Connect with us

व्यापर

भूलकर भी न उठाएं ये 2 कॉल वरना हो सकती भारी नुकसान,SBI ने किया अलर्ट जारी…

Published

on

SBI Warning to Customers : एसबीआई ने क‍िसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के ल‍िए ग्राहकों के साथ दो नंबर शेयर क‍िए हैं. बैंक की तरफ से कहा गया क‍ि इन दो नंबर से क‍िसी भी हालत में कॉल र‍िसीव न करें.देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) ने अपने ग्राहकों के ल‍िए चेतावनी जारी की है.बैंक की तरफ से जारी यह चेतावनी 45 करोड़ ग्राहकों को क‍िसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाने के ल‍िए की गई है. इससे पहले भी बैंक की तरफ से ग्राहकों को समय-समय पर जागरूक क‍िया जाता रहता है. अब बैंक की तरफ से दो फोन नंबर जारी करके कॉल र‍िसीव नहीं करने के ल‍िए कहा गया है.

दो नंबर से फ्रॉड होने की आशंका जताई
एसबीआई की तरफ से इन दो नंबर से फ्रॉड होने की आशंका जताई गई है और आपका नुकसान हो सकता है. इन द‍िनों फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है. इसी को ध्‍यान में रखकर ग्राहकों को क‍िसी भी फ‍िश‍िंग स्‍कैम (Phishing Scam) से बचाने के ल‍िए बैंक की तरफ से यह चेतावनी दी गई है. बैंक की तरफ से बताया गया क‍ि कई मामलों में ट्वीट, एसएमएस और ई-मेल से फ‍िश‍िंग स्‍कैम होने की जानकारी सामने आई है. फोन करने पर ये लोग खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर ग्राहक के साथ फ्रॉड करते हैं.

दो नंबरों से फोन र‍िसीव नहीं करने के बारे में कहा
स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) की तरफ से ज‍िन दो नंबरों से फोन र‍िसीव नहीं करने के बारे में कहा गया है, वे नंबर 8294710946 और 7362951973 हैं. बैंक की तरफ से कहा गया है यद‍ि इन दो नंबरों से कॉल आता है तो र‍िसीव करने की गलती न करें.

दोनों नंबरों पर पहले सीआईडी असम ने आपत्‍त‍ि जाह‍िर
एसबीआई की तरफ से बताए गए दोनों नंबरों पर पहले सीआईडी असम ने आपत्‍त‍ि जाह‍िर की थी. सीआईडी असम ने ट्वीट कर कहा था, स्‍टेट बैंक के ग्राहकों को दो नंबर 8294710946 और 7362951973 से कॉल आ रहे हैं. इन नंबर से कॉल करने वाला ग्राहक से केवाईसी के ल‍िए कहता है और मोबाइल पर भेजे गए ल‍िंक पर क्‍ल‍िक करने के ल‍िए कहता है.

बैंक ने कहा क‍ि ये दोनों ही नंबर स्‍टेट बैंक‍ (SBI) से क‍िसी भी तरह से नहीं जुड़े हैं. एसबीआई की तरफ से असम सीआईडी को री-ट्वीट करते हुए यह बात ल‍िखी गई है. एक ग्राहक के ट्वीट पर स्‍टेट बैंक ने जवाब देते हुए कहा क‍ि इन दोनों नंबरों के ख‍िलाफ आईटी स‍िक्‍योर‍िटी तुरंत एक्‍शन लेगी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

बिना e-KYC के नई मिलेगा पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त,जानिए इसके प्रोसेस

Published

on

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 11वीं किस्त की रकम मिलने वाली है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया है कि क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 11वीं किस्त 31 मई को फिर से प्रधानमंत्री जी देने वाले हैं. लेकिन 11वीं किस्त के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना होगा. केंद्र सरकार का ऐलान केंद्र सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC की डेडलाइन बढ़ा दी है.

इससे पहले इसकी लास्ट डेट 22 मई 2022 थी. पीएम किसान पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार अब 31 मई, 2022 तक eKYC पूरी की जा सकती है. 22 मई से पहले इसकी इसकी डेडलाइन 31 मार्च, 2022 थी.e-KYC के बिना नहीं मिलेगा पैसा आपको बता दें कि बिना e-KYC के आपकी किस्त अटक सकती है.

जल्दी ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी. पीएम किसान पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा. ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं.

जानिए इसके प्रोसेस

1. आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ‘ईकेवाईसी’ विकल्प पर क्लिक करें 2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें. 3. आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं. 4. इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं. 5. दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे. सबसे ऊपर e-KYC लिखा मिलेगा. इस पर क्लिक करें.

जानिए इसके प्रोसेस

1. आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ‘ईकेवाईसी’ विकल्प पर क्लिक करें 2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें. 3. आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं. 4. इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं. 5. दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे. सबसे ऊपर e-KYC लिखा मिलेगा. इस पर क्लिक करें.

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम 1. इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं. 2. अब इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा. 3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें. 4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें. 5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें. 6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Continue Reading

व्यापर

तेल की कीमत में मिल सकती है बड़ी राहत,पढ़िये ख़बर…

Published

on

भारत में आम लोगों को महंगाई से आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है. रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचे खाने वाले तेलों के दाम में कमी आने की संभावना है. पॉम ऑयल के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक इंडोनेशिया ने निर्यात पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया है. इसी कारण भारत में खाने वाले तेल के मोर्चे पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है. इंडोनेशिया ने पॉम ऑयल पर लगी रोक को हटाने का गुरुवार को ऐलान किया. यह प्रतिबंध सोमवार से हटने वाला है. भारत अभी इंडोनेशिया से पॉम ऑयल खरीदने वाला सबसे बड़ा देश है. भारत इंडोनेशिया से सालाना करीब 80 लाख टन पॉम ऑयल खरीदता है. भारतीय बाजार में खाद्य तेलों के कुल उपभोग में पॉम ऑयल का हिस्सा करीब 40 फीसदी है. दूसरी ओर इंडोनेशिया हर साल करीब 480 लाख टन पॉम ऑयल का उत्पादन करता है.

