देश - दुनिया
खुशखबरी! सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट, 8,750 सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक दरों में गिरावट को देखते हुए आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें कम हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 0.3% गिरकर ₹47,776 पर आ गया, जबकि चांदी का भाव 0.5% गिरकर ₹69, 008 प्रति किलोग्राम पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना स्थिर रहा. रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी सोना वायदा 0.1% बढ़कर 1,804.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. बेंचमार्क यूएस 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 19 फरवरी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई. फेडरल रिजर्व की जून की बैठक के मिनटों से पता चला कि अधिकारियों ने महसूस किया कि आर्थिक सुधार पर इसका पर्याप्त प्रगति लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है.
रिकाॅर्ड लेवल से 8,750 रुपये सस्ता हुआ सोना
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8750 रुपये सस्ता मिल रहा है.
जानें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
Good Returns वेबसाइट के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 47,970 और 100 ग्राम पर 4,79,700 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 46,970 पर बिक रहा है. अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,800 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,850 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,970 और 24 कैरेट सोना 47,930 पर चल रहा है.
कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,200 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,900 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,150 और 24 कैरेट 49,250 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं. अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 70,000 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 68,800 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 74,900 रुपए प्रति किलो है.


देश - दुनिया
रूस और युक्रेन युद्ध का आज 45 वा दिन, यूक्रेन ने किया दावा कहा- कीव के पास मिले 1200 नागरिकों के शव.. पढ़े पूरी खबर…

रूस-यूक्रेन जंग के 45 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। इन दिनों में यूक्रेन के शहरों पर जो तबाही बरपी है उनसे पूरी मानवता को झकझोर दिया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 शव मिले हैं।
वहीं, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को जाएंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौर भी किया था। युद्ध शुरू होने के बाद चांसलर कार्ल नेहमर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने वाले यूरोपियन यूनियन के पहले नेता होंगे।
जंग के बड़े अपडेट्स…
न्यूजीलैंड 50 रक्षा बल कर्मियों के साथ C-130 हरक्यूलिस विमान यूक्रेन भेजेगा।
यूक्रेनी रिपोर्ट्स को मुताबिक जंग में अब तक 183 बच्चों की मौत हो गई है।
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार को भारी गोलाबारी की। जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई। खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हो गए।
यूक्रेनी आर्मी का दावा है कि उसने 10 अप्रैल को रूसी सेना के 3 UAV ड्रोन, 3 मिसाइल और 4 हेलिकॉप्टर मार गिराए।
यूक्रेन के अलग अलग शहरों से 25 शवों को मुर्दाघर पहुंचाने के लिए इरपिन में एक जगह लाया गया।
रूसी हमले के बीच मारियुपोल और लुहान्स्क से बीते रोज 2,800 से ज्यादा लोगों को निकाला गया।
यूक्रेन की सरकार ने अलग अलग शहरों में तबाह हुए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 32 मिलियन डॉलर आवंटित किए।
युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकले से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बौखला गए हैं। उन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश वाले जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूक्रेन जंग में रूसी सैनिक बच्चों का खून बहने का डर दिखाकर लोगों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके लिए वे बच्चों के खिलौनों और टेडी बियर में विस्फोटक भरकर धमाके कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान
दूसरी तरफ वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था लगभग आधी हो चुकी है। 10 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जंग की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, दुनिया भर के प्रतिबंधों से रूस की GDP में 11.2% गिरावट का अनुमान है। वहीं, UN के मुताबिक, अब तक 45 लाख लोग यूक्रेन देश छोड़ चुके हैं। जिनमें 25 लाख से ज्यादा पड़ोसी देश पोलैंड पहुंचे हैं, जबकि बाकियों ने रोमानिया, हंगरी और मोल्दोवा का रुख किया।
डोनबास पर फिर हमले की तैयारी में रूस
यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस डोनबास में डिफेंस लाइन को तोड़ने के लिए हमले की तैयारी कर रहा है। उनका फोकस पोपसना, रुबिजने और न्याजने जैसे शहरों को कब्जाने पर है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस खार्किव पर एक फिर से हमला करना शुरू कर सकता है।
लुहांस्क का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बर्बाद
लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई का कहना है कि रूसी हमले की वजह से शहर का बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। 10 अप्रैल को भी रूसी हमले की चपेट में आकर दो रिहायशी इमारतें और एक क्लिनिक डैमेज हो गया।
देश - दुनिया
एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…

केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है.
फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
देश - दुनिया
Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, 42 डिग्री तक पहुँचा पारा..

आठ दिन बाद फिर से शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। अप्रैल के पहले ही दिन शहर का अधिकतम तापमान जहां 42.2 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं रविवार को यह 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश का सर्वाधिक तापमान भी रहा। इन दिनों लोग सूरज के तीखे तेवर से परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो चुकी है। सुबह से लेकर रात तक लोगों को गर्मी की वजह से दिक्कत हो रही है।
अभी अप्रैल का पहला सप्ताह ही गुजरा है, उसमें यह स्थिति है और आगे तो पूरा सीजन ही बाकी है। जब तक मानसून नहीं आता, शहर में गर्मी का असर बना रहता है। 15 अप्रैल के बाद तो गर्मी की असली शुरुआत मानी जाती है। यानी 15 अप्रैल से लेकर 30 मई तक शहर के साथ ही पूरे इलाके में भीषण गर्मी पड़ती है। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में तेज गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी।
धूप तेज होने पर गर्मी और ज्यादा लगी। दोपहर में तो गर्मी की वजह से हालत खराब होने लगी। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वैसे तापमान तो रोज ही अधिक दर्ज किया जा रहा है। 1 अप्रैल को 42.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 2 अप्रैल काे 41.1 डिग्री, 3 अप्रैल को 41 डिग्री, 4 अप्रैल को 41.6 डिग्री, 5 अप्रैल को 41.5 डिग्री, 6 अप्रैल को 41 डिग्री, 7 अप्रैल को 40.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री पहुंचा जबकि 9 अप्रैल को 41.2 डिग्री तो 10 अप्रैल यानी रविवार को एक डिग्री से ज्यादा बढ़कर 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवाएं लगातार आ रही है।
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश3 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…





























You must be logged in to post a comment Login