देश - दुनिया
छुट्टी लेने के लिए कर्मचारी ने बनाया ऐसा बहाना कि गुस्से से लाल हुआ बॉस!

11 मुल्कों की पुलिस के लिए भी डॉन को पकड़ना आसान होगा मगर बॉस से छुट्टी लेना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है! आमतौर पर कर्मचारियों को किसी बेहद महत्वपूर्ण या गंभीर चीजों के लिए ही छुट्टी लेने को कहा जाता है. पर लोगों के जीवन में कई ऐसे काम भी होते हैं जो ऑफिस या बॉस के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं लगते मगर कर्चमारी के लिए वो काफी मायने रखते हैं. ऐसे में उन चीजों के लिए छुट्टी मिलना मुश्किल हो जाता है. तब कर्मचारी अजीबोगरीब बहाने बनाकर छुट्टी लेना चाहते हैं लेकिन एक शख्स ने छुट्टी लेने के लिए ऐसा बहाना ढूंढ निकाला जिसे सुनकर उसका बॉस आग-बबूला हो गया. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी ये स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और लोग भी दंग हैं कि कोई ऐसा बहाना कैसे बना सकता है.
इंग्लैंड के ब्रिस्टल में रहने वाले केन मोर ने हाल ही में अपने एक कर्मचारी को मैसेज कर के पूछा कि वो ऑफिस कब आएंगे. केन हमेशा चाहते हैं कि उनके कर्मचारी नियमित रूप से ऑफिस आएं. मगर कर्चमारी ने रिप्लाई किया कि वो साफ मोजे नहीं ढूंढ पा रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके गंदे मोजों को धुला नहीं है इसलिए वो ऑफिस नहीं आ पाएगा. साथ ही उसने कहा कि उसके जूतों में छेद है इसलिए वो बिना मोजों के जूता नहीं पहन सकता. इस मैसेज को पढ़कर केन गुस्सा हो गए मगर फिर भी उन्होंने खुद को काबू में रखते हुए कहा- “क्या तुम मजाक कर रहे हो! तुम इसलिए नहीं आ रहे हो क्योंकि तुम्हारे पास मोजे नहीं हैं! ये क्या मजाक है. चलो ठीक है, कल मिलते हैं, मगर तुम्हारी जगह कोई और होता तो मैं उसे दोबारा ऑफिस में घुसने नहीं देता.”
सोशल मीडिया पर लोगों ने खींची कर्मचारी की टांग!
केन का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद से ही लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कहा कि बैकपैकर्स एक ही मोजे को 6 महीने तक बिना धुले पहन लेते हैं. इसलिए वो भी गंदे मोजे पहन सकता था. जबकि एक दूसरे शख्स ने कहा कि जरूर उसने पिछली रात ज्यादा पार्टी कर ली होगी इसलिए वो ऑफिस ना आने का बहाना बना रहा है. दो लोगों ने बॉस को ही सलाह देते हुए कहा कि केन को शख्स से कहना चाहिए कि वो ऑफिस आ जाए, और केन अपनी तरफ से उसे मोजे दे देगा. फिर देखते हैं कर्मचारी क्या कहता है. दूसरे शख्स ने कहा कि केन खुद नए मोजे लेकर कर्मचारी के घर चला जाए जिससे उसे पता चल जाएगा कि असलियत क्या है.


देश - दुनिया
देश में डेल्टा वेरिएंट के नए रूप ने दी दस्तक, क्या आने वाले दिनों में और कहर बरपाने वाला है कोरोना?

दुनिया के कई देशों में एक तरह जहां कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी से हो रहा है, वहीं कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के मामले में फिर से तेजी आने के बाद में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्रिटेन में एक दिन में 43467 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं, वहीं बीते 24 घंटे में 186 लोगों की मौत हुई है। कुछ ऐसी ही स्थिति रूस में भी निर्मित हो रही है। रूस में संक्रमण बढ़ने के बाद रोज ही 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसके अलावा चीन के कुछ शहरों में बीते कुछ दिनों से फिर सख्त लॉकडाउन लगा दिया है।
डेल्टा वेरिएंट के नए रूप से रहें अलर्ट
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन अब दुनिया के कई देशों में डेल्टा वेरिएंट का नया रूप कहर ढा रहा है। यही कारण है कि चीन में भी एक बार फिर इन नए डेल्टा वेरिएंट के कारण संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चीन ने 40 लाख की आबादी वाले शहर लांझोउ में फिर लॉकडाउन लगा दिया है। लोगों से कहा गया है कि इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इसके अलावा भी चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
हाल के दिनों में भारत में भी कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। केरल अकेला ऐसा राज्य है, जहां कोरोना संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में शनिवार को कोरोना के करीब 14 हजार मामले ही दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 14,313 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोविड-19 के कुल मामले 3 करोड़ 42 लाख 60 हजार 470 हो गए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 61 हजार 555 हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में 549 मौतें हुई हैं, जो शुक्रवार को 800 से ज्यादा थी। इसके साथ ही भारत में अब तक कोरोना से कुल 4 लाख 57 हजार 740 मौतें हो चुकी हैं।
बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, ये रखें सावधानी
हाल के दिनों में एक बार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना जरूरी है। मास्क पहनना बिल्कुल न भूले और दो गज की दूरी का पालन भी करें। इसके अलावा अभी तक यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो तत्काल वैक्सीन भी लगवाएं।

देश - दुनिया
कांग्रेस की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हंगामा, जूते चप्पल चले…

