Connect with us

हरियाणा

हरियाणा में किसानों को नए बाग लगाने पर मिलेगा प्रति हेक्टेयर 50 प्रतिशत तक अनुदान

Published

on

हरियाणा सरकार ने परंपरागत खेती में बढ़े हुए जोखिम और लागत को देखते हुए अब बागवानी फसलों पर जोर देना शुरू कर दिया है. इसलिए अलग-अलग फलों के नए बाग लगाने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है.

ताकि किसान बागवानी को अपनाकर अधिक मुनाफा कमा सकें. लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण देना होगा. कुल रकबा व बैंक विवरण भी बताना होगा.

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि किसानों की आय  को दोगुना करने और उन्हें बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं

. किसानों को अमरूद के बाग लगाने पर 11,500 रुपए, नींबू के बाग लगाने पर 12 हजार रुपए और आंवला के बाग पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जा रही है. इसी तरह चीकू की खेती के लिए प्रति एकड़ 9080 रुपये का अनुदान मिलेगा, जबकि आम के बाग के लिए 5100 रुपये प्रति एकड़ की मदद मिलेगी.

कितने एकड़ के लिए मिलेगी मदद
इस अनुदान योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक बाग लगा सकता है. उसे 10 एकड़ के हिसाब से ही सरकार आर्थिक मदद भी देगी. बागवानी फसलों के लिए आर्थिक मदद का लाभ लेने के इच्छुक किसान जमीन के कागजात, बैंक कॉपी व आधार कार्ड के साथ अपने जिला बागवानी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

बागवानी के लिए कैसे मिलेगी आर्थिक मदद?

जिन किसानों ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अनुसार वित्त वर्ष 2021 में अमरूद, आंवला व नींबू के बाग लगाए हैं, वे भी अनुदान के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों ने इन बागवानी फसलों की खेती की है वे बागवानी पोर्टल

(hortharyanaschemes.in) पर ऑनलाइन अप्लाई करके फायदा अनुदान का फायदा उठा सकते हैं. योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान जमीन के कागजात, बैंक कॉपी व आधार कार्ड के साथ जिला बागवानी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

बागवानी बीमा योजना का मिलेगा लाभ

प्राकृतिक आपदाओं से बागवानी फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना चलाई जा रही है. ताकि किसानों को नुकसान न हो. इसके तहत सब्जियों व मसालों की फसलों के नुकसान पर 30 हजार प्रति एकड़ और प्राकृतिक आपदाओं से फलों के नुकसान पर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ का क्लेम मिलेगा.

सब्जी और मसला फसलों के लिए बीमा प्रीमियम के रूप में किसानों को 750 रुपये एवं फल वाली फसलों के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ की दर से ही प्रीमियम देना होगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

हरियाणा

कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर ,निगम कमिश्नर ने शहीद नन्द कुमार पटेल की मूर्ति के लिए स्थल चयन किया

Published

on

रायपुर(etoi news)16 सितंबर 2019। शहीद नन्द कुमार पटेल की मूर्ति स्थापना के लिए स्थल खालसा स्कूल के सामने ऑक्सीजोन के किनारे तय किया गया है ।स्थल चयन करने के लिए रायपुर उत्तर के विद्यायक कुलदीप जुनेजा ,महापौर प्रमोद दुबे ,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र छबड़ा ,कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ,कलेक्टर भारती दासन ,नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ,ऑक्सीजोन के इंचार्ज जी गोवर्धन सहित वन विभाग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने ऑक्सीजोन से लग कर मुख्य मार्ग की तरफ मूर्ति लगवाने का प्रस्ताव दिया जिसे व्यापक विचार विमर्श कर के निर्धारित किया गया । उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेताओं की मांग पर नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव डहरिया ने राजधानी के खालसा स्कूल से लोधी पारा चौक तक के मार्ग तक का नामकरण शहीद नन्द कुमार पटेल के नाम पर करने की घोषणा किया था  साथ ही मार्ग के शुरुआत में शहीद नन्द कुमार पटेल की मूर्ति लगाने की भी स्वीकृति दिया है । मूर्ति की स्थापना जल्द से जल्द करवाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा से आग्रह किया था उसी कड़ी में  महापौर सहित जिले के कलेक्टर और निगम कमिश्नर स्थल चयन करने पहुचे थे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़23 hours ago

छत्‍तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मरीज, समय पर संभलें तो जीवन होगा आसान

कैंसर की बीमारी को लेकर जागरूकता के लिए सात नवंबर को हर वर्ष राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।...

छत्तीसगढ़2 days ago

1600 रुपये का मोबाइल टूटने से हताश युवक ने पेट्रोल डाल खुद को लगा ली आग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में महज 1600 रुपये का मोबाइल देवभोग के फोकटपारा निवासी बस कंडेक्टर 40 वर्षीय रफीक उर्फ डबलू...

छत्तीसगढ़2 days ago

7 साल के बच्चे की डबरी में डूबने से मौत, मां के साथ गया था नहाने

छत्तीसगढ़ के कवर्धा : जिले में 7 साल के बच्चे की मौत डबरी में डूबने से हो गई। बच्चा अपने...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर में रईसजादे ने भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर के MG रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी में लोग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले रहे थे। परिवार समेत...

छत्तीसगढ़2 days ago

लक्ष्मी पूजा के दौरान पूजा स्थल पर रखे गहने और नकदी में लगी आग ,नोट बन गए राख

छत्‍तीसगढ़ दुर्ग जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान पूजा स्थल पर रखे गहने और नकदी में आग लग गई। आग...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    सुबह के समय एक चम्मच घी देता है गजब के फायदे, आप भी जान लें

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले, रायपुर में सामने आए सबसे ज्यादा केस

  • देश - दुनिया5 days ago

    सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

  • देश - दुनिया7 days ago

    कॉलगर्ल को बुलाना पड़ा महंगा, अय्याशी से पहले हो गई किडनेपिंग, गवाए 1 लाख रुपए

  • देश - दुनिया5 days ago

    क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम

  • देश - दुनिया4 days ago

    जिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह

  • देश - दुनिया7 days ago

    20,000 रुपये के अंदर धनतेरस पर खरीदें ये टॉप 5 स्‍मार्टफोन

  • देश - दुनिया7 days ago

    35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार, कुछ के हाथ टूटे

  • देश - दुनिया2 days ago

    ₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?

  • देश - दुनिया5 days ago

    लड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये