Connect with us

Knowledge

कठिन परिश्रम और मेहनत से बकरी चराने वाले बने IAS अधिकारी,शेयर की पुराने यादे..

Published

on

IAS Ram Prakash Story: हर सफल इंसान के पीछे उसकी कठिन परिश्रम और मेहनत छुपी होती है। एक IAS अधिकारी ने अपने बचपन की ऐसी ही कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे पढ़कर लोग इमोशनल हो गए। उनके ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उनकी प्रशंसा भी की है। आईएएस राम प्रकाश ने बताया कि साल 2018 में छठे प्रयास में IAS परीक्षा क्रैक की थी। IAS Ram Prakash की शुरुआती पढ़ाई वाराणसी से हुई थी।IAS राम प्रकाश ने लिखा है, ‘हम 5-6 लोग बकरियां चराने गए थे। वहीं पर आम के पेड़ की डाल पर झूला झूल रहे थे।अचानक से डाल टूट गई। किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन मार खाने से बचने के लिए हम लोग मिलकर पेड़ की डाल ही उठा लाए थे जिससे पता ही न चले कि डाल टूटी है या नहीं।

राम प्रकाश ने बताया कि ये किस्‍सा उनके पैतृक गांव का है। IAS अधिकारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित जमुआ बाजार के एक गांव के रहने वाले हैं। उसी को याद कर उन्होंने ये ट्वीट किया।उन्‍होंने कहा- अक्‍सर पढ़ाई के बाद बकरी चराने जाना भी रूटीन का काम होता था। गांव में हर दिन स्‍कूल के बाद बकरी चराने जाते थे। क्‍योंकि पढ़ाई और बकरी चराना ये दोनों ही साथ-साथ चलता था।

ये केवल एक दिन की बात नहीं थी। राम प्रकाश बोले- ये रोज का काम था। राम प्रकाश 2018 बैच के राजस्‍थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह मूलत: यूपी के मिर्जापुर जिले से ताल्‍लुक रखते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई वाराणसी के रोहनिया में मौजूद श्रद्धानंद सरस्‍वती इंटरमीडियट कॉलेज से हुई।उन्‍होंने 12वीं 2007 में पास की थी।  इस समय राजस्‍थान के पाली जिले में CEO जिला परिषद के पद पर तैनात हैं।

खास बात ये है कि अपने छठे प्रयास में उन्होंने IAS परीक्षा क्रैक की थी। तब उनकी 162 रैंक आई थी। उन्‍हें 2025 में से 1041 अंक मिले थे। वहीं इंटरव्‍यू में उन्‍हें 275 में से 151 नंबर मिले थे। वह झालावार जिले के भवानी मंडी और अजमेर जिले के ब्यावर में एसडीएम रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले IAS अधिकारी के ट्विटर पर 65 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Knowledge

गर्मियों में कार ड्राइविंग करते समय इन बातों का विशेष रूप से रखे ख्याल… 

Published

on

By

 

अप्रैल का महीना चल रहा है यानी गर्मियां आ चुकी हैं. ऐसे में जाहिर तौर पर मोटरसाइकिल से चलना काफी मुश्किल होने वाला है क्योंकि मोटरसाइकिल पर धूप सीधे राइडर के ऊपर गिरती है, जिससे उसे गर्मी का ज्यादा एहसास होता है. वहीं, अगर आप किसी ऐसे शहर में है जहां ज्यादा गर्मी पड़ती है तो उस स्थिति में बाइक चलाना और भी कठिन हो जाता है. ऐसे में काफी लोग तेज गर्मियों के मौसम में कार से चलना पसंद करते होंगे. इसीलिए, अगर आप गर्मियों के मौसम में कार से चलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. जो लोग लगातार कार ड्राइव करते हैं उन्हें तो इन बातों के बारे में जानकारी होगी लेकिन जो लोग कभी-कभी कार इस्तेमाल करते हैं उनके लिए इन बातों को जानना जरूरी है.

कार एसी
अगर आपकी कार का एसी चलना बंद हो जाए या उसमें कोई कमी आ जाए तो आपका कार ड्राइव करने का मतलब ही खत्म हो जाता है. क्योंकि, व्यक्ति गर्मियों के मौसम में आमतौर पर कार से इसलिए चलना पसंद करते हैं क्योंकि वह गर्मी से बचते हुए एसी के आनंद में यात्रा कर पाते हैं. इसीलिए, गर्मियों में कार इस्तेमाल करने वालों को हर कुछ दिनों के अंतराल के बाद कार के एसी की कंडीशन पर ध्यान देना चाहिए और अगर उसमें कोई कमी लगे तो तुरंत मैकेनिक को दिखाना चाहिए.

टायर एयर प्रेशर
गर्मियों के समय कार के टायर में एयर प्रेशर का खास ख्याल रखना चाहिए. जब भी आप पेट्रोल या डीजल रिफिल कराने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचें तो 2-4 मिनट का समय निकालकर एयर प्रेशर चेक भी करा लें. दरअसल, गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण टायर्स का एयर प्रेशर थोड़ा इंक्रीस हो जाता है. ऐसे में टायर का एयर प्रेशर मेंटेन बना रहे, इसके लिए आपको हर कुछ दिनों में इसे चेक कराते रहना चाहिए.

