देश - दुनिया
चीन में दुल्हनों का अकाल, तरस रहे चीनी दूल्हे, कई देशों की पूरी आबादी से ज्यादा हुए कुंआरे मर्द

दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन में दुल्हनों का अकाल पड़ गया है। 10 साल में एक बार होने वाली जनगणना में खुलासा हुआ है कि चीन में करीब 3 करोड़ अविवाहित लोग हैं। यह कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है। दरअसल, चीन में लंबे समय से बेटे को लेकर लोगों में कुछ ज्यादा ही चाहत है। चीनी लोगों की यही चाहत अब उनके लिए संकट का सबब बन गई है।
इस बीच साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि ताजा जनगणना में लड़कियों की कुल आबादी में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में लैंगिक असमानता का मुद्दा जल्द खत्म होने के आसार नहीं हैं। चीन के सातवें राष्ट्रीय जनसंख्या आंकड़े के मुताबिक पिछले साल पैदा हुए एक करोड़ 20 लाख बच्चों में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक 113.3 लड़कों पर मात्र 100 लड़कियां हैं।
चीनी परिवारों में बेटों को लेकर कुछ ज्यादा ही इच्छा
वर्ष 2010 में यह आंकड़ा 118.1 के अनुपात में 100 था। चीन के प्रफेसर स्टूअर्ट गिइतेन बास्तेन ने कहते हैं, ‘चीन में सामान्य तौर पर पुरुष उन महिलाओं से शादी करते हैं जो उनसे उम्र में काफी छोटी होती हैं लेकिन जनसंख्या के बूढ़ी होने की वजह से और ज्यादा बुजुर्ग हो गए हैं। इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।’ बास्तेन ने कहा कि चीनी परिवारों में बेटी की तुलना में बेटों को लेकर कुछ ज्यादा ही इच्छा रहती है।
एक अन्य प्रफेसर ब्जोर्न अल्पेरमान चेतावनी देते हैं कि ये बच्चे जब शादी की उम्र तक पहुंचेंगे तब संभावित दुल्हनों की भारी किल्लत होगी। उन्होंने कहा, ‘पिछले साल जन्मे एक करोड़ 20 लाख बच्चों में से 6 लाख बच्चों को अपनी उम्र की पत्नी के बिना ही रहना पड़ेगा।’ चीन ने वर्ष 1979 में एक बच्चे की नीति को लागू किया था और उसे वर्ष 2016 में वापस ले लिया गया था। माना जाता है कि इसी नीति की वजह से चीन में लड़कियों को गर्भ में मारने और बेटे को जन्म देने को प्रोत्साहन मिला।
दशकों बाद चीन की जनसंख्या में बढ़ोतरी कम
बता दें कि चीन की आबादी 2019 की तुलना में 0.53 प्रतिशत बढ़कर 1.41178 अरब हो गई है। 2019 में आबादी 1.4 अरब थी। हालांकि इसके अगले साल की शुरुआत से घटने का अनुमान है। चीन की सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी की गई सातवीं राष्ट्रीय जनसंख्या जनगणना के अनुसार, चीन के सभी 31 प्रांत, स्वायत्त क्षेत्र और नगरपालिका की आबादी 1.41178 अरब थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के अनुसार, नई जनगणना के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन जिस संकट का सामना कर रहा था, उसके और गहराने की उम्मीद है, क्योंकि देश में 60 वर्ष से अधिक लोगों की आबादी बढ़कर 26.4 करोड़ हो गई है।
एनबीएस ने एक बयान में कहा कि जनसंख्या औसत आयु बढ़ने से दीर्घकालिक संतुलित विकास पर दबाव बढ़ेगा। देश में 89.4 करोड़ लोगों की उम्र 15 से 59 वर्ष के बीच है, जो कि 2010 की तुलना में 6.79 प्रतिशत कम है। चीन के नेताओं ने जनसंख्या को बढ़ने से रोकने के लिए 1980 से जन्म संबंधी सीमाएं लागू की थीं, लेकिन अब उन्हें इस बात की चिंता है कि देश में कामकाजी आयु वर्ग के लोगों की संख्या तेजी से कम हो रही है और इसके कारण समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास बाधित हो रहे हैं। चीन में जन्म संबंधी सीमाओं में ढील दे दी गई है, लेकिन दंपती महंगाई, छोटे आवास और मांओं के साथ नौकरी में होने वाले भेदभाव के कारण बच्चों को जन्म देने से कतराते हैं।


