खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कृषि को लॉकडाउन से दी गयी छूट: मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा तथा रबी फसलों की कटाई सुनिश्चित करने के लिये कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों को लॉकडाउन (राष्ट्रीय बंदी) से छूट दी गयी है।
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इस गंभीर समय में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय बंद से छूट दी गयी है ताकि बंदी की अवधि समाप्त होने के बाद लोगों को पर्याप्त खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। यह इसलिये भी किया गया है कि आम लोगों को किसानों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।’’
तोमर ने कहा कि उन्होंने जब किसानों तथा कृषक संगठनों की समस्याओं को गृह मंत्रालय के समक्ष उठाया, तब यह छूट दी गयी है।


क्राइम न्यूज़
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद,अपने ही भतीजे को मारी गोली ; मौक़े पर ही मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम अवल्दामान के जामतलाई जमरा फलिया में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर काका ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। काका-भतीजे एक बुजुर्ग महिला के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोनों में हुई कहासुनी के बाद गोली चलने की यह घटना हुई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार जामतलाई जमरा फलिया में सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था।
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद : उसकी शवयात्रा के कार्यक्रम में मंगलवार को अवल्दामान निवासी फूलसिंह और उसका भतीजा 27 वर्षीय माधवसिंह पुत्र सोमला वहां पहुंचे थे। दोनों के बीच पूर्व से ही पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उस दौरान भी काका-भतीजे के बीच मारपीट हुई थी। तब काका फूलसिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए काका-भतीजे के बीच जमीन को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। फूलसिंह शवयात्रा में अपने साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी दौरान काका फूलसिंह ने भतीजे माधव को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा : देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृत महिला से कुछ दूर पर ही माधवसिंह का शव पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही गंधवानी थाने से पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्ता : आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एएसआइ सागर चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। निरीक्षण के बाद गोली चलाने वाले फूलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खेल
गौतम गंभीर पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी ;संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील
क्राइम न्यूज़
शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर कर दी मौत ,मौत को आत्महत्या दर्शाने ; लटका दी पंखे पर

हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। कोतवाली सेक्टर 142 स्थित शहदरा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी ने पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने का स्वांग रचा और मृतका को पंखे से फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले आए और उन्होंने कोतवाली में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को एक्सप्रेस वे के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर गला घुटने के लिए प्रयोग किया गया सवाल भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मूलतः बागपत निवासी शारदा का अनिल उर्फ सोनू के साथ विवाह हुआ था और वह पति के साथ शहदरा गांव में रह रही थी। अनिल उर्फ सोनू शराब का आदी था और वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम भी करता था। पिछले कुछ दिनों से नौकरी छूट जाने की वजह से बेरोजगार हो गया था और उधार ले लेकर अधिक शराब पीने लगा था। शनिवार रात को अनिल जब शराब पी रहा था तो उसकी पत्नी शारदा ने इसका विरोध किया।
हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। जिससे परिवार वालों को आत्महत्या लगे। मृत का शारदा के परिजनों को पता चला तो वह शाहदरा पहुंचे और वहां पर अनिल उर्फ सोनू की स्थिति को देखते हुए संदेह हुआ और उसके खिलाफ ही कोतवाली सेक्टर 142 में शिकायत दे दी।
पुलिस ने अनिल उर्फ सोनू को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई सुनील ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसी के तहत यह कार्रवाई हुई है। शारदा और अनिल के दो बच्चे हैं उनमें 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। अनिल के शराबी होने के कारण दोनों बच्चे शारदा ने अपनी बहन के पास हरिद्वार में छोड़ रखे थे।
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव






























You must be logged in to post a comment Login