Connect with us

व्यापर

Gold Silver Price today : सोने-चाँदी की कीमत आई गिरावट,सोना 5347 रुपये की गिरावट…जानें चाँदी के दाम

Published

on

Gold Silver Price today : सोने और चांदी की कीमत दिन ब दिन गिरती जा रही है और इसका असर बाजारों में साफ दिख रहा है कि लोग अब सोना खरीदने में झिझक नही रहे है।

वरना एक वक्त तो ऐसा आया था जब लोग सोने की तरफ देखने के बार सोच तक नही पाते थे क्योंकि महंगाई कमर तोड़ रही थी। लेकिन अब रियल टाइम आ गया है क्योंकि आज फिर से सोने के दामों में 5347 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वही दूसरी तरफ चांदी के दामो में भी गिरावट देखने को मिली है।सोना एक बार फिर से 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57000 रुपये से भी नीचे गिर गया।

अब सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5300 रुपये तो वही चांदी 23500 रुपये से ज्यादा सस्ती कीमत में उपलब्ध है। आपको यह बता दे कि छुट्टियों वाले दिन कोई भी रेट जारी नही होता। यानी शनिवार और रविवार को कोई भी रेट जारी नही होंगे और अब सीधे सोमवार को खुलेगा बाजार।

जानें सोने का ताज़ा भाव

शुक्रवार का भाव : 24 कैरेट सोना 30 रुपये सस्ता होकर 50853 रुपये, 23 कैरेट सोना 30 रुपये सस्ता होकर 50649 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 28 रुपये सस्ता 46581 रुपये, 18 कैरेट सोना 22 रुपये सस्ते कीमत के साथ 38140 रुपये तो वही 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 18 रुपये सस्ता होने के बाद 29749 रुपये हो गयी है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

Gold Silver price today : सोने की कीमत में बंफर उछाल,जानें 10 सोना के दाम

Published

on

By

Gold-Silve rate today: अमेरिकी इकोनॉमी में लगातार दूसरी तिमाही में सुस्ती की संभावना के कारण सोना और चांदी की कीमत में तेजी दिखा. हालांकि, यह अभी निवेशकों को आकर्षित कर पाने में अक्षम दिख रहा है.आज सोना फ्लैट है, जबकि चांदी में तेजी देखी जा रही है. लगातार दूसरी तिमाही में अमेरिकी ग्रोथ रेट में गिरावट आई है, जिसके बाद गुरुवार को सोना और चांदी में भारी उछाल दर्ज किया गया था. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सोना 51300 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर है. अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 132 रुपए के उछाल के साथ 51575 के स्तर पर और दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 61 रुपए के उछाल के साथ 51766 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड इस समय 1760 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है.चांदी में आज तेजी देखी जा रही है. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 332 रुपए की तेजी के साथ 57951 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 396 रुपए की तेजी के साथ 59064 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई।

गुरुवार को सोना-चांदी में आई थी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपए की तेजी के साथ 51750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 1335 रुपए चढ़कर 56937 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 55602 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट तपन पटेल ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की वृद्धि के बाद उम्मीद के अनुरूप सोने की कीमतों में तेजी आई।

24 कैरेट गोल्ड का भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 28 तारीख को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5122 रुपए प्रति ग्राम रहा था. 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4999 रुपए, 20 कैरेट गोल्ड का भाव 4559 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 4149 रुपए और 14 कैरेट गोल्ड का भाव 3304 रुपए प्रति ग्राम रहा था.

999 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव
उसी तरह 999 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 51222 रुपए प्रति दस ग्राम है. 995 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 51017 रुपए प्रति दस ग्राम है. 916 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 46919 रुपए प्रति दस ग्राम, 750 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 38417 रुपए प्रति दस ग्राम, 585 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 29965 रुपए प्रति दस ग्राम है. 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव 55972 रुपए प्रति किलोग्राम है।