राज्य में सियासी दंगल 2022 सुर्खियां लगातार बटोर रहा है. एक तरफ प्रमुख विरोधी पार्टियां एक दूसरे की खींचतान के कारण खबरों में बनी हुई हैं तो दूसरी तरफ प्रमुख पार्टियों के भीतर गुटबाज़ी उभरकर सामने आ रही है. राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के भीतर की कलह पौड़ी गढ़वाल ज़िले में एक कार्यक्रम में सामने आई, जब कार्यकर्ताओं के बीच जूते चप्पल चलने तक की नौबत बन गई. हालांकि कांग्रेस के ज़िम्मेदारी नेताओं ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया लेकिन तस्वीरों ने साफ तौर खुलासा कर दिया कि हकीकत क्या बनी. इधर, एक कांग्रेसी नेता ने इस हंगामे को कांग्रेस के कार्यक्रम में ‘बाहरी तत्वों’ की हरकत करार दिया.
महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता का मामला!
चुनाव में भाजपा से निपटने के लिए कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने की कवायद में कांग्रेस के भीतर कलह का नज़ारा दिखा. पौड़ी में कांग्रेस बैठक के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ताओं में न केवल मारपीट हुई, बल्कि जूते चप्पल भी चलते दिखाई दिए. खेमों में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और हंगामे के दौरान हुए घटनाक्रम के पीछे महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणियों को बताया जा रहा है. पार्टी संगठन की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने ऐसा होने से इनकार तो किया, लेकिन स्क्रीन पर दिखते दृश्य उनकी बात को झुठलाते नज़र आए.
ज़िम्मेदारों ने कैसे किया घटना से इनकार?
बिंद्रा ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हुई हाथापाई और जूतमपैजार से साफ इनकार करते हुए कहा कि यह आरोप गलत है, ऐसा कुछ नहीं हुआ. कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ अपनी बात रखी और यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, जिसे सुलझा लिया गया. जब जोश होता है तो सुर ऊंचे नीचे हो ही जाते हैं. वहीं, कांग्रेस के तामेश्वर आर्य ने कहा कि जिन लोगों ने हंगामा किया, वो कांग्रेस के पदाधिकारी नहीं हैं. ये लोग पहले भी कांग्रेस के कार्यक्रम में व्यवधान डालने के लिए हथकंडे अपनाते रहे हैं.
आखिर क्या था पूरा मामला?
पौड़ी ज़िला मुख्यालय में कांग्रेस ने आगामी चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी के अंदरूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया था. कथित तौर पर यहां महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र टिप्पणी हुई. इसके बाद महिलाओं ने ऐतराज़ जताया और बात हाथापाई तक जा पहुंची. कुछ महिला कार्यकर्ता चप्पल निकालकर फेंकती हुई भी तस्वीरों में दिखीं. इसके बाद यह पूरा कार्यक्रम इसी हंगामे के लिए सुर्खियों में आ गया.
पौड़ी में ज़िला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को हंगामे से इतर बिंद्रा ने बूथ स्तरीय समीक्षा की. बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष पद पर काफी समय से बदलाव न होना भी कार्यकर्ताओं के हंगामे का कारण बना. हंगामे को रोकने के लिए बिंद्रा को कार्यकर्ताओं से बारी बारी से बातचीत करना पड़ी. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नाराज़ कार्यकर्ताओं को मना लिया गया.

देश - दुनिया
मुस्लिम युवक के महाकाल मंदिर में दर्शन पर हुआ विवाद, विरोध के लिए आगे आए संत

महाकाल मंदिर में गुरुवार को आये एक भक्त को लेकर दिन भर विवाद के हालात बने रहे. उस भक्त का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. बाद में मंदिर समिति को सफाई देनी पड़ी तब मामला शांत हुआ. दरअसल ये एक मुस्लिम युवक था जो टोपी पहनकर महाकाल मंदिर में आया था. किसी ने उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. फोटो वायरल हो गया और विवाद खड़ा हो गया. युवक महाराष्ट्र से आया था और खुद को महाकाल का भक्त बता रहा था.
महाकाल मंदिर परिसर में धार्मिक टोपी और पहनावे में खड़े युवक का फोटो वायरल होने के बाद संतों ने उसके मंदिर में प्रवेश पर आपत्ति जाहिर कर दी. इसी पर बात बढ़ गयी. विवाद बढ़ता देख मंदिर समिति ने मुस्लिम श्रद्धालु का बयान जारी करवा कर मामले को शांत करवाया. इसके बावजूद संतो ने इस पर कड़ी चेतावनी मंदिर समिति को दी है.
महाकाल के पुराने भक्त हैं जुनैद
मंदिर के पुजारी बाला गुरु ने बताया कि इस भक्त का नाम जुनैद इदरीस शेख है. वो महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है. वो अपने दोस्तों शम्मी जायसवाल और श्याम कुमार के साथ कई साल से यहां दर्शन के लिए आ रहा है. वो मंदिर के सभी नियमों का पालन करता है और दान भी देता है. आज भी जुनैद इदरीस शेख मंदिर में अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए आया था. मंदिर प्रबंधन ने बताया कि सभी धर्मों के कई अनुयायी महाकाल के दर्शन के लिए यहां आते हैं. बाबा का दरबार सभी के लिए खुला है. कई बार सोशल मीडिया में शरारती तत्व फोटो और अनर्गल कमेंट कर सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने सभी को भगवान महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रसाद भेंट किया.

-
देश - दुनिया7 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया7 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया7 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया5 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoअब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?
-
देश - दुनिया6 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया6 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया7 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर
-
देश - दुनिया4 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
















You must be logged in to post a comment Login