यह टोटल ग्लोबल प्रॉडक्शन 750 लाख टन के आधे से भी ज्यादा है. पॉम ऑयल इंडोनेशिया के लिए रेवेन्यू का सबसे बड़ा स्रोत है. इंडोनेशिया के कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि पॉम ऑयल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद अब उनके देश में इसे स्टोर करने की क्षमता समाप्त हो चुकी है. इसी कारण निर्यात पर रोक को हटाने का फैसला लेना पड़ा है. उन्होंने बताया कि निर्यात पर रोक का फैसला बदलने के पीछे यही मुख्य वजह है. इंडोनेशिया ने पॉम ऑयल के एक्सपोर्ट पर रोक लगाने का ऐलान 28 अप्रैल को किया था. अब एक महीने के भीतर फैसले को बदल दिया गया है.

इंडोनेशिया के कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि पॉम ऑयल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद अब उनके देश में इसे स्टोर करने की क्षमता समाप्त हो चुकी है. इसी कारण निर्यात पर रोक को हटाने का फैसला लेना पड़ा है. उन्होंने बताया कि निर्यात पर रोक का फैसला बदलने के पीछे यही मुख्य वजह है. इंडोनेशिया ने पॉम ऑयल के एक्सपोर्ट पर रोक लगाने का ऐलान 28 अप्रैल को किया था. अब एक महीने के भीतर फैसले को बदल दिया गया है.फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेंशंस के डाइरेक्टर जनरल अजय शाही ने इस बारे में कहा, ‘इंडोनेशिया में पॉम ऑयल की घरेलू खपत उनके उत्पादन की तुलना में बहुत कम है.

इस कारण उम्मीद तो थी कि एक्सपोर्ट पर रोक के फैसले को बदला जाएगा, हालांकि किसी ने इतनी जल्दी बदलने की उम्मीद नहीं की थी. इंडोनेशिया के इस फैसले से कीमतों में कमी आएगी और तेजी से चढ़े फूड इंफ्लेशन में कुछ कमी आएगी.’ भारत अभी कई सालों की सबसे ज्यादा महंगाई से जूझ रहा है. पिछले महीने भारत में खुदरा महंगाई मई 2014 के बाद के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई.

इसी तरह थोक महंगाई नवंबर 1998 के बाद की सबसे ज्यादा है. अप्रैल महीने में रिकॉर्ड महंगाई के लिए फूड एंड फ्यूल इंफ्लेशन जिम्मेदार रहे. फूड इंफ्लेशन की बात करें तो यह मार्च के 7.68 फीसदी की तुलना में उछलकर अप्रैल में 8.38 फीसदी पर पहुंच गई. अब अगर खाने के तेलों के दाम कम होते हैं, तो इस मोर्चे पर राहत मिलेगी. इंडोनेशिया की रोक के लंबा खिंचने पर भारत में खाने के तेलों के भाव डबल हो जाने का खतरा था.

Continue Reading

व्यापर

सोना-चांदी की लेटेस्ट रेट जारी, जानें 10 सोने का कीमत…

Published

on

Gold Silver Rate Today : सोना और चांदी आज बढ़त के दायरे में कारोबार कर रहे हैं और सोना अपनी चमक बिखेर रहा है. जानें आज सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स क्या हैं.सर्राफा बाजार में आज अच्छी तेजी के साथ सोना और चांदी कारोबार कर रहे हैं. सोने के दाम भी चढ़े हैं और चांदी में भी उछाल देखा जा रहा है.ग्लोबल बाजार में आज सोने में निवेश बढ़ रहा है जिससे मांग चढ़ी है और ये सुनहरी धातु तेजी के दायरे में कारोबार कर रही है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दाम आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और इसका जून वायदा हरे निशान में बना हुआ है. सोने का जून वायदा 184 रुपये या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 50,728 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

एमसीएक्स पर चांदी के दाम 306 रुपये की बढ़त के साथ 306 रुपये या 0.50 फीसदी की उछाल के साथ 61,870 रुपये प्रति किलो पर देखे जा रहे हैं. चांदी के ये दाम जुलाई वायदा के लिए तय हैं.

आज दिल्ली में सोने का दाम 400 रुपये की उछाल के साथ 46700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है. ये दाम 22 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड के लिए हैं. इसके अलावा दिल्ली में ही 24 कैरेट सोने का दाम 440 रुपये की तेजी के साथ 50,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के लिए देखा जा रहे है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़21 mins ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़16 hours ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़19 hours ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

छत्तीसगढ़22 hours ago

कई जिलों में बाढ़ एवं बारिश का कहर, आंधी व तूफान से 33 की मौत..

हीटवेव, बारिश, बाढ़ और बिजली देश के कुछ हिस्सों में कहर बरपा रही है। कुछ हिस्से जहां चिलचिलाती गर्मी से...

छत्तीसगढ़2 days ago

महंगाई से मिलेगी राहत, खाद्य तेलों के आयात से खाद्य पदार्थों में छूट..

Palm Oil Import इंडोनेशिया से पाम आयल का आयात फिर से शुरू होने से खाद्य तेल के साथ साबुन शैंपू...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…

  • देश6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब7 days ago

    रक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…