जॉब
नौकरी का सुनहरा मोका: देश में 11,000 पोस्ट खाली है टीचर, अफसर, क्लर्क, मैनेजर जल्द ही करे आवेदन
रेलवे, बैंक, शिक्षा विभाग सहित देश के विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में करीब 11000 वैकेंसी भरी जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह में गवर्नमेंट वैकेंसी से जुड़े कई नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। ये नोटिफिकेशन केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां मौजूद हैं सरकारी नौकरियां-
शिक्षा विभाग में 9760 पोस्ट, 10 मई लास्ट डेट, एग्जाम से होगा सिलेक्शन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई माध्यमिक शिक्षा विभाग के 9760 वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आज से आवेदन कर सकेंगे। यह अलग-अलग विषयों में होगी। इनके लिए लास्ट डेट 10 मई 2022 की रात 12 बजे तक होगी। 18 से 40 साल के युवक (1 जनवरी 2023 तक) इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे।
कैंडीडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप में होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सिटीजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के लिए 350 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 250 रुपए। निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदक के लिए 150 रुपए। टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक के लिए 150 रुपए
किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन/सूचना/स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या- 0145-2635212 एवं 0145-2635200 पर संपर्क किया जा सकता है।
केंद्रीय पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का मौका, महिलाएं फ्री में करें ऑनलाइन अप्लाई
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में नौकरी का शानदार मौका आया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी-सीएपीएफ एग्जाम 2022 के तहत 20 अप्रैल से एप्लिकेशन प्रोपेस शुरू हो गई हैं जो कैंडिडेट सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/mainmenu2.php के जरिए कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से यह भर्ती अभियान कुल 253 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें से 66 बीएसएफ के पद के लिए, 29 सीआरपीएफ के लिए, 62 सीआईएसएफ के लिए, 82 एसएसबी के लिए और 14 आईटीबीपी के लिए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 है, वहीं ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 23 मई, 2022 तक वापस लिए जा सकते हैं।
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेटों की आयु 01 अगस्त, 2022 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, ताकि वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें। इसके अलावा कैंडिडेट का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला और एससी / एसटी कैंडिडेटों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए। नोटिफिकेशन के लिए Click Here
हेल्थ सेक्टर में सरकारी अफसर बनने का मौका, 600 से ज्यादा वैकेंसी, कोई इंटरव्यू नहीं
झारखंड के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की 660 वैकेंसी भरी जा रही हैं। बता दें कि झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जनवरी से जुलाई 2021 सत्र के ब्रिज कोर्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
12वीं पास सरकारी बैंक में करें अप्लाई, 1.5 से 5 लाख तक मिलेगी सैलरी
12वीं से लेकर ग्रेजुएट कर चुके युवाओं के लिए सरकारी बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका आया है। इंडियन बैंक का सब्सिडरी इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड ने फील्ड स्टाफ, ब्रांच हेड सहित 73 पदों को भरने के लिए एप्लिकेशन मांगे हैं। एलिजिबिल कैंडिडेट इन पदों पर अप्लाई करने के लिए IndBank की ऑफिशियल वेबसाइट indbankonline.com पर जा सकते हैं। बता दें कि इन पोस्ट पर ऑफलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है।
इंडबैंक के कुल 73 पदों में से 43 पोस्ट फील्ड स्टाफ की हैं। इसके बाद ब्रांच हेड की 7 रिक्तियां हैं। इसके अलावा अकाउंट ओपन स्टाफ के 4 पद, डीपी स्टाफ, हेल्प डेस्क स्टाफ, बैंक ऑफिस म्यूचुअल फंड के 2-2 पद हैं। इनके अलावा रिसर्च एनालिस्ट, सिस्टम और नेटवर्किंग इंजीनियर, हेड के 1-1 पद हैं।
सैलरी पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। फील्ड स्टाफ, अकाउंट ओपनर स्टाफ, बैक ऑफिस, हेल्प डेस्क स्टाफ को 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी तो अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट हेड को 5 से 6 लाख रुपए मिलेंगे। सबसे ज्यादा सैलरी वाला पद वाइस प्रेसिडेंट का है जिसको 8 से 10 लाख रुपए सैलरी मिलेगी।
जहां तक आयु सीमा की बात है तो फील्ड स्टाफ के लिए अधिकतम आयु 35 साल रखी गई है तो अकाउंट ओपनर स्टाफ के लिए 40 साल से ज्यादा आयु नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट हेड पोस्ट के लिए मैक्सिमम एज 50 साल और रिसर्च एनालिस्ट के लिए 40 साल है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indbankonline.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
सेंटर फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम में 150 वैकेंसी, 24 मई तक कर सकेंगे अप्लाई
रेलवे के एक अहम संस्थान सेंटर फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम (CRIS) में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। इसमें 150 पदों के लिए एलिजिबल कैंडिडेट से आवेदन मांगे हैं। सीआरआईएस ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट cris.org.in के करिअर सेक्शन में मौजूद है।
सेंटर फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम में भरे जा रहे इन पदों में असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर 144 पद और असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट के 6 पद शामिल हैं। इन पदों पर कैंडिडेट का चयन गेट (GATE) में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
बता दें कि इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल को डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें ही एजुकेशन क्वालिफीकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। 25 अप्रैल से ही एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 मई है।
जहां तक वेतन की बात है तो असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर और असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट को वेतन 7वें पे – कमीशन के अनुसार मिलेगा।
पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंधन संभालने का मौका, 145 पोस्ट, 78,000 तक मिलेगी सैलरी
बैंकिंग क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 25 से 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर 7 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर निकली भर्ती में मैनेजर (क्रेडिट,रिस्क) के पदों पर सिलेक्ट उम्मीदवारों को 48,170 रुपये से लेकर 69,810 रुपए और सीनियर मैनेजर के पदों के लिए सेलेक्ट उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट/ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट या सीएफए से चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की डिग्री होनी चाहिए।
पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 50 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 850 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। मैनेजर पदों के लिए 25 से 35 और सीनियर मैनेजर पदों के लिए 25 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी की पूरी डिटेल और नोटिफिकेशन के लिए Click Here

