देश - दुनिया
पुनीत के निधन से फैंस को लगा शॉक, किसी ने की आत्महत्या, तो किसी को आया अटैक

पुनीत राजकुमार साउथ सिनेमा का जाना माना नाम, अब हमारे बीच नहीं रहा. शुक्रवार (29 अक्टूबर) को उनके आकस्मिक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर के रख दिया. 46 साल की उम्र में पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के जानकारी के बाद से उनके फैंस सदमे में है. पुनीत के निधन से सदमा फैंस को ऐसा लगा कि उनके एक डाईहार्ट फैन ने तो इस गम में आत्महत्या कर ली और दो अन्य लोगों को मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई.
पुनीत राजकुमार के निधन का गम फैंस झेल न सके. कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में एक 30 साल के शख्स ने जैसे ही इस खबर को सुना तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुनियप्पा के रूप में हुई है जो एक किसान था और अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है.
वहीं, एक अन्य फैन का निधन बेलगावी के शिंदोली गांव में दिल का दौरा पड़ने से हुआ. मृतक का नाम परशुराम देमन्नावर बताया जा रहा है, जो पुनीत राजकुमार का कट्टर प्रशंसक था. निधन की जानकारी मिलने के बाद से वह काफी दुखी थे और टीवी के सामने बस रोए जा रहे थे. रात 11 बजे अप्पा के फैन को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.
वहीं, बताया जा रहा है कि अभिनेता के एक और प्रशंसक ने उनके निधन की खबर आने के बाद आत्महत्या कर ली. घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी में हुई. मृतक की पहचान राहुल गादिवादारा के रूप में हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले उन्होंने पुनीत की फोटो को फूलों से सजाया और फिर अपने घर पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.
ग्रामीणों के मुताबिक, मुनियप्पा ‘पावर स्टार’ पुनीत राजकुमार का डाईहार्ड फैन था. वह उनकी हर फिल्म को देखता था. जैसे ही मुनियप्पा ने पुनीत के निधन की खबर सुनी तो वह सन्न रह गया और टीवी पर ये खबर देखने के बाद खूब रोने लगा. इसी बीच उसके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गया. ग्रामीणों ने तुंरत उसे पोंनाची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत घोषित कर दिया.


देश - दुनिया
पति की हत्या कर लाश से बनाए संबंध, शव के टुकड़े कर चूहों को खिलाया, पत्नी फिर भी रिहा!

रूस में एक महिला ने अपनी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। महिला पर आरोप लगा कि उसने पहले तो पति को जहर देकर मार डाला, फिर लाश के साथ यौन संबंध बनाए।
इतना ही नहीं महिला पर पति के शव के कई टुकड़े करने और खून पीने का भी आरोप है। लेकिन कोर्ट में सुनवाई के बाद सबूतों के अभाव में महिला को रिहा कर दिया।
सेंट पीटर्सबर्ग निवासी 37 वर्षीय आरोपी महिला का नाम मरीना कोखल है। पिछले साल अगस्त में एंडी कार्टराईट की मौत के मामले में मरीना कोखल को गिरफ्तार किया गया था।
जिसके बाद कोर्ट में वकीलों ने उसपर “अपने मृत पति का खून पीने और उसकी लाश के साथ यौन संबंध बनाने” का आरोप लगाया।

देश - दुनिया
बॉलीवुड को एक और झटका, मशहूर अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन

जानेमाने अभिनेता यूसुफ हुसैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। 73 वर्षीय अभिनेता कोविड-19 से पीड़ित थे। उन्होंने ‘धूम 2’, ‘रईस’ और ‘रोड टू संगम’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
हुसैन के दामाद एवं फिल्मकार हंसल मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उनका निधन हुआ।
मेहता ने ट्विटर पर अपने ससुर के लिए एक भावनात्मक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि हुसैन ने किस प्रकार उन्हें आर्थिक मदद दी थी जब उनकी फिल्म ‘शाहिद’ अटक गई थी।
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं परेशान था। फिल्मकार के रूप में मेरा करियर लगभग खत्म हो चुका था। तब वह मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास सावधि जमा है और आप जब इतने परेशान हैं तो वह मेरे लिए किसी काम का नहीं है। उन्होंने एक चेक दिया और ‘शाहिद’ पूरी हो गई। वह थे यूसुफ हुसैन।’’
मेहता ने कहा, ‘‘मेरे लिए ससुर नहीं बल्कि पिता थे। आज वह चले गए।’’ हुसैन ने ‘दबंग 3’, ‘ओ माय गॉड’, ‘आई एम सिंह’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ के लिए भी उन्होंने शूटिंग की थी।
अभिषेक बच्चन ने हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने कई फिल्मों में काम किया, ‘कुछ ना कहो’ से लेकर ‘बॉब बिस्वास’ तक। वह सौम्य, दयालु और गर्मजोशी से भरे हुए थे। उनके परिवार के प्रति संवदेनाएं।’’
मेहता के करीबी मित्र मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘दुखद खबर। पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं।’’ अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

देश - दुनिया
देश में डेल्टा वेरिएंट के नए रूप ने दी दस्तक, क्या आने वाले दिनों में और कहर बरपाने वाला है कोरोना?

दुनिया के कई देशों में एक तरह जहां कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी से हो रहा है, वहीं कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के मामले में फिर से तेजी आने के बाद में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्रिटेन में एक दिन में 43467 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं, वहीं बीते 24 घंटे में 186 लोगों की मौत हुई है। कुछ ऐसी ही स्थिति रूस में भी निर्मित हो रही है। रूस में संक्रमण बढ़ने के बाद रोज ही 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसके अलावा चीन के कुछ शहरों में बीते कुछ दिनों से फिर सख्त लॉकडाउन लगा दिया है।
डेल्टा वेरिएंट के नए रूप से रहें अलर्ट
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन अब दुनिया के कई देशों में डेल्टा वेरिएंट का नया रूप कहर ढा रहा है। यही कारण है कि चीन में भी एक बार फिर इन नए डेल्टा वेरिएंट के कारण संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चीन ने 40 लाख की आबादी वाले शहर लांझोउ में फिर लॉकडाउन लगा दिया है। लोगों से कहा गया है कि इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इसके अलावा भी चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
हाल के दिनों में भारत में भी कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। केरल अकेला ऐसा राज्य है, जहां कोरोना संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में शनिवार को कोरोना के करीब 14 हजार मामले ही दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 14,313 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोविड-19 के कुल मामले 3 करोड़ 42 लाख 60 हजार 470 हो गए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 61 हजार 555 हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में 549 मौतें हुई हैं, जो शुक्रवार को 800 से ज्यादा थी। इसके साथ ही भारत में अब तक कोरोना से कुल 4 लाख 57 हजार 740 मौतें हो चुकी हैं।
बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, ये रखें सावधानी
हाल के दिनों में एक बार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना जरूरी है। मास्क पहनना बिल्कुल न भूले और दो गज की दूरी का पालन भी करें। इसके अलावा अभी तक यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो तत्काल वैक्सीन भी लगवाएं।

-
देश - दुनिया7 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया6 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया5 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoअब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?
-
देश - दुनिया7 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर
-
देश - दुनिया6 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया4 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया4 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया7 days ago30 साल तक नहीं मिला कोई ढंग का लड़का, तो लड़की ने अकेले ही पैदा कर डाला बच्चा !

















You must be logged in to post a comment Login