देश - दुनिया
चार साल का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित, खांसी जुकाम के साथ पेट में भरा पानी
करीब एक माह के बाद मंगलवार को नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में चार वर्षीय बच्चे को कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया है। बच्चे में लक्षण दिखने के बाद परिजनों ने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे सेक्टर-29 स्थित भारद्वाज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत नाजुक होने से उसे सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक एंड पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग इंस्टीट्यूट (चाइल्ड पीजीआई) में रेफर कर दिया गया।
लंबे समय बाद कोरोना का बाल रोगी मिलने के बाद अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गए हैं। मरीज का सैंपल दोबारा जांच के लिए भी भेजा गया है। साथ ही, उसके माता-पिता व संपर्क में आए लोगों की भी आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।
चाइल्ड पीजीआई की निदेशक डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि बच्चा दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में लाया गया, जिसके बाद उसकी तात्कालिक स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती करा दिया गया। बच्चे को तेज बुखार, खांसी-जुकाम है। साथ ही, पेट में पानी भर गया है।
राहत की बात यह है कि बच्चे का ऑक्सीजन लेवल नियंत्रण में है। बच्चे की देखभाल के लिए विशेष टीम लगाई गई है। बच्चे कोराना के वैरिएंट का पता लगाने के लिए नमूना इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की जांच लैब में भेजा जाएगा।
वहीं, मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर जनपद में कोविड-19 के पांच नए मरीज पाए गए जबकि पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जनपद में अभी 41 मरीज उपचाराधीन हैं।
डेल्टा प्लस जैसे वैरिएंट की जिले में हो सकेगी जांच
गौतमबुद्ध नगर में आने वाले समय में जिले में ही डेल्टा प्लस जैसे खतरनाक कोविड-19 वैरिएंट के बारे में जानकारी मिल सकेगी। सब कुछ ठीक रहा तो तीन माह में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब बनेगी।
लंबे इंतजार के बाद शासन ने जीनोम लैब के फंड देने के लिए मंजूरी दे दी है। जिम्स में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन के लिए दो करोड़ रुपये की राशि की व्यवस्था है। लैब में इसके साथ आने वाले उपकरणों के लिए भी राशि की जरूरत पड़ेगी। इसकी जल्द ही शासन से मांग की जाएगी।
जिम्स में जीनोम पर रिसर्च करने के लिए वैज्ञानिकों की अच्छी टीम मौजूद है। ऐसे में वर्ष 2020 में कोविड की लहर आने के बाद ही यहां पर जीनोम रिसर्च लैब की आवश्यकता जताई जा रही थी। जिससे अल्फा, डेल्टा, डेल्टा प्लस जैसे वैरिएंट का पता लगाकर उसकी रोकथाम की योजना बनाई जा सके। लैब के लिए कई बार अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद शासन ने इस पर संज्ञान लिया है।

देश - दुनिया
बड़ी खबर: अब फोन पर नही सुनाई देगी covid-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून, जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर….

अब नहीं सुनाई देगी कोविड-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी जानकारी हालात सामान्य होने की वजह से लिया गया फैसला
नई दिल्ली: कोरोना काल में जब भी लोग किसी को कॉल करते थे तो कोविड-19 की गाइडलाइंस से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देती थी। कई बार सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर आपत्ति भी जताई। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि अब कॉल करने पर कोविड 19 से जुड़ी कॉलर ट्यून नहीं आएगी।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितनी तारीख से कोविड 19 की गाइडलाइंस वाली कॉलर ट्यून बंद होगी, लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। देश में कोरोना की वजह से जो हालात बिगड़े थे, वह अब सामान्य हो चले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीते 2 सालों में इस कॉलर ट्यून ने जनता को काफी जागरुक किया है और अब हालात सामान्य होने पर इसकी जरूरत नहीं है।
बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1270 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 1567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। इस समय देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,20,723 हैं और सक्रिय मामले 15,859 हैं। इस दौरान कुल रिकवरी केस 4,24,83,829 हैं और कुल 5,21,035 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेज है और अब तक 1,83,26,35,673 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
वहीं इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 1421 नए मामले सामने आए थे और 149 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,32,389 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं कुल टेस्टिंग 78,73,55,354 हुई हैं। ये जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है।
देश - दुनिया
बड़ी खबर: 6वीं बार फिर से बढ़ा पट्रोल और डीजल के दाम, पढ़े पूरी खबर…

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी दिल्ली में पेट्रोल 99.41 रुपए और डीजल 90.77 रुपए पहुंचा
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 30 और 35 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 31 पैसे और 37 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए पहुंच गया है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपए (32 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 93.92 रुपए (35 पैसे की वृद्धि) पहुंची है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 22 मार्च से अब तक बढ़ोतरी जारी है। इस बीच केवल 24 मार्च को कीमतें नहीं बढ़ीं।
इससे पहले 27 मार्च को ईंधन की कीमतों में 50 पैसा और 55 पैसा की बढ़ोतरी हुई थी और 26 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। 22 मार्च को भी कीमतों में 80 पैसे, 23 मार्च को 80 पैसे और 25 मार्च को 80 पैसे बढ़े।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया के एक भाग में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से उसका प्रभाव दुनिया के बहुत सारे सेक्टर पर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और इसका असर भी दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। अनुराग ने ये बयान दुबई में दिया है।
देश - दुनिया
Btech की छात्रा ने नौकरी न मिल पाने से परेशान होकर.. की आत्महत्या…

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद
उत्तर प्रदेश: नोएडा में नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक छात्रा ने सेक्टर 56 में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 62 में रहने वाली एक लड़की बी-टेक अंतिम वर्ष पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज प्लेसमेंट में कई बार शामिल होने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 58 थाने के तहत आने वाले घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपने परिजनों से क्षमा मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है- ‘वह प्लेसमेंट नहीं होने के कारण परेशान है, और इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।’ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अभी खथित रूप से यह मामला सुसाइड है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login