जॉब
युवाओं के लिए एक अच्छा मौका : निकली HPPSC में बड़ी भर्ती,ग्रेजुएट पास करें अप्लाई…

HPPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार HPPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.इसके लिए HPPSC ने हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक सेवा के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/Applicant पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/WriteReadData/LINKS/Advert के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 29 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं – 07
तहसीलदार – 14
प्रखंड विकास अधिकारी – 5
ट्रेजरी ऑफिसर – 03
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- 400 / –
अन्य राज्यों के उम्मीदवार (अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों सहित)- ₹400/-
आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – ₹100/-

जॉब
बैंक क्लर्क भर्ती ,इस तारिक को बंद हो जायेगा आवेदन प्रक्रिया ,जल्द करें आवेदन

BPS Clerk Recruitment 2022: बैंकिंग कार्मिक संस्थान (आईबीपीएस) उन उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है जो सीआरपी क्लर्क 12 के तहत 6035 पदों के लिए आईबीपीसी क्लर्क परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं. आईबीपीएस क्लर्क आवेदन 21 जुलाई 2022 तक ibps.in पर उपलब्ध है.
“आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वालों को आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए बुलाया जाएगा”
उम्मीदवारों को आखिरी तारीख से पहले खुद को रजिस्टर करना चाहिए. 21 जुलाई 2022 के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र समेत आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए कुल 11 सरकारी बैंक भाग ले रहे हैं.आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वालों को आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए बुलाया जाएगा. आईबीपीएस कैलेंडर 2022 के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 03 सितंबर और 04 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 08 अक्टूबर 2022 को प्रारंभिक परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी.उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.उसके पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का संकेत देता है।कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए, कैंडिडेट के पास कंप्यूटर ऑपरेशन में डिप्लोमा या डिग्री, कैंडिडेट के पास हाई स्कूल, इंडरमीडिए या कॉलेज – इंस्टिट्यूट में एक सब्जेक्ट के रूप में कंप्यूटर होना चाहिए।
जॉब
गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली नौकरियां,मिलेगा 1,40,000 से ज्यादा सैलरी…जानें आवेदन की तिथि

“गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली नौकरियां,मिलेगा 1,40,000 से ज्यादा सैलरी…जानें आवेदन की तिथि”
Sarkari Naukri: इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.गृह मंत्रालय के तहत एक प्रमुख आंतरिक सुरक्षा एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी-I / कार्यकारी, ACIO-II / कार्यकारी, JIO-I / कार्यकारी, JIO-II/कार्यकारी, हलवाई-सह-कुक, कार्यवाहक और अन्य के 776 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. IB ACIO-II/Tech 2022 पोस्ट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में गेट स्कोर और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना शामिल होगा. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज 7 जुलाई 2022 को जारी किया गया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी. वहीं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त में बंद हो जाएगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 साल रखी गई है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट सेट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर-1/ एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के पद पर 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ॥ के पद पर 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर । के पद पर 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर 2 के पद पर 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये महीना तक, सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर।
के पद पर 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (मोटर ट्रांसपोर्ट) ॥ के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, हलवाई कम कुक के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, केयरटेकर के पद पर 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये महीना तक और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर 2 (टेक्निकल) पद पर 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी.इस भर्ती प्रक्रिया से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 70 पद, असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ॥ के 350 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर । के 100 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ।
के 50 पद, सिक्योरिटी असिस्टेंट के 100 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (मोटर ट्रांसपोर्ट ) । के 20 पद, जूनियर , इंटेलिजेंस ऑफिसर (मोटर ट्रांसपोर्ट) ॥ के 35 पद, सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) के 20 पद, हलवाई कम कुक के 9 पद, केयरटेकर के 5 पद और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल) के 7 पद भरे जाएंगे.
जॉब
नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में टीचर्स के 1616 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार 22 जुलाई तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 44 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
प्रिंसिपल- 12
पीजीटी
जीव विज्ञान 42
रसायन विज्ञान 55
वाणिज्य 29
अर्थशास्त्र 83
अंग्रेजी 37
भूगोल 41
हिंदी 20
इतिहास 23
गणित 26
भौतिकी 19
कंप्यूटर विज्ञान 22
टीजीटी
अंग्रेजी 144
हिंदी 147
गणित 167
विज्ञान 101
सामाजिक विज्ञान 124
टीजीटी (तीसरी भाषा) 343
संगीत शिक्षक 33
कला शिक्षक 43
पीईटी पुरुष 21
पीईटी महिला 31
लाइब्रेरियन 53
योग्यता
प्रिंसिपल : 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव।
पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड।
टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए। या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ उम्मीदवारों को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना जरूरी है।
संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में आर्ट्स के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या आर्ट्स के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।
PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा
प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष
PGT – अधिकतम 40 वर्ष
TGT – अधिकतम 35 वर्ष
संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
PET – अधिकतम 35 वर्ष
लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष
सैलरी
प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपए
TGT – रु. 44900-142400 रुपए
PGT – 47600-151100 रुपए
विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू (लाइब्रेरियन को छोड़कर) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
देश6 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
व्यापर1 day agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : नवोदय विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों भर्ती,जल्द करें आवेदन…




























You must be logged in to post a comment Login