Connect with us

छत्तीसगढ़

ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ नेहा गंगेश्वरी ने दिया सीएचओ को प्रशिक्षण

Published

on

बेमेतरा, 18 फरवरी 2021। राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरको एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। हेल्थ  एंड वेलनेस    सेंटर के 26 सीएचओ का प्रशिक्षण सीएमएचओ कार्यालय स्थित हॉल में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के शर्मा के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम बलौदाबाजार जिला अस्पताल की ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ नेहा गंगेश्वरी के द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण देते हुए ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ नेहा गंगेश्वरी ने बताया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायाजा रहाबधिरता रोकथाम कार्यक्रम आने वाले समय में सभी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसके जरिये जन्म के समय में ही कुछ सावधानी बरतने से बहुत हद तक इस तरह की दिव्यांगता से बचा जा सकता है”।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आने वाले मरीजों को बधिरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने के दृष्टि कोण एवं कान की देखभाल एवं बचाव के लिए आवश्यक उपायो को लेकर जानकारी दी गयी । डॉ नेहा गंगेश्वरी ने बताया, “जन्म के समय ही बच्चों में कान सुनाई नहीं देने जैसे लक्षणों को देखते हुए उनका तुरंत समुचित इलाज किये जाने से बधिरता और गूंगेपन जैसी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है”।

ऑडियोलॉजिस्ट गुलनाज खान ने बताया, “बच्चों के तुतलाने पर स्पीच थेरपी दिया जाता हैं। बुजुर्गों में उम्र बढ़ने के साथ हियरिंग लॉस होने पर मशीन वितरण किया जाता है। 6 साल से कम उम्र के बच्चों को सुनाई नही देने पर सर्जरी के लिए मेकाहारा में रेफर किया जाता है। प्रशिक्षण में सीएचओ को बताया गया कि सुनाई नहीं देने की समस्या वाले मरीजों को हेल्थ एवं वेलनेससेंटर से चिन्हांकित कर जिला अस्पताल रेफर किया जाए। उन्होंने बताया आगामी 3 से 10 मार्च तक विश्व कर्ण सप्ताह मनाया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी डॉ बुद्धेश्वर वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी, ऑडियोलॉजिस्ट गुलनाज खान व जिला प्रशिक्षण अधिकारी सागर शर्मा उपस्थित रहें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

Published

on

By

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान में वन विभाग ने 10 हाथियों के खून व मल के सैंपल लिए हैं। इनके आधार पर ही डीएनए की जांच की जाएगी, ताकि हाथियों का एक डेटा बेस तैयार हो सके। विभाग को हाथियों के डीएनए के लिए प्रोजेक्ट एलीफेंट की ओर से वन विभाग को पत्र आया था। जांच के बाद पालतू हाथियों को एक यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा, ताकि अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जा सके। वन विभाग का कहना है कि प्रदेश में पालतू हाथियों का ब्लड सैंपल लेने का काम किया जा रहा है।

राज्य में करीब 300 हाथी

ज्ञात हो कि प्रदेश में जंगली हाथियों की संख्या 300 के करीब है, लेकिन पालतू हाथियों की संख्या कम है। वर्तमान में तीन हाथी अचानकमार टाइगर रिजर्व और सात हाथी तमोर पिंगला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। विभाग ने इस हाथियों का ब्लड सैंपल ले लिया है। सैंपल वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ देहरादून में जमा करना है। वन विभाग के अधिकारी सैंपल जमा करने के लिए एक दो दिन के भीतर देहरादून के लिए रवाना होंगे। पालतू हाथियों का डाटा बेस तैयार होने पर इनकी आयु, आनुवांशिकता समेत अन्य कई बिंदुओं की जानकारी मिल सकेगी।

तस्करी पर लगेगी लगाम

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट एलीफेंट के निदेशक ने निजी स्वामित्व वाले पालतू हाथियों के डीएनए की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसका मकसद है कि देश भर में निजी लोगों के पास हाथियों की संख्या अधिक है। इन हाथियों के बारे में विभाग को जानकारी मिल नहीं पाती है। इस कारण हाथी के बच्चों और दांत आदि बेचने पर पता नहीं चल पाता था, लेकिन अवैध तरीके से खरीदने-बेचने की प्रक्रिया पर रोक लगेगी। साथ ही हाथियों के अंगों के व्यापार पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। सूत्रों की माने तो हाथी के अंग बरामद होते हैं तो उसके डीएनए से पता लग जाएगा कि यह हाथी पालतू था या फिर जंगली। पालतू होने पर उसकी पूरी डिटेल निकालने के बाद जरूरी कार्रवाई आसान हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रिसर्च के दौरान भी सहायक होगा।

इन राज्य के हाथियों का किया जा रहा डीएनए

पालतू हाथियों का डीएनए असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़ व झारखण्ड में किया जा रहा है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत… 

Published

on

By

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपित ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।रतनपुर क्षेत्र के चपोरा में रहने वाले केजाराम धु्रव गांव के सरपंच थे। बुधवार की सुबह वे अपने साथी रमेश सिंह परमार के साथ बाइक से बिलासपुर आए थे। देर रात गांव लौट रहे थे।रात 10:45 बजे वे रानीगांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरपंच और उनके साथी को गंभीर चोटे आई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक थोड़ी दूर जाकर अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में रानीगांव पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को रात में ही चीरघर भेज दिया गया। गुस्र्वार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपित ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रेलर की टक्कर से पिकअप के चालक की मौत, एक गंभीर

हिर्री में रहने वाले अमित कुमार कोयल साई गोविंद ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर थे। बुधवार की रात वे पिकअप लेकर बिलासपुर सामान के लिए आए थे। उनके साथ दीपक भी मौजूद थे। दोनों सामान लेकर लौट रहे थे। रात 10 बजे से धौंराभाठा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने चल रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे उनके पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक अमित कुमार कोयल को गंभीर चोटे आई। साथ ही दीपक भी घायल हो गया। इस बीच ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दोनों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स में अमित की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

Published

on

By

 

बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी। घटना शनिवार की है जब सरकंडा लोधीपारा बर्तन व्यवसायी जयराम अग्रवाल पिता दीनदयाल अग्रवाल (46) शनिवार को कुछ लोगों को पेमेंट करने के लिए अपने घर से लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए लेकर आए थे। दुकान खोलने के बाद बैग को काउंटर के ऊपर रख कर पूजा का सामान जमाने लगे। इस दौरान तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ दुकान में दाखिल हुई और रुपए की मांग करने लगी। जयराम ने सभी को काम करने की सलाह देते हुए भगा दिया। पूजा करने के बाद जब वह काउंटर पर रखे बैग को देखा तो रकम गायब हो गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़55 mins ago

CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान...

छत्तीसगढ़2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत… 

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की...

क्राइम न्यूज़18 hours ago

CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

  बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी।...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CG News: देर रात मालगाड़ी के इंजन में नक्सलियो ने लगाई आग…

  दंतेवाड़ा/रायपुर। जिले में माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर माओवादियों ने देर रात एक...

छत्तीसगढ़24 hours ago

CG News : डीजे बंद कराने कहा तो बारातियों ने किया चाकू हमला, 7 लोग बुरी तरह से जख्मी…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें 7 लोग बुरी तरह से...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया4 days ago

    Today Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…

  • देश5 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…

  • देश5 days ago

    पोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…

  • Lifestyle7 days ago

    ये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…

  • जॉब6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto3 days ago

    AMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…

  • देश - दुनिया7 days ago

    वित्‍तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…

  • जॉब6 days ago

    यहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…

  • Lifestyle4 days ago

    Helth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…