व्यापर
इन लॉर्ज और स्मॉल कैप शेयरों पर है Foreign brokerages की नजर, क्या इनमें से है कोई आपके पास
22 जनवरी को भारतीय बाजारों में मुनाफावसूली हावी रही। इस दिन बाजार में लगातार दूसरे दिन निफ्टी ने नीचे की तरफ गोता लगाया और 14400 के नीचे फिसल गया। हालांकि 6 ऐसे लॉर्ज और स्मॉल कैप शेयर है जो विदेशी ब्रोकरेज हाउसेस के रडार पर हैं।
Tata Steel
Tata Steel पर Jefferies की खरीदारी की सलाह है। Jefferies ने Tata Steel के लिए 850 रुपये का लक्ष्य दिया है। तीसरी तिमाही में Tata Steel BSL ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के एबिटडा में 47 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि सेल्स वॉल्यूम में तिमाही आधार पर 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह 1.1 मिलियन टन रहा है। इस तिमाही में कंपनी के ASPs में 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
Tata Motors
Tata Motors पर CLSA की 290 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। कंपनी के टर्नअराउंड को लेकर बढ़ते विश्वास के चलते आगे इस शेयर की री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।
Mindtree
Goldman Sachs ने Mindtree में 1998 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के नतीजे रेवेन्यू और मार्जिन दोनों फ्रंट पर मजबूत रहे हैं। इसकी रेवेन्यू ग्रोथ पिछले 1 दशक के शिखर पर रही है जबकि मार्जिन 11 साल के शिखऱ पर रही है। आगे भी कंपनी का शानदार प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है।
Kajaria Ceramics
UBS ने इस शेयर में खरीदारी का लक्ष्य 700 रुपये से बढ़ाकर 925 रुपये कर दिया है। कंपनी के मार्केट शेयर में आई जोरदार बढत को देखते हुए UBS ने वित्त वर्ष 2021-23 के लिए इसका EPS अनुमान बढ़ाकर 31-42 फीसदी कर दिया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक टियर-2/3 शहरों और ग्रामीण इलाकों में कंपनी के टाइल्स सेल्स में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
HCL Technologies
CLSA ने HCL Technologies में खरीदारी की सलाह देते हुए इसका टार्गेट 1120 रुपये से बढ़ाकर 1180 रुपये कर दिया है। CLSA का कहना है कि मजबूत डील पाइपलाइन को देखते हुए कंपनी के सॉफ्टवेयर कारोबार में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने आय और मार्जिन दोनों फ्रंट पर अच्छा प्रदर्शन किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के ऑर्डर बुक में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और आगे भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है।
PVR
CLSA ने PVR में खरीदारी की सलाह देते हुए इसका टार्गेट 1770 रुपये से बढ़कर 1805 रुपये कर दिया है। कोरोना महामारी से लगे झटके के बाद मल्टीप्लेक्स की री-ओपनिंग हो रही है। हालांकि नियर टर्म में कंपनी के लिए कुछ चुनौतियां है लेकिन आगे इसके कारोबार में सुधार होता दिखेगा। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रबंधन की बाजार से 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसका उपयोग लिक्वडिटी को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। आगे PVR अपने सेक्टर को लीड करेगा।


व्यापर
रेल मंडल बिलासपुर : 15 मार्च को होगा पेंशन अदालत समस्याओं का होगा निराकरण,सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत…

रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्षा में 15 मार्च को सुबह 11 बजे से पेंशन अदालत लगाई जाएगी। इसमें केवल पेंशन से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा और उसका निराकरण किया जाएगा। आवेदकों को 10 मार्च तक आवेदन जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद में जमा होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पेंशन अदालत लगाने का आदेश रेलवे बोर्ड का है। इसके जरिए रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत दी जाती है।
इसमें पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाता है।अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला बकाया निपटान एवं पेंशन भुगतान की कोई शिकायत है तो वह आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों के आधार पर रेलवे के अधिकारी समस्याओं का निराकरण करते हैं।
हालांकि पेंशन अदालत एक निश्चित अवधि के बाद लगाई जाती है। इसके पहले सूचना भी दी जाती है, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारी तय अवधि में आवेदन जमा कर सके। इसी के मद्देनजर ही रेलवे ने 15 मार्च को पेंशन अदालत लगाने का निर्णय लिया है। इस बार यह आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष में होगा।इसके लिए उन्हें आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पीएफ नंबर, सेवानिवृत्ति तिथि, पीपीओ नंबर एवं पता लिखना अनिवार्य है।
10 मार्च तक या इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। इस पेंशन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला तथा अन्य नीतिगत मामलों या फिर रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा। यह रेलवे की बेहतर व्यवस्था है।
इससे पहले भी जितनी बार पेंशन अदालत का आयोजन किया गया, उसमें आए सभी आवेदनों का निराकरण कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत दी गई। अभी कई कर्मचारी होंगे, जो पेंशन से संबंधित समस्याओं को लेकर इधर- उधर भटक रहे होंगे। ऐसे कर्मचारियों को आवेदन करने के लिए कहा गया है।
व्यापर
केंद्रीय रिजर्व बैंक ने अलर्ट की जारी,प्रीपेट वॉलेट करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान…

कंपनियों द्वारा प्रीपेड भुगतान माध्यम (वॉलेट) का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एक अलर्ट जारी किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि अनाधिकृत कंपनियों के प्रीपेड वॉलेट से सतर्क करते हुए कहा है।
कि ये जोखिम भरा है।आरबीआई के मुताबिक गुरुग्राम में रजिस्टर्ड ‘एसराइड टेक प्राइवेट लिमिटेड’ अपनी कार पूलिंग ऐप ‘एसराइड’ के जरिये प्रीपेड भुगतान माध्यम (वॉलेट) के रूप में काम कर रही है, जबकि उसके पास इसके लिए आवश्यक मंजूरी नहीं है।आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने कहा कि एसराइड टेक प्राइवेट लिमिटेड अपनी कार पूलिंग ऐप ‘एसराइड’ के जरिये प्रीपेड वॉलेट का परिचालन कर रही है।
उसके पास इसके लिए भुगतान एवं समाधान प्रणाली कानून, 2007 के तहत रिजर्व बैंक से मिलने वाली जरूरी मंजूरी नहीं है।आरबीआई ने किया अलर्ट: केंद्रीय बैंक ने आम जनता को ऐसे प्रीपेड वॉलेट से सतर्क किया है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एसराइड टेक प्राइवेट लि. के साथ किसी तरह का लेनदेन करता है, तो यह उसका अपना जोखिम होगा।
व्यापर
अब ये नया ऐप बचाएगा शेयर बाजार की धोखाधड़ी,जानिए क्या है नया ऐप…

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) शेयर बाजार के निवेशकों की सुरक्षा के लिए नए-नए कदम उठाता रहता है। इसी कड़ी में सेबी ने नए निवेशकों के लिए ‘सारथी’ नाम से हाल ही में नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर शेयर बाजार से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है। ऐप को लॉन्च करते समय सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने यह निवेशकों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।
दरअसल, बीते काफी समय से मोबाइल के जरिए शेयर ट्रेडिंग में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण सेबी ने यह मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ऐप पर उपलब्ध जानकारी को लगातार अपडेट भी किया जाता है। अभी यह ऐप हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐप पर उपलब्ध जानकारीसेबी के इस मोबाइल ऐप पर शेयर बाजार से जुड़ी बुनियादी बातें, अपना ग्राहक जानो (केवाईसी) की प्रक्रिया, ट्रेडिंग और सेटलमेंट, म्यूचुअल फंड्स, बाजार से जुड़ी ताजा जानकारी, निवेशकों की शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया आदि जानकारी उपलब्ध है।एंड्रायड स्मार्टफोन वाले ग्राहक गूगल के प्लेस्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐपल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले निवेशक आईओएस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।युवाओं के बीच होगा लोकप्रियसेबी चेयरमैन अजय त्यागी का कहना है कि अब शेयर बाजार में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नया ऐप युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होगा।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login