जिन किसानों को नहीं मिली केंद्र की आर्थिक सहायता, वे इन नंबर पर करें फोन

किसानों और मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। हालांकि इससे पहले भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों की मदद की जा चुकी है। लॉकडाउन के समय पीएम किसान योजना यानी PM KISAN Yojana के तहत 9.13 करोड़ किसानों के खातों में 18,253 करोड़ रुपए जमा किए हैं। यह आंकड़ा वित्त मंत्रालय ने बताया है। साथ ही जिन किसानों को अब तक 2000 रुपए की यह सहायता राशि नहीं मिली है, उनके खातों में जमा की जा रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने एक ट्वीट में बताया, मार्च 2020 से लाॅकडाउन के दौरान 9.13 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 18,253 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। लगभग 3 करोड़ किसानों ने कृषि ऋण समेत कुल 4,22,113 करोड़ रुपए के ऋण पर 3 महीने के ऋण अधिस्थगन का लाभ उठाया है।
जिन किसानों को PM KISAN Yojana से मदद नहीं मिली, वो क्या करें?
सरकार ने उन किसानों के लिए भी व्यवस्था की है, जिन्हें अब तक PM KISAN Scheme की यह सहायता राशि नहीं मिली है। सरकार का कहना है कि जिन किसानों के खातों में यह राशि नहीं आई है, वे अपने यहां के कृषि अधिकारियों से सम्पर्क करें। यदि वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो PM-Kisan Helpline 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क साध सकते हैं। इसके अलावा कृषि मंत्रालय के 011-23381092 पर भी फोन किया जा सकता है।
वेबसाइट पर जाकर चेक करें अपना नाम
PM KISAN Scheme की वेबसाइट पर उन किसानों की पूरी लिस्ट मौजूद है, जिन्हें योजना का लाभ मिला है।pmkisan.gov.in पर जाकर यह लिस्ट देखी जा सकती है। होम पेज पर मेन्यू बार ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं और फिर ‘लाभार्थी सूची’ के क्लिक करें। राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनने पर पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। इसके अलावा www.yojanagyan.in पर भी इससे जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है।


जॉब
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स 14000 से अधिक अस्थाई कर्माचारियों की करेगी भर्ती

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (एमएलएल) त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता का विस्तार करने के अलावा 14,000 से अधिक अस्थायी (मौसमी आधार पर) कर्मचारियों की भर्ती करने पर विचार कर रही है।
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान कुल 11 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ आठ प्रमुख शहरों में पॉप-अप सुविधाओं जैसे समाधान जोड़ रही है। एमएलएल ने कहा कि ये नई चीजें अतिरिक्त पूर्ति केंद्र, सॉर्ट सेंटर के साथ-साथ रिटर्न प्रोसेसिंग केंद्रों में फैले उसके ई-कॉमर्स ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी।
इनसे ग्राहकों के लिए कुशलता के साथ समय पर डिलिवरी सुनिश्चित होगी। कंपनी ने अस्थायी तौर 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनायी है क्योंकि वह त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिचालन में तेजी ला रही है। ये कर्मचारी उसके तीसरे पक्ष के कार्यबल में शामिल होंगे।

जॉब
स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस संबंध में MPSC ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से 210 पदों पर भर्ती होना है। यहां ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर, 2021 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। प्री-परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को और मुख्य परीक्षा 7, 8 और 9 मई, 2022 को होगी।
इन 7 स्टेप्स में करें आवेदन
- उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट्र mpsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Online Facilities सेक्शन में Online Application System लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पासवर्ड आएगा। फिर Log in लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
- इसके अलावा, ऑफिशियल पोर्टल mpsconline.gov.in पर विजिट करके भी आवेदन किया जा सकता है।
योग्यता
जारी नोटिफिकेशन में कैंडिडेट्स की कैटेगरी के अनुसार, पदों का विवरण दिया गया है। इसके साथ ही, पदों के अनुसार योग्यता व संबंधित अन्य पात्रता की जानकारी भी दी गई है। इस रिक्रूटमेंट के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़
क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर धरना जारी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना काल के दौरान पहली और दूसरी लहर में जिन अस्थायी कोविड-19 कर्मचारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सेवा दी थीं। अब वर्तमान में उन्हीं के सामने आर्थिक तंगी के साथ ही रोजगार की चिंता सता रही है। वर्तमान में कोरोना वायरस कम होने पर अब उन कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
इसके विरोध में क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर धरना देकर पुनः काम पर लिए जाने की मांग की जा रही है। मालूम हो कि कोरोना वायरस संघ के कर्मी पिछले डेढ़ महीने से लगातार बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में अभी भी स्वास्थ्यकर्मियों की कमी बनी हुई है और वर्तमान में नई भर्ती भी ली जानी है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी अस्थायी कोविड 19 कर्मचारियों को कार्य पर रखा जाए और जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है उन्हें पुनः काम पर रखा जाए।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के दौरान डाक्टर, माइक्रोबायोलाजिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य संयोजक, वार्ड बाय, कंप्यूटर आपरेटर, सफाई कर्मी आदि कामों पर अस्थायी नियुक्ति में रखे गए थे। धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कोविड-19 कर्मचारियों में से हुमेश जायसवाल, विनय कुमार, अजमत सिद्दीकी, विकास कुमार, गंगाराम धीवर, प्रवीण चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, अनिता राठौर आदि का कहना है कि एनएचएम के तहत संविदा या फिर नियमित कर कर्मियों का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

-
देश - दुनिया4 days agoसरकारी कर्मचारियों को सितंबर महीने के वेतन में डबल बोनस, जानें कितनी आएगी सैलरी?
-
देश - दुनिया6 days agoतीन बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार, जीवनभर साथ रहने उठाया ये कदम, लोग हुए हैरान
-
देश - दुनिया6 days agoLIC की इस सकीम में रोजाना 76 रुपये की बचत करें, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoएसबीआई में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस
-
देश - दुनिया6 days agoन नौकरी, न घर और न गाड़ी, जानें कैसे अपना खर्च चलाते हैं ‘बेरोजगार’ कन्हैया कुमार
-
देश - दुनिया4 days agoPPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें
-
छत्तीसगढ़4 days agoआज काली पट्टी लगाकर मौन धरना देंगी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनस, आज जरूर चेक करें सैलेरी का SMS, जानें कितनी आएगी सैलरी?
-
देश - दुनिया6 days ago1 अक्टूबर से बदल रहा है ये 7 जरूरी नियम, सैलरी से लेकर पेमेंट सिस्टम में होगा बदलाव
-
देश - दुनिया4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए किस दिन होगी नीलामी




























You must be logged in to post a comment Login