, ग्रुप बी वाले अधिकारियों को 20 से 30 हजार रुपये का फायदा होगा. इसके तहत ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का फायदा होगा. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31% डीए का लाभ मिल रहा है।
जरा इसे भी पढ़े :-
इस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…
व्यापर
इस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…

Bank of Baroda Interest Rate: आरबीआई की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद बैंकों ने ब्याज दर में बढ़ोतरी शुरू कर दी है. अब सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से एमसीएलआर में वृद्धि की गई है.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से पिछले दिनो रेपो रेट बढ़ाए जाने का असर एक बार फिर दिखाई देना शुरू हो गया है. पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अलग-अलग अवधि वाले लोन के लिए कोष की सीमांत लागत बेस्ड कर्ज की दर में 0.20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी. बैंक की तरफ से 10 अगस्त को शेयर बाजार को भी इस बारे में जानकारी दी गई।
प्रभावी होंगे नए रेट
शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बैंक की तरफ से कहा गया कि उसने एमसीएलआर (MCLR) दर में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. यह 12 अगस्त से प्रभावी होगी. एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर को 7.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.70 प्रतिशत किया गया है. ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती हैं. इसके अलावा एक महीने की अवधि के लोन के लिए एमसीएलआर (MCLR) को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया गया है.
बढ़ाई ब्याज दरें
इसके अलावा 3 महीने और छह महीने वाली अवधि के ऋण के लिए एमसीएलआर (MCLR) को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमश: 7.45 और 7.55 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ा दिया था. इसके बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है. इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), केनरा बैंक (Canara Bank) और पीएनबी (Punjab National Bank) ने भी ब्याज दर में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.
बढ़ाया गया रेपो रेट
बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से लिए गए फैसले का असर बैंक से जुड़े करीब 2 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा. आपको बता दें पिछले करीब दो महीनो में आरबीआई की तरफ से तीन बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा चुकी है. पहले केंद्रीय बैंक ने 40 बेसिस प्वाइंट, उसके बाद 50 बेसिस प्वाइंट और एक बार फिर इसमें 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. इससे लोन की ब्याज दरें महंगी हो रही हैं।
जरा इसे भी पढ़े :-
AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,यहाँ से कर ले फटाफटआवेदन
-
जॉब5 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स
-
Lifestyle5 days agoदिनभर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह के नाश्ते में सेवन करे इन चीजों का
-
Tech & Auto5 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
जॉब5 days agoचिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू
-
Tech & Auto4 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
व्यापर4 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
Tech & Auto5 days ago7000 रु से भी कम में मिल रहा है ये 64GB वाला धांसू फ़ोन, इस फ़ोन में मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जाने डिटेल्स
-
जॉब6 days agoशानदार अवसर : महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया सुरू































You must be logged in to post a comment Login