देश - दुनिया
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी
Gold-Silver Price: MCX पर गोल्ड फ्यूचर 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 51,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि सिल्वर फ्यूचर 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 68,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. पिछले सेशन में गोल्ड फ्यूचर 1 फीसदी या 500 रुपये जबकि सिल्वर 1.5 फीसदी या 1,050 रुपये प्रति किलोग्राम टूटा था.
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में तेजी नजर आ रही है. पिछले कारोबार सेशन में तेज गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है. MCX पर गोल्ड फ्यूचर 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 51,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि सिल्वर फ्यूचर 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 68, 350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. पिछले सेशन में गोल्ड फ्यूचर 1 फीसदी या 500 रुपये, जबकि सिल्वर 1.5 फीसदी या 1,050 रुपये प्रति किलोग्राम टूटा था. बता दें कि पिछले महीने के रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपये से सोने का दाम 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम घटा है.
विदेशी बाजार में सोने का भाव
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें आज सपाट थीं. स्पॉट गोल्ड सपाट 1,941.11 डॉलर प्रति औंस रहा. वहीं, अन्य कीमती धातु चांदी में गिरावट रही. चांदी की कीमत 0.3 फीसदी गिरकर 26.68 डॉलर प्रति औंस रही. इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले के आगे भी सोने के निवेशक सतर्क रहे. गोल्ड ट्रेडर्स अमेरिकी केंद्रीय बैंक की 15-16 सितंबर को होने वाली दो दिवसीय नीति बैठक पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
इस साल 30 फीसदी महंगा हुआ सोना
हाल के दिनों में कुछ हद तक गिरावट के बाद भी अगर इस साल सोने का भाव देखें तो इसमें अब तक करीब 30 फीसदी की तेजी आई है. फ्यूचर मार्केट की बात करें तो गोल्ड का भाव करीब 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. हालांकि, पिछले महीने यह 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचा था.
आसानी से कर सकते हैं गोल्ड से कमाई
साल 2013 के बाद लोगों में फिजिकल गोल्ड के अलावा भी दूसरे विक्लपों में रूचि देखने को मिली है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों को फिजिकल गोल्ड से इतर पेपर गोल्ड (Paper Gold) में निवेश के कई विकल्प मिल रहे हैं. यही नहीं, सोने में निवेश से कमाई के अलावा भी लोगों को गोल्ड डिलीवरी का विकल्प भी मिल रहा है. निवेशकों के अलावा आम लोग भी पेटीएम गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ETF जैसे निवेश के विकल्प का भरपूर फायदा उठा रहे हैं.


देश - दुनिया
काम की बात: रसोई गैस सिलेंडर पर मिलता है 50 लाख तक का मुफ्त बीमा, जाने क्या है इसका प्रोसेस…

केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना ने एलपीजी सिलेंडर को घर-घर पहुंचा दिया है. इसमें भरी गैस बेहद ज्वलनशील होने के कारण कई बार दुर्घटना का सबब बन जाती है. ऐसे में जरूरी है कि इसका इस्तेमाल करते समय बेहद सावधानी रखी जाए.
लोगों को सही जानकारी का अभाव और रखरखाव में चूक की वजह से अक्सर सिलेंडर फटने की घटनाएं सुनाई देती हैं. साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि यदि LPG सिलेंडर फट जाता है या गैस लीक होने की वजह से हादसा हो जाता है तो एक ग्राहक होने के नाते आपके पास क्या अधिकार हैं. इस बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा कि पेट्रोलियम कंपनियां इस पर 50 लाख रुपये का बीमा भी देती हैं. इसके लिए ग्राहक को कोई प्रीमियम भी नहीं देना होता है.
कौन होता है इसमें कवर
LPG यानी रसोई गैस कनेक्शन लेने पर पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहक को पर्सनल एक्सीडेंट कवर उपलब्ध कराती हैं. 50 लाख रुपये तक का यह इंश्योरेंस एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज या ब्लास्ट के कारण हादसा होने की स्थिति में आर्थिक मदद के तौर पर दिया जाता है. इस बीमा के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी रहती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर लेने वाले सभी ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ देती हैं.
ग्राहक को भी डीलर डिलिवरी से पहले सावधानी बरतनी चाहिए और डिलीवरी लेते समय चेक करें कि सिलेंडर बिल्कुल ठीक है या नहीं. ग्राहक के घर पर एलपीजी सिलिंडर की वजह से हादसे में हुए जान माल के नुकसान के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर दिया जाता है. हादसे में ग्राहक की प्रॉपर्टी/घर को नुकसान पहुंचता है तो प्रति एक्सीडेंट 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम मिलता है.
कैसे मिलेगा 50 लाख का क्लेम
दुर्घटना के बाद क्लेम लेने का तरीका सरकारी वेबसाइट मायएलपीजी.इन (http://mylpg.in) पर दिया गया है. वेबसाइट के मुताबिक एलपीजी कनेक्शन लेने पर ग्राहक को उसे मिले सिलेंडर से यदि कोई दुर्घटना होती है तो वह व्यक्ति 50 लाख रुपये तक के बीमा का हकदार हो जाता है. दुर्घटना से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 10 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा सकती है.
मृत्यु हो जाने पर पर्सनल एक्सीडेंट कवर के रूप में प्रति व्यक्ति 6 लाख रुपये का क्लेम मिलता है.
हर दुर्घटना पर इलाज खर्च के रूप में अधिकतम 30 लाख रुपये मिलते हैं, जिसमें प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये दिया जाता है
. दाम कैसे मिलेगा क्लेम और क्या करना होगा
-दुर्घटना होने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन और अपने एलपीजी वितरक को इसकी जानकारी देनी होगी.
-इसके बाद संबंधित एरिया से जुड़ी कंपनी की ऑफिस हादसे के कारणों की जांच करती है.
-अगर हादसा एलपीजी सिलेंडर की वजह से हुआ है तो डिस्ट्रीब्यूटर अथवा एरिया ऑफिस इसकी जानकारी बीमा कंपनी को देती है.
-जांच रिपोर्ट देखने के बाद कंपनी में क्लेम फाइल होता है, जिसके लिए ग्राहक को सीधे कंपनी में आवेदन करने या संपर्क करने की जरूरत नहीं होती.
-पीडि़त को FIR की कॉपी, घायलों के इलाज के पर्चे व मेडिकल बिल के अलावा मौत की स्थिति में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाणपत्र संभाल कर रखना चाहिए.
देश - दुनिया
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर फायरिंग,सीने पर गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के ही नारा शहर में हमला हुआ। एक चुनावी कैंपने के दौरान किसी ने उन्हें दो गोली मार दी। उनकी हालत को लेकर अलग-अलग जानकारियां आ रही हैं।आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं। आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज हुई और आबे अचानक गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट में खबर आई कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मार दी। हालांकि बाद में ये साफ हुआ कि उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं है।
“जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। इस फायरिंग में शिंजो आबे को पीठ पर दो गोली लगी जिसके कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है”
आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं।
पुलिस ने हमले वाली जगह से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। हालांकि अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।
दिल का दौरा भी पड़ा
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।
हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।शिंजो आबे पर हमला करने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है।67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। आबे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।
आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
मोदी के खास दोस्त हैं आबे, पद्म विभूषण से नवाजा गया
मोदी के साथ आबे के अच्छे संबंध रहे। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।मोदी और आबे की यह फोटो दिसंबर 2015 की है। भारत के दौरे के वक्त वे वाराणसी भी गए थे। यहां उन्होंने गंगा आरती भी की थी।यह फोटो सितंबर 2017 की है। भारत के दौरे पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के साबरमती आश्रम ले गए थे।
देश - दुनिया
चेतावनी: मृत व्यक्ति के एटीएम से निकाल रहे है पैसे तो भूलकर न करे ये काम, नही तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जाने क्या कहता है नियम…

ATM Card: एक समय था जब हमें अपने पैसे को लेने के लिए बैंक में लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। अपने ही खाते से पैसे निकालने के लिए स्लिप भरनी पड़ती थी और तब कहीं जाकर पैसे हाथ में आते थे। इन सबके बीच में सर्वर की समस्या आ जाए, तो फिर परेशानी होती थी। लेकिन अब वक्त बदल चुका है और अब बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती। दरअसल, अब लोग एटीएम कार्ड के जरिए एटीएम मशीन से पैसे निकाल लेते हैं। ये काफी आसान है और इसमें समय नहीं लगता। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप किसी मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर क्या होगा? क्या ऐसा करना गलत है? क्या किसी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालना दंडनीय अपराध है? तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इसका क्या नियम है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
सजा का है प्रवाधान
दरअसल, कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां पर लोग किसी मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके उससे पैसे निकालते हैं। लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि ऐसा करना गैरकानूनी है। यहां तक कि बिना बैंक को बताए हुए नॉमिनी भी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकता है। अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है, तो नियम के मुताबिक उसे सजा तक हो सकती है। मृत व्यक्ति के बैंक खाते से नॉमिनी पैसे निकाल सकता है, लेकिन कई बार खाते में एक से ज्यादा नॉमिनी भी होते हैं। ऐसे में नॉमिनी को सहमति पत्र बैंक को दिखाना होता है और इसके बाद ही आप मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
पैसे निकालने का ये है तरीका
जो भी व्यक्ति ऐसे खाते का नॉमिनी है, जिस खाताधारक की मृत्यु हो गई है तो वो खाते में जमा पैसों के लिए क्लेम कर सकता है। इसके लिए नॉमिनी को एक फॉर्म भरना होता है और मृत व्यक्ति की बैंक खाते की पासबुक, खाते का टीडीआर, चेकबुक, डेथ सर्टिफिकेट, अपना आधार और पैन कार्ड देना होता है। इसके बाद आपको पैसे बैंक द्वारा दे दिए जाते हैं
-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश6 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
Tech & Auto5 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
मनोरंजन3 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : नवोदय विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों भर्ती,जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoसरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..































You must be logged in to post a comment Login