डॉलर इंडेक्स और यील्ड में गिरावट से कीमत को सपोर्ट
कोटक सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख रविंद्र राव ने कहा कि डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की स्पॉट कीमत में तेजी देखी जा रही है. फेडरल रिजर्व ने बाजार के अनुमान के अनुरूप इंट्रेस्ट रेट में 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. लगातार दूसरी तिमाही में अमेरिकी ग्रोथ रेट में गिरावट आई है जिसके कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व उतना अग्रेसिव होकर इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी नहीं करेगा. इसके बावजूद गोल्ड निवेशकों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है. निवेशकों के मन में यह भी है कि फेडरल रिजर्व केवल महंगाई पर फोकस करेगा. ये तमाम फैक्टर्स कीमत पर असर डाल रहे हैं।

इसे भी पढ़िये :-

रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में निकली बंफर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

Continue Reading

व्यापर

Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव

Published

on

By

सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है.बेटियों के लिए चलाई जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों का असर खाताधारकों पर दिखेगा. इसलिए, इन सभी बदलावों को जान लेना चाहिए. पुराने खाताधारक के साथ जो लो नया खाता खोलना चाहते हैं, उनके लिए इसे जानना जरूरी हो जाता है. एक बड़ा बदलाव डिफॉल्ट खाते को लेकर किया गया है. पहले सुकन्या समृद्धि का कोई खाता अगर डिफॉल्ट हो जाता था, तो सरकार उस पर पूरा ब्याज नहीं देती थी. अब यह नियम बदल दिया गया है और खाते में जो राशि जमा रहेगी, उस पर पूरा ब्याज मिलेगा. यानी कि सुकन्या समृद्धि का खाता डिफॉल्ट होने के बावजूद खाते की ब्याज दर में बदलाव नहीं होगा. इसका फायदा ग्राहक को खाते पर दिखेगा और पूरा ब्याज मिलेगा.डिफॉल्ट खाते का नया नियम यह हो गया है कि पहले उस पर 4 परसेंट का ब्याज मिलता था. लेकिन अब डिफॉल्ट होने के बाद भी मौजूदा रेट यानी कि 7.6 फीसद की दर से ब्याज मिलता रहेगा. इस तरह ग्राहकों को डिफॉल्ट खाते पर भी अब पूरा ब्याज मिलेगा, उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. दूसरा बड़ा बदलाव खाता ऑपरेट करने को लेकर है. पहले नियम था कि बच्ची जब 10 साल की हो जाती थी तब वह खुद अपना सुकन्या खाता ऑपरेट कर सकती थी. अब इस उम्र को बढ़ाकर 18 साल कर दिया है. 18 साल होने तक बीटिया के खाते को उसके अभिभावक ऑपरेट कर सकते हैं.

तीन बेटियों के लिए खाता, खुलवा सकते हैं

सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है. यानी एक पहले और बाद में दो जुड़वा के नाम एक परिवार में तीन खाते खुलवाए जा सकते हैं. अगर शुरू में ही किसी को जुड़वा बेटी हो और बाद में एक और बेटी हो जाए, तो तीनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाता नहीं खुलवा सकते. नए नियम के मुताबिक बाद में हुई बेटी का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना में नहीं खुलवा सकते हैं.

आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा खाते का पैसा

सुकन्या समृद्धि के खाते को बच्ची के माता-पिता या अभिभावक अब देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ट्रांसफ कर सकेंगे. एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में इस खाते को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा. इससे माता-पिता या अभिभावक को सुविधा होगी जो ट्रांसफर या पोस्टिंग के चलते एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुला है तो उसमें खाताधारक का नाम आसानी से बदलवाया जा सकता है. बेटी का नाम अपडेट करने के लिए कुछ कागजात जमा कराने होंगे।

इसे भी पढ़िये :-

खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट,जानें कितना रुपये गिरे दाम

यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त

Continue Reading

व्यापर

खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट,जानें कितना रुपये गिरे दाम

Published

on

By

Edible Oil Price: बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। विदेशी बाजारों में खाने के तेलों के भाव टूटने के चलते देश भर में खाने का तेल सस्ता हुआ है। शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की कमी की। विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव टूटने के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