जॉब
यहां 12वी पास महिलाओ के लिए 1750 पदों में निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

12वीं पास युवतियों के लिए गांव में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका आया है। यूपी सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एएनएम ट्रेनिंग ऑनलाइन फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत 1750 सीटों को भरा जाना है।
एएनएम यानी ऑक्सिलरी नर्सिंग मिडवाइफरी के पदों पर 25 जून तक किये जा सकते हैं। योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट http://dgmhup.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
जरूरी योग्यता
कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से अंग्रेजी या साइंस में 40 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
जहां तक कैंडिडेट की आयु का सवाल है तो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कम से कम 17 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2021 के अनुसार होगी।
एप्लिकेशन फीस
जनरल कैंडिडेट के लिए – 200 रुपए
एससी/एसटी के लिए – 100 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
एएनएम ट्रेनिंग एग्जाम 2022 उत्तर प्रदेश के लिए सीटों का आवंटन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
जॉब
युवाओं के लिए एक अच्छा मौका : निकली HPPSC में बड़ी भर्ती,ग्रेजुएट पास करें अप्लाई…

HPPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार HPPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.इसके लिए HPPSC ने हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक सेवा के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/Applicant पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/WriteReadData/LINKS/Advert के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 29 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं – 07
तहसीलदार – 14
प्रखंड विकास अधिकारी – 5
ट्रेजरी ऑफिसर – 03
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- 400 / –
अन्य राज्यों के उम्मीदवार (अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों सहित)- ₹400/-
आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – ₹100/-
जॉब
Up माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में निकली टीचर की बंफर भर्ती,जानें इस भर्ती का आवेदन तिथि

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।
विषय के अनुसार ये हैं पद
चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।
वैकेंसी विवरण
महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762
एजुकेशन क्वालिफकेशन
उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।
ऐसे होगा सेलेक्शन
यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
एप्लिकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया5 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब4 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश5 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…






























You must be logged in to post a comment Login