देश - दुनिया
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी जल्द शुरु हो सकती कैटरिंग से जुड़ी सेवाएं

देश में जैसे-जैसे कोरोना के केस कम हो रहे हैं वैसे-वैसे आम लोगो से जुड़ी सुविधाएं बढ़ रही हैं। भारतीय रेलवे भी यही कर रहा है। भारतीय रेलवे ने 18 महीने बाद कैटरिंग से जुड़ी सेवाएं बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है।भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। अब जल्द ही ट्रेनों में खाना समेत बाकि सुविधाएं पहले की तरह जल्द शुरू हो सकती हैं। अगले कुछ दिनों में यात्री सुविधा कमेटी की बैठक होने जा रही है। ट्रेनों मे कोरोना की पहली लहर के बाद से ही खानपान सेवा पर रोक लगी हुई है
यानी जल्दी ही यात्रियों को ट्रेन में खाना उपलब्ध हो सकेगा। लंबी दूरी की रेल यात्रा करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। बता दें, कोरोना महामारी फैलने के बाद पिछले साल Indian Railways ने कैटरिंग सेवाओं पर रोक लगा दी थी। आईआरसीटीसी सूत्रों के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अगले हफ्ते एक बैठक कर सकते हैं जिसमें ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन और अन्य संबंधित मुद्दों पर विचार किया जा सकता है।
Indian Railways: जानिए रेल मंत्री किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
बैठक में रेल मंत्री के बेस किचन ऑन-बोर्ड किचन, बेडरोल और कंबल उपलब्ध कराने जैसी सेवाओं को फिर से शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा करेंगे। ट्रेनों में ई-खानपान सेवाओं को मार्च 2020 से निलंबित कर दिया गया था। यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समितियों ने भारतीय रेलवे को अपने इनपुट भेजे हैं।
यात्री ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर
यात्री आइआरसीटीसी से टिकट बुक करते समय अथवा यात्रा के पहले अथवा यात्रा के दौरान खाने का ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं। रनिंग ट्रेन में उन्हें गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने के दो घंटे पहले तक खाने का ऑर्डर दे देना होगा। खाने का ऑर्डर सुबह दस बजे से रात दस बजे तक ही दिया जा सकता है।

देश - दुनिया
बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

इंस्टीट्यूट बैंकिंग ऑफ पर्सनल सिलेक्शन द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफीसर के 4135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन से लेकर उम्मीदवारों के चयन की पूरी प्रक्रिया IBPS द्वारा आयोजित की जा रही है.
गौरतलब है कि भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक में पीओ पदों पर भर्तियां की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले इसकी अधिसूचना जरूर पढ़ लें. फिलहाल भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे साझा की जा रही है.
IBPS PO Recruitment 2021: भर्ती से जुड़ी जरुरी जानकारियां
-IBPS PO 2021 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. जिनमें प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है. प्रारंभिक परीक्षा 4 से 11 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड नवंबर में जारी किए जायेंगें.
प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. जोकि जनवरी 2022 में प्रस्तावित है.
-मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में सम्मिलित होंगे. जोकि फरवरी/मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद भर्ती के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट अप्रैल 2022 में जारी की जाएगी.
-पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है. साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ग्रेजुएशन अनिवार्य है. इन योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
-आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹850 आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करना होगा. हालांकि एससी एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह ₹175 है.

देश - दुनिया
हथिनी की नज़र जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ती है, वो अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ जाती है

हथिनी की नज़र जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ती है, वो अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ जाती है। इस लड़ाई को एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये खूंखार जंग पूरी दुनिया देख रही है।जंगली जानवरों की ज़िंदगी से जुड़े हुए वीडियो इंटरनेट पर आए दिन वायरल होते जाते हैं और इन्हें लोग पसंद भी खूब करते हैं. खासतौर पर अगर वीडियो सर्वाइवल के संघर्ष का हो, तो इन्हें देखकर हम कई बार सहम भी जाते हैं. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़ाई एक हथिनी और मगरमच्छ के बीच की है.
वीडियो अफ्रीकी देश जाम्बिया का है. वीडियो में एक हथिनी मगरमच्छ से लड़ते हुए दिखाई दे रही है. चूंकि मगरमच्छ हथिनी के बच्चे पर तब हमला कर देता है, जब वो अपने झुंड के साथ नदी किनारे पानी पीने के लिए रुकता है. हथिनी की नज़र जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ती है, वो अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ जाती है. इस लड़ाई को एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये खूंखार जंग पूरी दुनिया देख रही है.
मगरमच्छ को सबक सिखाया हथिनी ने
छपी खबर के मुताबिक हाथियों का झुंड जाम्बिया की ज़ाम्बेज़ी नदी के किनारे पानी पीने के लिए आया था. इस दौरान मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे पर हमला बोल दिया था. मगरमच्छ की हरकत देखते ही बच्चे की मां एक्शन में आ गई. उसने उल्टा मगरमच्छ पर धावा बोल दिया और उसे पानी में पटक-पटककर चित कर दिया. हथिनी ने मगरमच्छ पर अपनी सूंड़ के कई बार वार किया. मगरमच्छ हथिनी के चंगुल से छूटने की कोशिश करने लगा, लेकिन हथिनी के सामने उसकी एक नहीं चली.डेली मेल’ की खबर के अनुसार, यह घटना तब हुई जब अफ्रीकन हाथियो ..

देश - दुनिया
सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

इस दिवाली अगर आप भी सस्ते घर की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है. दरअसल, PNB प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है. जिसमें आपको सस्ते में घर खरीदने का मौका मिल रहा है.
बता दें ये ऑक्शन 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल हैं. बता दें ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं. बता दें IBAPI की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है.
जानिए कब होगी नीलामी?
PNB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा कि 28 अक्टूबर, 2021 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा. इसमें आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई नीलामी की जाएगी. आप यहां पर उचित मूल्य पर प्रापर्टी खरीद सकते हैं.
कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन?
बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा ई ऑक्शन के लिए इच्छुक बिडर को e-Bkray पोर्टल https://ibapi.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस पोर्टल पर ‘बिडर्स रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
KYC डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
बिडर को जरूरी KYC डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे. KYC डॉक्युमेंट ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे. इसमें 2 कामकाजी दिनों का वक्त लग सकता है.
बैंक समय समय पर करता है नीलामी
बता दें जिन भी प्रापर्टी के मालिकों ने उनका लोन नहीं चुकाया है. ये किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं. उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. बैंकों की ओर से समय समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.

-
देश - दुनिया4 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
जॉब7 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया4 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया4 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़6 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
जॉब6 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया4 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया4 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया4 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
















You must be logged in to post a comment Login