Connect with us

संभागायुक्त सरकारी ज़मीन को लेकर व्यथित हैं और सरकार भू-माफियाओं को उपकृत करने सरकारी ज़मीन बेच रही : भाजपा

Published

on

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने सरकारी ज़मीन पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और ख़रीदी-बिक्री के मामलों को लेकर रायपुर संभाग के आयुक्त जी. आर. चुरेंद्र की नाराज़गी को वाज़िब ठहराते हुए कहा कि न केवल रायपुर संभाग, बल्कि प्रदेश के प्राय: सभी स्थानों पर सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण और ख़रीदी-बिक्री की जा रही है और इस संबंध में की जाने वाली शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। श्री सुंदरानी ने कहा कि ऐसे दौर में संभागायुक्त चुरेंद्र की नाराज़गी एक सकारात्मक नज़ीर पेश करने वाली साबित हो सकती है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री सुंदरानी ने कहा कि एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर संभागायुक्त चुरेंद्र सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण और ख़रीदी-बिक्री को लेकर व्यथित हो रहे हैं जबकि दूसरी तरफ प्रदेश सरकार सरकारी ज़मीन बेचने पर आमादा है। केवल भू-माफियाओं को उपकृत करने के लिए ही प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के भविष्य की ज़रूरतों तक को अनदेखा करने में ज़रा भी नहीं हिचकिचा रही है। श्री सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग़रीबों के कल्याण की सिर्फ़ बातें ही कर रही है, जबकि सच्चाई यही है कि वह पूंजीपति भू-माफियाओं को ही उपकृत करने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ी इस सरकार का सिर्फ़ जुबानी जमाख़र्च है और अपने फैसलों, कुनीतियों व बदनीयती के साथ यह सरकार छत्तीसगढ़ को तबाह करने पर आमादा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री सुंदरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भविष्य की चिंता कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार को इसलिए भी नहीं है क्योंकि वह अपने कर्मों के चलते यह पक्का मान बैठी है कि यक़ीनन अगली बार कांग्रेस को सत्ता में लौटना ही नहीं है, इसलिए वह छत्तीसगढ़ के हितों व भविष्य के साथ खिलवाड़ पर उतरी हुई है। श्री सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की राजनीतिक व प्रशासनिक समझ को काठ मार गया है तभी उसने प्रदेश की सरकारी ज़मीन को बेचने का फैसला किया और यह भी नहीं सोचा कि भविष्य में जब सरकार को अपनी विकास योजनाओं के लिए ज़मीन की ज़रूरत होगी तब क्या होगा? क्या तब सरकार अपनी बेची हुई ज़मीन निजी लोगों से चार-चार गुना ऊँची कीमत पर ख़रीदेगी? यह सरकार की बुद्धिमत्ता तो नहीं ही मानी जा सकती।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जरा हटके खबर

जाने क्यों? यहां के लोग मुर्गियों को खिलते है भांग, वजह जान आप भी हो जायेगे हैरान…

Published

on

 

 

Ajab-Gajab: दुनियाभर में आए दिन अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती हैं। अब इस बीच एक बार फिर ऐसी ही खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आमतौर पर नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली भांग कई देशों में बैन है, लेकिन थाईलैंड में किसान अपनी पालतू मुर्गियों को भांग खिला रहे हैं। इसके पीछे की वजह भी अजीबोगरीब है। यहां के किसान एंटीबायोटिक्स से बचाने के लिए मुर्गियों को भाग खिला रहे हैं। थाईलैंड के उत्तर में शहर लम्पांग में पोल्ट्री फॉर्म के किसानों ने वैज्ञानिकों के कहने पर ऐसा करना शुरू किया है। चियांग माई यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की सलाह पर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। नेशन थाईलैंड में सबसे पहली रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। किसानों ने अपनी मुर्गियों को एंटीबायोटिक्स लगवाया था।