वहीं मूंगफली और कच्चे पामतेल (सीपीओ) के भाव में सुधार देखने को मिला। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे। बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशों में खाद्य तेलों का बाजार काफी टूटा है जो गिरावट का मुख्य कारण है। इस गिरावट की वजह से देश में आयातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने जिस भाव पर सौदे खरीदे थे अब उसे कम भाव पर बेचना पड़ रहा है।उन्होंने जिस सीपीओ का आयात 2,040 डॉलर प्रति टन के भाव पर किया था उसकी अगस्त खेप का मौजूदा भाव घटकर लगभग 1,000 डॉलर प्रति टन रह गया है। यानी थोक में सीपीओ (सारे खर्च व शुल्क सहित) 86.50 रुपये किलो होगा।

उल्लेखनीय है कि लाखों टन सीपीओ तेल आयात होने की प्रक्रिया में हैं। दूसरी ओर सरसों का इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 5,050 रुपये क्विंटल था, जो अगली बिजाई के समय 200-300 रुपये क्विंटल के बीच बढ़ने का अनुमान है। उस हिसाब से सरसों तेल का थोक भाव आगामी फसल के बाद लगभग 125-130 रुपये किलो रहने का अनुमान है। अब जब बाजार में सीपीओ तेल लगभग 86.50 रुपये किलो होगा तो 125-130 रुपये में सरसों की खपत कहां होगी सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन में आत्मनिर्भर होने के बजाय देश आयात पर ही निर्भर होता दिख रहा है। देश के प्रमुख तेल-तिलहन संगठनों को सरकार से खाद्य तेलों का शुल्क-मुक्त आयात करने की मांग करने के बजाय उचित सलाह देकर तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भरता पाने की ओर प्रेरित करना चाहिये। उनकी यह जिम्मेदारी भी बनती है कि वे समय समय पर सरकार को बतायें कि कौन सा फैसला देश के तिलहन उत्पादकों के हित में है और कौन उसके नुकसान में है।

खाने के तेल के दाम, इन वजहों से गिर रहे हैं
शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की कमी की जबकि सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 50 रुपये प्रति क्विंटल और पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य 200 रुपये प्रति क्विंटल कम किया है। सूत्रों ने कहा कि एक तरफ आयात शुल्क मूल्य घटाया जा रहा है, वहीं विदेशों में तेल-तिलहन का बाजार टूट रहा है। सूत्रों ने कहा कि यह सारी स्थितियां देश को पूरी तरह आयात पर निर्भरता की ओर ले जा सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन में आई गिरावट के कारण पामोलीन तेल के भाव भी टूट गये। सीपीओ के कारोबार में सिर्फ भाव ही है कोई सौदे नहीं हो रहे क्योंकि आयातकों के खरीद भाव के मुकाबले दाम आधे से भी कम चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि नमकीन बनाने वाली कंपनियों और गुजरात में बिनौला कारोबार के लगभग समाप्त होने के बाद मूंगफली की मांग है जिससे मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में समीक्षाधीन सप्ताह में सुधार आया। विदेशों में भाव टूटने से सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। बिनौला तेल का भाव पिछले सप्ताहांत के स्तर पर पूर्ववत रहा। हालांकि, इसमें कारोबार लगभग समाप्त हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि आयातक और तेल उद्योग पहले से भारी नुकसान के रास्ते पर हैं। ऐसे में सरकार को अपना हर कदम फूंक-फूंक के उठाना होगा। पिछले दिनों सरकार के निर्देश और खुदरा तेल कारोबारियों के आश्वासन के बावजूद अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में कितनी कमी हुई है? इस बारे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिये क्योंकि वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को अभी नहीं मिल पा रहा है।

सरसों दाने का भाव 125 रुपये गिरा
सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों दाने का भाव 125 रुपये की गिरावट के साथ 7,170-7,220 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों दादरी तेल समीक्षाधीन सप्ताहांत में 250 रुपये की गिरावट के साथ 14,400 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी क्रमश: 35-35 रुपये घटकर क्रमश: 2,280-2,360 रुपये और 2,320-2,425 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं।सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजरों में आई भारी गिरावट के मद्देनजर समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाने और लूज के थोक भाव क्रमश: 75 रुपये और 25 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 6,275-6,325 रुपये और 6,025-6,075 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए।

इसे भी पढ़िये :-

यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त

petrol-diesel : पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी,जानिए क्यों बढ़ रहा है पेट्रोल-डीजल के दाम…

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़22 hours ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़6 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़7 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto3 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • 2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर4 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब3 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto4 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • 2 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब3 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता