देश - दुनिया
पत्नी की मृत्यु के कारण Ration card के लिए 13 साल से भटक रहा है दिव्यांग

देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने एक पहल की थी कि राशन कार्ड घर के महिला के नाम से बनेगा. लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि अगर पत्नी की मृत्यु किसी कारण से हो गई हो तो ऐसे में क्या किया जाएगा? इसी कन्फ्यूजन में दादरी निवासी एक व्यक्ति का राशन कार्ड 13 वर्षों से नहीं बन पाया है. दादरी के ऊंचा अमीरपुर गांव के रहने वाले जोगिंदर की पत्नी की मौत हो गई उसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ टूटे हुए घर में रहते हैं.
दुर्घटना में आंख भी चली गई
45 वर्षीय जोगिंदर के दो बेटे हैं, एक आठवी में पढ़ता है दूसरा नौवी क्लास में पढ़ता है, जोगिंदर बताते हैं कि पत्नी के मौत के बाद दोनो छोटे बच्चे की देखभाल मुझे अकेले ही करनी पड़ रही है,उसी दौरान एक दुर्घटना में मेरी एक आंख चली गई थी. राशन कार्ड बनाने के लिए जो भी नया सरपंच आता है उसे बोलता हूं वो हर बार सिर्फ आश्वासन ही देता है.लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाया है.
जोगिंदर के पास घर के नाम पर सिर्फ तीन दीवारों का एक ढांचा ही खड़ा है.घर की हालात को दिखाते हुए कहते हैं कि राशन कार्ड न होने के कारण हमे कोई सरकारी लाभ नहीं मिलता है. इसी घर में सोते हैं और यही पर खाना बनाते हैं. बारिश के समय किसी के दरवाजे पर या बंद दुकान के पास तीनों बाप बेटे आसरा लेने चले जाते हैं.
क्या कहना है अधिकारियों का
हमने जोगिंदर के मामले के बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी चलन शर्मा से बात की, तो उन्होंने मोबाइल पर बताया कि हमारे सामने जोगिंदर कभी नहीं आया है, हमारे संज्ञान में होता तो उसे ऐसी समस्या नहीं उठानी पड़ती.उन्होंने बताया कि अगर किसी कारण से ऐसा हुआ है तो हम इसकी जांच कर हर संभव उसकी मदद की जाएगी.


देश - दुनिया
अब हवा से ही निकाला जा सकेगा पानी, जल संकट से निपटने में मिलेगी मदद

दुनिया में जलवायु परिवर्तन के अलावा भी कई समस्याएं ऐसी हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है. इनमें से एक पीने के पानी की कमी समस्या भी गंभीर होती जा रहा है. दुनिया भर में ताजे पानी के स्रोतों की मात्रा साल 2030 तक 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है. संयुक्त राष्ट्र तक ने इसे एक बहुत बड़ी समस्या माना है और इसके कारण अब दुनिया में बहुत से लोगों को विस्थापित तक होना पड़ा है. इस समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक अब हवा से ही पानी हासिल करने का तकनीक विकसित करने की योजना बना रहे हैं.
संघनन पर आधारित काम करता है मॉडल
ये वायुमडलीय पानी के हार्वेस्टर पानी को बचाने वाले इस द्रव्य को ऐसी जगहों में भी हवा से निकाल सकेंगे जहां साफ पानी तक पहुंच की स्थिति बहुत खराब है. एक्स मूनशॉट फैक्ट्री के जैक्स लॉर्ड के शोधकर्ताओं ने इसे हार्वेस्टर को डिजाइन किया है और इसका प्रोटोटाइप मॉडल भी तैयार कर लिया है जो सौर ऊर्जा पर चलता है और संघनन प्रक्रिया के छोटे पैमाने पर काम करता है.
कितना पानी निकलता है
टीम ने इस प्रक्रिया से इतना पानी निकाल लिया था जिसे एक व्यक्ति को सूखे इलाके में हाइड्रेटेड रखा जा सके. नेचर जर्नल में प्रकाशित शोधपत्र में गूगल, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और एक्स मूनशॉट फैक्ट्री के शोधकर्ताओं ने योगदान दिया था. शोधकर्ताओं ने इस आविष्कार की प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए अपने प्रोटोटाइप की डिजाइन के बारे में भी बताया.
वैश्विक चुनौती है ये
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह उपकरण हर व्यक्ति के रोज के पांच लीटर के पानी की जरूरत के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है. उन्होंने बताया कि लोगों के लिए सुरक्षित पीने का पानी तक पहुंच सुनिश्चित करना आज भी एक वैश्विक चुनौती है और इसे संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक विकास प्राथमिकताओं के ढांचे के लिए संधारणीय विकास लक्ष्यों में 2030 तक अंतरराष्ट्रीय विकास प्राथमिकता के तौर पर पहचान दी गई है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मानी समस्या की गंभीरता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार आज दुनिया भर में 2.2 अरब लोगों तक सुरक्षित रूप से प्रबंधन वाली पीने के पानी की सेवाओं तक पहुंच नहीं है. वहीं 4.2 अरब लोगों के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधन वाली सैनिटेशन सेवाओं तक पहुंच नहीं है और तीन अरब लोगों के पास हाथ धोने तक की सुविधा नहीं है.
हर तीन में से एक
संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त निगरानी कार्यक्रम रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में तीन में से एक व्यक्ति के पास सुरक्षित पीने के पानी तक पहुंच नहीं हैं. ये आकंड़े जलवायु परिवर्तन के कारण और गंभीर हो जाएंगे. अपने बयान में शोधकर्ताओं ने कहा कि इस समस्या की विशालता, गंभीरता और इंसानी कीमत वो कारण है जिससे शोधकर्ता इसके समाधान के लिए कई सालों से प्रयास कर रहे थे.
कैसे काम करता है ये हार्वेस्टर
टीम ने पाया कि दिन के समय के जलवायु हालात पानी के हार्वेस्टर के काम करने के लिए पर्याप्त हैं जिससे वे ऐसे इलाकों में लगातार काम कर सकें जहां इंसानों की इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. यह हार्वेस्टर संघनन के सिद्धांत पर काम करता है. संघनन वह प्रक्रिया है जिसमें भाप या पानी की वाष्प तरल पानी में बदल जाती है. जब गर्म नम हवा ठंडी हवा से मिलती है या ठंडी सतह से टकराती हैं तो अणु धीमे हो जाते हैं और वे तरल हो जाते है.
तीन साल के काम के बाद शोधकर्ता ऐसा उपकरण बना सके जो 0.10 डॉलर प्रति लीटर की दर से पीने लायक पानी बनाता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह तकनीक इस जटिल समस्या का एक हिस्से का समाधान हैं. फिर भी यह उपकरण काफी ऐसा हालातों के लिए उपयोगी है जहां पानी तो होता है लेकिन पीने लायक पानी नहीं होता है.

देश - दुनिया
1 नवंबर से होने वाले हैं 5 अहम बदलाव, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

अक्टूबर का महीना कल खत्म होने जा रहा है. सोमवार से नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा. इस दौरान कई ऐसे बदलाव होंगे जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा. जी हां… अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा. इसलिए जरूरी है कि पहले से नियमों की जानकारी अपने पास रखें.
1 नवंबर से बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक का चार्ज लगेगा. वहीं, रेलवे के टाइम टेबल में भी बदलाव होगा. इसके अलावा गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आइए ऐसी कुछ बातों पर नजर डालते हैं, जो 1 नवंबर से बदलने जा रही हैं.
1. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकती है. बता दें कि LPG की कीमतों (LPG price) में बढ़ोतरी की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LPG की बिक्री पर होने वाले नुकसान को देखते हुए, सरकार एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा सकती है.
2. बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
अब बैंकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने इसकी शुरुआत की है. अगले महीने से निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा. 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे. खाताधारकों के लिए तीन गुना तक जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करते हैं, तो उन्हें 40 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि निकासी पर 100 रुपये देने होंगे.
3. बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल
भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है. पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है. अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी. इसके बाद 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे. देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा.
4. गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए देना होगा OTP
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया बदलने जा रही है. गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा. एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी ही मिलेगी.
5. Whatsapp हो जाएगा बंद
1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर 1 नवंबर से व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा. व्हाट्सऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा.

देश - दुनिया
पति की हत्या कर लाश से बनाए संबंध, शव के टुकड़े कर चूहों को खिलाया, पत्नी फिर भी रिहा!

रूस में एक महिला ने अपनी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। महिला पर आरोप लगा कि उसने पहले तो पति को जहर देकर मार डाला, फिर लाश के साथ यौन संबंध बनाए।
इतना ही नहीं महिला पर पति के शव के कई टुकड़े करने और खून पीने का भी आरोप है। लेकिन कोर्ट में सुनवाई के बाद सबूतों के अभाव में महिला को रिहा कर दिया।
सेंट पीटर्सबर्ग निवासी 37 वर्षीय आरोपी महिला का नाम मरीना कोखल है। पिछले साल अगस्त में एंडी कार्टराईट की मौत के मामले में मरीना कोखल को गिरफ्तार किया गया था।
जिसके बाद कोर्ट में वकीलों ने उसपर “अपने मृत पति का खून पीने और उसकी लाश के साथ यौन संबंध बनाने” का आरोप लगाया।

-
देश - दुनिया6 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया6 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया5 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoअब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?
-
देश - दुनिया6 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया7 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर
-
देश - दुनिया4 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया4 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया5 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया5 days agoबेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल


















You must be logged in to post a comment Login