देश - दुनिया
स्कूल में 9 बच्चियां कोरोना संक्रमित,विश्व स्वास्थ्य संगठन अलर्ट जारी किया , 5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण
देश - दुनिया
आखिर क्यों खत्म होते-होते रह गया किसान आंदोलन, जानिए कहां अटका पेंच

दिल्ली की सीमा पर एक साल से प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद नजर आई है। मंगलवार को गृह मंत्रालय से 6 सूत्रीय प्रस्ताव लेकर आए प्रतिनिधिमंडल और को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों की बैठक हुई। इन प्रस्तावों में से तीन पर किसान नेता सहमत नहीं है। उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है। वहीं आज (बुधवार) दोपहर 2 बजे मोर्चा की बैठक में आगे का फैसला लिया जाएगा। अब आंदोलन का समाधान केंद्र के जवाब पर निर्भर है।
किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि अधिकांश किसान संगठनों में सहमति है और सरकार ने हमारी अधिकांश मांगें मान ली हैं। फैसले की आधिकारिक घोषणा बुधवार की बैठक के बाद होगी। एसकेएम से जुड़े एक अन्य किसान नेता भी कहा कि बुधवार को आंदोलन खत्म होने की संभावना है।
केंद्र सरकार मांगें मानी : किसान संगठनों की बाकी बची मांगों को भी केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद एसकेएम ने कुंडली बार्डर पर बैठक की और मांगें मान लिए जाने पर खुशी जाहिर की। हालांकि सरकार के प्रस्ताव में कुछ खामियां भी बताईं है। खासतौर पर एमएसपी पर प्रस्तावित समिति में शामिल होने वाले सदस्यों को लेकर उन्हें आपत्ति है।
देश - दुनिया
स्विट्ज़रलैंड में मौत के मशीन को मिली मंजूरी, अब चलते-फिरते 1 मिनट में आत्महत्या कर सकेंगे लोग
जहां पूरी दुनिया आत्महत्या के कारणों का पता कर इसपर रोक लगाने की कोशिश में जुटी है, वहीं स्विट्ज़रलैंड एक ऐसा देश है, जहां अब आत्महत्या की मशीन को भी मंजूरी मिल गई है. ये मशीन एक मिनट में मौत देने के लिए डिजाइन की गई है.
की रिपोर्ट के मुताबिक़, हर साल करीब 7 लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं. इनके अलावा करोड़ों लोग आत्महत्या की कोशिश करते हैं. खासकर 15 से 19 साल के युवा की संख्या इसमें काफी ज्यादा है. जहां पूरी दुनिया इसपर रोक लगाना चाहती है, वहीं स्विट्ज़रलैंड ऐसा देश है, जो आत्महत्या को बढ़ावा दे रहा है. खासकर लोगों को बिना दर्द हुए मौत के जरिये आत्महत्या करने के ऑप्शन दे रहा है. अब यहां आत्महत्या की मशीन बन चुकी है जो एक मिनट में मौत दे सकती है.
इस देश ने ताबूत के आकार की मशीन को मंजूरी दी है. इस मशीन के जरिए किसी भी शख्स की मौत एक मिनट के अंदर हो जाएगी. मशीन को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक़, इसके जरिये आत्महत्या करने पर दर्द नहीं होगा. साथ ही समय लगेगा सिर्फ एक मिनट. यानी एक मिनट के अंदर ही आप मौत को गले लगा लेंगे. ये मशीन खास तकनीक से काम करती है. इसी वजह से इसके द्वारा आत्महत्या करने पर दर्द नहीं महसूस होगा.
देखते ही देखते हो जाएगी मौत
आपको बता दें कि खुद से आत्महत्या करने के लिए बनाई गई इस मशीन के अलावा पहले से ही स्विट्ज़रलैंड में आत्महत्या को लीगल माना गया है. इससे पहले यहां असिस्टेड सुसाइड की इजाजत थी. यानी अगर कोई आत्महत्या करना चाहता है तो वो दूसरे शख्स की मदद से ऐसा कर सकता है. लेकिन अब अकेले ही इंसान अपनी मौत पर मुहर लगा सकता है. इस मशीन का नाम सार्को रखा गया है. ये काफी महंगा प्रॉजेक्ट है और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल से ये एक्टिव हो जाएगा.
-
क्राइम न्यूज़7 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब6 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़5 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
देश - दुनिया5 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
व्यापर4 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
जॉब3 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
Tech & Auto4 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
जॉब3 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …

















You must be logged in to post a comment Login