आइए जानते हैं कि आखिर वहां के किसान ऐसा क्यों कर रहे हैं।
उनका कहना है कि मुर्गियों को एवियन ब्रॉन्काइटिस नामक की बीमारी हो गई। इसके बाद उन्होंने मुर्गियों को पीपीपी के तहत भांग वाली डाइट रखा। यहां पर कुछ फार्मों के पास भांग उगाने का लाइसेंस है। वह जानना चाहते थे कि भांग की वजह से मुर्गियों की सेहत पर क्या फायदा होता है। पीपीपी एक्सपेरिमेंट के तहत एक हजार से ज्यादा मुर्गियों को अलग-अलग मात्रा में भांग खिलाया गया। ऐसा इसलिए कि उन पर अलग-अलग होने वाले असर को देखा जा सके। इनमें कुछ मुर्गियों को भाग को पानी में घोलकर दिया गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने इनके ऊपर नजर रखा था कि मुर्गियों के विकास, सेहत और उनसे मिलने वाले मांस और अंडों पर इसका क्या असर होता है।

एक्सपेरीमेंट का कोई डेटा पब्लिश नहीं हुआ

जिन मुर्गियों ने भांग खाया था उनके मांस और व्यवहार में कोई फर्क नहीं दिखा है। हालांकि इस एक्सपेरीमेंट का अभी तक कोई डेटा पब्लिश नहीं किया गया है। लेकिन उन्होंने दावा किया है कि भांग खाने वाली कुछ मुर्गियों को एवियन ब्रॉन्काइटिस नाम की बीमारी हो रही है वो बहुत कम मात्रा में। लेकिन उनमें मिलने वाले मांस पर कोई असर नहीं पड़ा और न ही मुर्गियों में कोई बदलाव नजर आया है।
स्थानीय लोगों ने भांग खाने वाली मुर्गियों को खाने में इस्तेमाल भी किया है, लेकिन उनको कोई परेशानी नहीं हुई। इस एक्सपेरिमेंट के सफल होने के बाद किसान खुद इस प्रोजेक्ट में हिस्सा ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि भांग से बिना किसी नुकसान के अगर मुर्गियां एंटीबायोटिक और बीमारियों से बच सकती हैं, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।

Continue Reading

Tech & Auto

Redmi के इस फ़ोन में मिल रहा ऑफर, Amazon से खरीदने पर 500 रु की भारी छुट…

Published

on

By

 

Amazon Monsoon Carnival Sale: अगर आप भी नया फोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए ये अमेज़न मानसून कार्निवल सेल एक अच्छा मौका हो सकता है. सेल में इस फोन को सिर्फ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा फोन पर कूपन के साथ 500 रुपये की एक्सट्रा छूट भी दी जा रही है.

Amazon Monsoon Carnival सेल 22 जून 2022 तक के लिए लाइव है. सेल में अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है, और इसमें ग्राहक बजट स्मार्टफोन, मिड-रेंज स्मार्टफोन और प्रीमियम स्मार्टफोन को आराम से कम दाम में खरीद सकते हैं. बात करें बजट स्मार्टफोन की तो ग्राहक शियोमी रेडमी 9 एक्टिव को कम दाम में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. अगर आप भी नया फोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए ये अमेज़न मानसून कार्निवल सेल एक अच्छा मौका हो सकता है. सेल में इस फोन को सिर्फ 9,499 रुपये में खरीदा जा

सकता है. इसके अलावा फोन पर कूपन के साथ 500 रुपये की एक्सट्रा छूट भी दी जा रही है.

Redmi 9 Activ की सबसे खास बात इसका MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, बड़ी रैम और 5000mAh बैटरी है. आईए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…

रेडमी 9 ऐक्टिव स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4 जीबी और 6 जीबी रैम का ऑप्शन मिलता है.

(काफी सस्ता मिल रहा है 6000mAh बैटरी वाला Samsung का शानदार फोन, मिलगी 25W चार्जिंग

फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है. फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

फोन में डुअल कैमरा सेटअप
Redmi 9 Activ में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. स्मार्टफोन में स्क्रीन पर दी गई वॉटरड्रॉप नॉच में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Continue Reading

जॉब

पंजाब लोक सेवा आयोग PPSC ने ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन के पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन, जाने आवेदन की अंतिम तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

PPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब लोक सेवा आयोग  (PPSC) ने ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के तहत जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण..

PPSC Recruitment 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

PPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
PPSC द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ें।

PPSC Recruitment 2022: योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या सिविल ड्राफ्ट्समैन का सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को चेक करें।

PPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेद कर सकते हैं-:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ppsc.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Open Advertisement के सेक्शन में जाएं।
अब संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़2 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़6 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब6 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब6 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Tech & Auto5 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • Knowledge6 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया6 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब5 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया5 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    छत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….