Connect with us

रिश्वत नहीं दे पा रहे किसान ने नायब तहसीलदार के कार में अपनी भैंस बांध दी

Published

on

सिरोंज तहसील के अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण भूपत सिंह रघुवंशी ने अपनी भैंस कोर्ट में खड़ी नायब तहसीलदार सिद्धांत सिंगला की कार में बांध दी। दरअसल नायब तहसीलदार ने किसान से खाता अलग-अलग करने के लिए किसान से 25 हजार रूपए मांगे थे, लेकिन किसान के पास पैसे नहीं थे। ममाले की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार को अटैच करने के साथ ही पटवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच का आदेश दिया है।
जनकारी के अनुसार भूपत सिंह रघुवंशी पिछले 7 महीनों से अपने पिता के नाम की जमीन को अपने नाम करवाने के लिए भटक रहे थे। पीड़ित के मुताबिक उनके पिता भी जिंदा हैं और वह चाहते हैं कि जिंदा रहते जमीन अपने बेटे के नाम हो सके, लेकिन नायब तहसीलदार जमीन को नाम करने के लिए 25000 की रिश्वत मांग रहे हैं। लेकिन तहसीलदार को देने के लिए पैसे नहीं होने पर किसान ने अपनी भैंस नायब तहसीलदार की कार से बांध दी साथ ही एक आवेदन देकर कहा है कि इसे बेचकर एसडीएम सिरोंज को रिश्वत दे दिया जाए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

दिल्‍ली में LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 266 रुपये का इजाफा

Published

on

देश की राजधानी दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर के लिए एलपीजी की कीमतों में आज से 266 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये हो जाएगी, जो कि इससे पहले 1734 रुपये थी. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं, दिवाली से पहले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ना लोगों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

इसके अलावा एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर अब मुंबई में 1683 रुपये की जगह 1950 रुपये में मिलेगा. वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है. जबकि चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर नहीं बढ़े दाम

फिलहाल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है. इस वक्‍त दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का मिल रहा है. इससे पहले 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था.

दिल्‍ली में पेट्रोल 110 के करीब, डीजल 98 के पार

बता दें कि दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी 35-35 पैसे का इजाफा हुआ है. इसके साथ दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत रुपये बढ़कर 109.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अक्टूबर महीने में 25 दिन से ज्यादा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं. हर रोज 30 और 35 पैसे करके बीते महीने पेट्रोल 7.45 रुपये महंगा हो गया. जबकि डीजल 7.90 रुपये बढ़ गया. 1 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर था, तो डीजल के भाव 90.17 रुपये प्रति लीटर चल रहे थे. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों की वजह से हर रोज देश में फ्यूल प्राइज बढ़ रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट का अनुमान है कि अभी क्रूड ऑयल और महंगा हो सकता है.

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

इस तरह पता कर सकते हैं आज के ताजा भाव

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Continue Reading

खेल

कोहली के पास बाबर को पछाड़ने का मौका: आज विराट कर सकते हैं रिकॉर्ड्स की बारिश, विश्व विजेता कप्तान को भी छोड़ेंगे पीछे

Published

on

By

टी-20 WC में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। पाक – के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए ये मैच ‘करो या मरो’ से कम नहीं रहने वाला है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका रहेगा।

बाबर को पीछे छोड़ना का मौका
पिछले मैच में बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रनों की पारी खेल बतौर कप्तान T-20I में 13वां अर्धशतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी की थी। आज के मैच में कोहली अगर 50 रन बनाने में सफल रहे, तो वे एक बार फिर बाबर से आगे निकल जाएंगे। पिछले मैच में विराट ने भी 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे।

सैमी से निकलेंगे रेस में आगे
T-20I के 46 मैचों में कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने कुल 27 मैच जीते हैं। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर कोहली मैच जीतने में सफल रहते हैं तो T-20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले दुनिया के 5वें कप्तान बन जाएंगे और अपनी कप्तानी में दो बार वेस्टइंडीज को T-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले डैरेन सैमी (27) को पीछे छोड़ देंगे।

पूरा कर सकते हैं छक्कों का शतक
विराट कोहली ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल के 91 मैचों में 91 छक्के लगाएं हैं। आज कीवी टीम के खिलाफ अगर कोहली मैच में 9 छक्के लगाने में सफल रहे, तो इस फॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम के लिए अपने छक्कों का शतक यानी 100 छक्के पूरे कर लेंगे। T-20I में 100 छक्के लगाने वाले कोहली दुनिया के 8वें और भारत के दूसरे खिलाड़ी होंगे। कोहली से पहले रोहित शर्मा 133 छक्के लगा चुके हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

असम-मिजोरम की सीमा पर विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद फिर बढ़ा तनाव

Published

on

By

अब असम-मिजोरम सीमांत के हैलाकंडी इलाके में विस्फोट की खबर है. कोई घायल तो नहीं हुआ है लेकिन इस विस्फोट ने दोनों राज्यों को फिर एक दूसरे के सामने खड़ा ..असम-मिरोजम के बीच की तल्खी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है. स्थिति सुधरने से पहले ही तनाव फिर खड़ा होता दिख जाता है. अब असम-मिजोरम सीमांत के हैलाकंडी इलाके में विस्फोट की खबर है. कोई घायल तो नहीं हुआ है लेकिन इस विस्फोट ने दोनों राज्यों को फिर एक दूसरे के सामने खड़ा कर दिया है.

असम-मिजोरम में फिर विवाद 

ये घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है और असम पुलिस ने मिजोरम के एक सुरक्षाकर्मी को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक जिस समय ये विस्फोट हुआ था, तब मौके पर मिजोरम का ये सुरक्षाकर्मी भी घूम रहा था. इसके पास से एक कॉर्डेक्स तार भी बरामद हुआ. ऐसे में असम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की जांच की जा रही है. अब क्योंकि मिजोरम के एक सुरक्षाकर्मी की गिरफ्तारी हुई है, ऐसे में तनाव कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है.

घटना के तुरंत बाद इलाके में सेना के जवान भी भारी संख्या में खड़े कर दिए गए हैं. उन जवानों की वजह से मिजोरम के कई श्रमिक भाग खड़े हुए हैं. अब इस मामले में मिजोरम के नेता फिर असम पुलिस की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. मिजो संगठन मिजो जिरलाई पावल ने एक बयान जारी कर कहा है कि अगर उनके सुरक्षाकर्मी को जल्द नहीं छोड़ा गया तो असम के वाहनों को मिजोरम में एंट्री नहीं मिलेगी.

पुल निर्माण को लेकर भी बवाल वैसे जिस समय ये विस्फोट हुआ है, उसकी टाइमिंग को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल बीते कुछ दिनों से असम पुलिस कचुरथल इलाके में बन रहे एक पुल निर्माण का विरोध कर रही है. अब ये पुल कुल पांच ऐसी जगहों से होता हुआ निकलेगा जहां पर दोनों मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद है. ऐसे में उस विरोध के बीच ही ये विस्फोट हुआ है और अब असम सरकार इसकी एक एक दूसरे के सामने खड़ा कर दिया है.

असम-मिजोरम में फिर विवाद ये घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है और असम पुलिस ने मिजोरम के एक सुरक्षाकर्मी को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक जिस समय ये विस्फोट हुआ था, तब मौके पर मिजोरम का ये सुरक्षाकर्मी भी घूम रहा था. इसके पास से एक कॉर्डेक्स तार भी बरामद हुआ. ऐसे में असम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की जांच की जा रही है. अब क्योंकि मिजोरम के एक सुरक्षाकर्मी की गिरफ्तारी हुई है,

ऐसे में तनाव कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. घटना के तुरंत बाद इलाके में सेना के जवान भी भारी संख्या में खड़े कर दिए गए हैं. उन जवानों की वजह से मिजोरम के कई श्रमिक भाग खड़े हुए हैं. अब इस मामले में मिजोरम के नेता फिर असम पुलिस की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. मिजो संगठन मिजो जिरलाई पावल ने एक बयान जारी कर कहा है कि अगर उनके सुरक्षाकर्मी को जल्द नहीं छोड़ा गया तो असम के वाहनों को मिजोरम में एंट्री नहीं मिलेगी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी...

छत्तीसगढ़18 hours ago

रायपुर :बंजारी नगर को अस्थायी बस्ती से स्थायी करने को सर्वे, आयुक्त से प्रस्ताव बनाने की मांग

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 50 साल पुरानी बंजारी नगर बस्ती का शनिवार को डीडीनगर पार्षद मधु चंद्रवंशी और ईश्वरी...

छत्तीसगढ़18 hours ago

छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के 21 लाख किसानों की दोगुनी होगी दिवाली की खुशी

राज्योत्सव के मौके पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की...

छत्तीसगढ़20 hours ago

बिलासपुर : करियर की तलाश करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर, बिलासपुर में लगेगा रोजगार मेला

करियर की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर हो सकती है। सोमवार एक नवंबर को निपनिया स्थित लाइवलीहुड...

छत्तीसगढ़21 hours ago

एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, गांव में मातम

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से एक बड़ी खबर है. इलाके के चर्चित जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया7 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया7 days ago

    करोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार

  • देश - दुनिया7 days ago

    बेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल

  • देश - दुनिया4 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    नवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

  • देश - दुनिया6 days ago

    पीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा

  • देश - दुनिया3 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया4 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला