Connect with us

प्रदेश

खंडवा: चुनाव में ड्यूटी लगे शिक्षक का हार्ट अटैक से मौत

Published

on

सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई खंडवा लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। खंडवा जिले में सुबह नौ बजे तक लगभग 11 प्रतिशत मतदान हुआ है। खरगोन जिले की दो विधानसभाओ में कुल 11.95 प्रतिशत हुआ मतदान, इनमें 181-भीकनगांव विधानसभा में 12.30 और 182-बड़वाह विधानसभा में 11.7 प्रतिशत हुआ मतदान। इसके अलावा बुरहानपुर व नेपानगर में 9.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सभी 660 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी। खंडवा उपचुनाव के दौरान बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में रिजर्व मतदान दल में शामिल शिक्षक दयाराम जाधव का ह्रदयाघात से निधन हो गया। शिक्षक जाधव बालक छात्रवास आश्रम सरवरदेवला में कार्यरत थे।जो वर्तमान मे बडवाह चुनाव मे रिजर्व पारटी में डयूटी पर गये थे। जिनका शनिवार रात को निधन हो गया, इसकी पुष्टि बड़वाह एसडीएम अनुकूल जैन की है।खंडवा लोकसभा क्षेत्र में देवास जिले का बागली, खंडवा जिले के मांधाता, खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर जिले के नेपानगर, बुरहानपुर, खरगोन जिले के भीकनगांव और बड़वाह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन आठों विधानसभाओं के 19 लाख 59 हजार 436 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

निकाह करने से पहले दूल्हे ने किया मतदान

लोकसभा उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर अलग-अलग नजारे दिखाई देने लगे हैं। संत रविदास वार्ड के संत थॉमस स्कूल में बने मतदान केंद्र पर नोटों की माला पहने हुए दूल्हा पहुंचा। संत रविदास वार्ड के अंतर्गत आने वाले बड़ा कब्रिस्तान क्षेत्र के निवासी मोहम्मद एजाज की आज शादी है। बारात सीहोर जिले के आष्टा जाने वाली है। बाराती और घराती दोनों ही तैयार थे लेकिन इस बीच दूल्हे ने अपना कर्तव्य निभाते हुए मतदान करने का निर्णय लिया। वह दोस्तों के साथ अपने वार्ड में स्थित संत थॉमस मतदान केंद्र पहुंचा। यहां उसने मतदान किया।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

दीपावली पर इस बार गाय के गोबर से बने दीपक घरों में ,झिलमिलाते नजर आएंगे

Published

on

By

औरैया : दीपावली पर इस बार गाय के गोबर से बने दीपक घरों में झिलमिलाते नजर आएंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर गाय के गोबर से दीपक व पूजन के लिए गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां बनाने का काम शुरू किया। … समिति के महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।जनपद के तहसील बिधूना की ग्राम पंचायत औतों में आगनवाड़ी कार्याकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने नई पहल आरम्भ की है, जिसके चलते गाय के गोबर के दीये और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बनाकर वोकल से लोकल की ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरुआत की गई है।

दीपोत्सव के त्यौहार एवं गांव की रक्षा को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पिछले वर्ष से यह कार्य आरम्भ किया था, जो जारी है। इन महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है। जिसके चलते गाय के शुद्ध गोबर से दीयेए बनाने शुरू किये हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की है कि वह चाइना की चीजों का बहिष्कार कर देसी चीजों को अपनाये।मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सुमन चतुर्वेदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। वही समूह की महिलाओं में अलका, नेहा, नीतू, माधुरी, शशि, सुनीता, सुमन ने दिये बनाना शुरू किये है।

उन्होंने बताया कि मूर्ति में पंचगव्या और बीजों का प्रयोग किया गया है ताकि जहां भी मूर्ति विसर्जित होगी वहां नया पौधे का सृजन हो सके। महिलाओं के साथ साथ बालिकाए वंशिका, भूमि, शैलजा, ईशु, मणि ने भी गोवर के दिए में कलर करती है। उन्होंने कहा कि गोबर से दीपक बनाने की विधि बहुत सरल और आसान भी है। महिला समूह की महिलाओं ने मिलकर अपने गांव समेत आसपास के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा के साथ इस नई मुहिम को चला रही है।

Continue Reading

प्रदेश

अजब -गजब कहानी : कानपुर में पति ने पत्‍नी को दिया तलाक, फिर प्रेमी से करवा दी ‘शादी’, जानें क्‍यों उठाया ये कदम

Published

on

By

कानपुर :  जनपद में पति ने अपनी पत्नी की मोहब्बत के लिए अपने सात फेरे भुला दिए और खुद उसके प्रेमी से उसकी शादी करवा दी। इतना ही नहीं पति के सामने ही पत्नी ने प्रेमी से शादी के सात फेरे भी लिए।

पति से अपनी मोहब्बत का ऐसा तोहफा मिलने पर पत्नी कह रही है कि मेरी शादी तो खुद पति ने कराई।बताते चलें कि, शादी में दुल्हा-दुल्हन के साथ फेरे लिए जाते देखा जाता है लेकिन कानपुर में एक ऐसी शादी देखने को मिली जहां एक पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराते हुए दाम्पत्य जीवन की शुभाकामनाएं दी। यह हकीकत जानकार आप भी हैरान रह जायेगें, लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि यह सच्चा मामला है।

मोहब्बत को मिला ऐसा तोहफा आज तक नहीं देखा। दरअसल, दुल्हन कोमल की शादी बर्रा के पंकज से हुई थी, जिससे वह उससे खुश नहीं थी। वह शादी से पहले पिंटू सिंह से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।

जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसने खुद पत्नी की शादी प्रेमी से कराए जाने की पहल शुरू की। पुलिस व सखी केन्द्र की ओर से दोनों की शादी को लेकर औपचारिकता पूरी कराई गई।

इस दौरान प्रेमी से शादी होने पर जहां प्रेमिका कोमल खुश दिखी तो वहीं पति पंकज ने भी दोनों को जीवन एक साथ बिताने की बधाई दी। सखी केंद्र में इस शादी को संपन्न कराते हुए महिला पुलिस ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

प्रदेश

रेवाड़ी गैंगरेप मामले में तीनों दोषियों को , 20-20 साल की सजा सुनाई

Published

on

By

हरियाणा के बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप मामले में शुक्रवार  को अदालत का फैसला आ गया। नारनौल की क्राइम अगेंस्ट वूमेन स्पेशल कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई 20-20 साल की सजा सुनाई और 20-20 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही डीएलएसए को ₹500000 पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया है। न्यायाधीश मोना सिंह की कोर्ट ने एक दिन पहले ही वारदात के मुख्य आरोपी नीशू फौगाट, मनीष और पंकज फौजी को दोषी ठहराया था।

दोषी ठहराए गए तीनों युवक पीड़िता के गांव के ही हैं। 5 आरोपियों को कोर्ट ने संदेह के लाभ में बरी कर दिया। 3 साल तक कोर्ट में चले इस मामले में कुल 33 गवाह पेश हुए। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश मोना सिंह की कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी नीशू फोगाट, मनीष और पंकज फौजी को आईपीसी की धारा 328, 365, 376डी के तहत दोषी करार दिया।

ये था मामला
दरअसल, 12 सितंबर 2018 को रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। छात्रा उस दिन अपने घर से महेन्द्रगढ़ जिले के कनीना में कोचिंग के लिए गई थी। रास्ते से ही नीशू फोगाट, पंकज फौजी और मनीष ने उसे कार में अगवा कर लिया था। तीनों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। बेहोशी की हालत में वे उसे एक सुनसान जगह कोठड़े में ले गए थे, जहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। उसके बाद लड़की को कोठड़े पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। इतना ही नहीं लड़की के कोठड़े में पड़े होने की सूचना भी दोषियों ने ही उसके परिजनों को दी थी।

इस वारदात के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। रेवाड़ी गैंगरेप का यह मामला कई दिनों तक देशभर में सुर्खियों में रहा, जिसके चलते रेवाड़ी पुलिस की भी काफी किरकिरी हुई थी। मामले में तत्कालीन रेवाड़ी महिला थाना प्रभारी और कनीना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के साथ ही रेवाड़ी के तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल का भी तबादला कर दिया गया था।

SIT ने पकड़े थे 8 लोग
केस की जांच के लिए सरकार ने सीनियर आईपीएस अफसर नाजनीन भसीन के नेतृत्व में SIT गठित की थी। 4 दिन बाद 16 सितंबर को पुलिस ने मास्टर माइंड नीशू फोगाट को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मनीष व पंकज फौजी सहित कोठड़े के मालिक दीनदयाल, नवीन, अभिषेक, मनजीत और संजीव को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कोठड़े के मालिक दीनदयाल, नवीन, अभिषेक, मनजीत और संजीव को बरी कर दिया गया है।

कई दिन अस्पताल में भर्ती रही थी पीड़िता
गैंगरेप की जघन्य वारदात को इसी से समझा जा सकता है कि लड़की की हालत बहुत खराब हो गई थी। कई दिनों तक पीड़िता का रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में इलाज चला था। पीड़िता का हाल चाल जानने के लिए देशभर के नेताओं का रेवाड़ी में जमावड़ा लग गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा से लेकर कई अन्य बड़े नेता पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़53 seconds ago

बिलासपूर: पुलिस ने चार सटोरियों को पकड़ा ,वार्ड संगी दे रहे सटोरियों की जानकारी

एसपी दीपक झा ने पुलिस को वार्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य लोगों को जोड़कर वार्ड संगी अभियान शुरु किया...

छत्तीसगढ़12 mins ago

महंगाई ने मूंह का स्वाद बदल दिया ,रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है

रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है। बाजार में 100 से 140 रुपये प्रतिकिलो भाव है। वहीं मूली...

छत्तीसगढ़1 hour ago

आदिवासी महोत्सव जरा हटके:ये है ‘गोंडवाना टाइम्स’, यहां उल्टी घूमती है घड़ियां; देखकर सभी हैरान

रायपुर में चल रहे आदिवासी महोत्सव में कई तरह के स्टॉल भी लगाए गए हैं। यहां एक ऐसा स्टॉल भी...

छत्तीसगढ़1 hour ago

बिलासपुर : नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता,छात्र-छात्राओं के सामने ही गंदी-गंदी गालियों,ऐसे पढ़ेंगे.. तो कैसे बढ़ेंगे

बिलासपुर। स्कूल में नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता की। अब इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मस्तूरी...

छत्तीसगढ़2 hours ago

बिलासपुर: कोयला व्यवसासी से 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर: कोयला व्यवसासी से 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया5 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    अब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?

  • देश - दुनिया7 days ago

    हरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर

  • देश - दुनिया6 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स

  • देश - दुनिया6 days ago

    महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव

  • देश - दुनिया4 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया4 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया7 days ago

    30 साल तक नहीं मिला कोई ढंग का लड़का, तो लड़की ने अकेले ही पैदा कर डाला बच्चा !