इलेक्ट्रिक कार जैक
कार में जैक का होना बहुत जरूरी है. आमतौर पर मैनुअल जैक तो सभी लोग कार में रखते हैं लेकिन गर्मियों के समय अगर संभव हो तो इलेक्ट्रिक जैक रखें. दरअसल, मैनुअल जैक से कार उठाने में बहुत मेहनत लगती है जबकि इलेक्ट्रिक जैक से यह काम बहुत आसानी से हो जाता है. सोचकर देखिए कि आपको तेज धूप में कार का टायर बदलने के लिए मैनुअल जैक से कार उठा रहे हैं, तो आपको कितनी गर्मी का अहसास होगा. वहीं, इलेक्ट्रिक जैक के साथ आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

Continue Reading

Knowledge

जानिए कौन से देश के जवानो को मिली दुनिया की सबसे खतरनाक मशीन गन.. पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

 

दुनिया के तमाम देश अपनी सेनाओं को सशक्त करने के लिए हर संभव कोशिश करते रहते हैं. वो उनके लिए बजट बनाते हैं, बेहतर हथियार देते हैं और उनकी देखभाल के लिए भी प्रयास करते हैं. यूं तो अमेरिका, रूस, चीन फ्रांस, भारत जैसे देश अपनी सेनाओं के लिए दुनियाभर में फेमस हैं. पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे खतरनाक मशीन गन किस देश के पास है?

ब्रिटेन की रोयल नेवी की स्पेशल फोर्स यूनिट को स्पेशल बोट सर्विस कहते हैं जबकि ब्रिटिश आर्मी की स्पेशल फोर्स यूनिट को स्पेशल एयर सर्विस कहा जाता है. डेली स्टार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों स्पेशल फोर्सेज को दुनिया की सबसे खतरनाक मशीन गन दिया जा रहा है. इससे पहले कभी ऐसी बंदूक का निर्माण नहीं हुआ है.

1 मिनट में 8 हजार राउंड करती है फायर
SAS और SBS को XM556 नाम की बंदूक दी गई है जो सिर्फ 1 मिनट में 8,000 राउंड गोली फायर कर सकती है. ये हथियार गैटलिंग गन का छोटा वर्जन है. रिपोर्ट के अनुसार इन बंदूकों को एसएएस गाड़ियों पर लगाया जाएगा जिससे नजदीक क्लोज कॉम्बैट में मदद मिल सके. बंदूक को सेना के जवान विडो मेकर के नाम से बुलाते हैं.

जवानों को पसंद आई बंदूक
एसएएस ट्रूप का कहना है कि एंबुश के लिए ये बंदूक काफी अच्छी है क्योंकि ये एक बार में काफी गोलियां बरसा देती है. सिर्फ 10 सेकेंड में बंदूक 1300 गोलियां चला देती है. जो अभी तक किसी भी बंदूक के लिए गोलियां चलाने का सबसे ज्यादा रेट है. जवानों का कहना है कि एक बारे में इतनी ज्यादा गोलियां निकलने से बंदूक किसी का भी बुरा हाल कर सकती है. वहीं इसकी आवाज भी काफी खतरनाक है. जवानों ने कहा कि इस तरह के हथियार मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में काफी कारगर साबित होते हैं. आपको बता दें कि XM556 एक 6 बैरेल की मशीन गन है जिसे 24 वोल्ट के डीसी पावर सोर्स की जरूरत होती है. ये 2 फीट लंबी और 5 किलो तक भारी होती है.

Continue Reading

Knowledge

Chanakya Niti: जाने चाणक्य के 5 मुख्य बाते, जो हर मनुष्य को मालूम होनी चाहिए…

Published

on

By

 

चाणक्य नीति कहती है कि आग को अपने सिर पर भी स्थान देंगे, तो भी वो सिर्फ जलाने का काम ही करेगी क्योंकि यही उसकी प्रवृत्ति है. ठीक वैसे ही दुष्ट व्यक्ति का कितना भी सम्मान कर लें, वह सदा दुख ही देगा.

आचार्य चाणक्य के मुताबिक जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र है अनुशासन. अनुशासित व्यक्ति को समय की कीमत का अहसास होता है, साथ ही किसी काम को समय से पूरा करने की क्षमता विकसित होती है.

उस स्थान पर एक पल भी नहीं ठहरना चाहिए जहां आपकी इज्जत न हो, जहां आप अपनी जीविका नहीं चला सकते, जहां आपका कोई दोस्त नहीं हो और जहां ज्ञान की तनिक भी बातें न हों.

किस्मत के सहारे चलना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. ऐसे लोग आलसी और लापरवाह हो जाते हैं. इसके बाद उन्हें बर्बाद होने में वक्त नहीं लगता है.

पृथ्वी सत्य पे टिकी हुई है. सूर्य का चमकना, हवा का बहना भी एक सत्य है. सत्य सभी के लिए एक समान होता है और कभी नहीं बदलता. जो व्यक्ति इस सत्य की महत्ता को समझ लेता है, उसका जीवन पार हो जाता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

  कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बीजापुर में नक्सलियो ने जवानो को नुकसान पाहुचाने लगा रखा था IED बम, जवानो ने मौके मे किया डिफ्यूज…

  जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: गर्मी का मौसम आते ही नीबू की कीमत मे हुआ भारी इजाफा, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान…

  गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Lifestyle7 days ago

    हार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज 

  • Tech & Auto6 days ago

    खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…

  • देश - दुनिया7 days ago

    income Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…

  • देश - दुनिया5 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश5 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी 

  • देश7 days ago

    महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..

  • देश4 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी

  • रायपुर छत्तीसगढ़7 days ago

    बिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार

  • देश - दुनिया4 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..

  • Tech & Auto5 days ago

    Hero के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..