देश - दुनिया
NCR में सिंगल स्टोरी मकान लेने वालों के लिए खुशखबरी, आवास विकास लांच कर रहा है योजना

दिल्ली-एनसीआर में अगर अभी तक अपना घर न बनाने वालोंं के लिए खुशखबरी है. यदि आपकी इच्छा सिंगल स्टोरी घर की है, जिसमें जमीन और छत दोनों आपकी हों और आपका मनपसंद घर भी मुख्य मार्ग से करीब हो, तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है. आवास विकास परिषदऐसे लोगों का इंतार खत्म करने जा रहा है. आवास विकास मंडोला विहार में सिंगल स्टोरी भवनोंं की योजना लॉन्च करने जा रहा है, जो दिल्ली बॉर्डर से बिल्कुल करीब है. परिषद के अधिकारियों के अनुसार, यह योजना अक्टूबर यानी नवरात्र के आसपास लॉन्च करने की तैयारी है.
सोनिया विहार बॉर्डर से केवल 4 किमी की दूरी में आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है. यहां पर परिषद के पास करीब 2700 एकड़ जमीन है. इस योजना में करीब 5000 फ्लैट बन चुके हैं. भविष्य में दिल्ली सहारनपुर हाइवे से कनेक्ट होने की वजह से परिषद अब इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने की तैयारी कर रहा है. परिषद मुख्यालय लखनऊ के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट भविष्य में लॉन्च किए जाएंगे.
तीन श्रेणी में होंगे सिंगल स्टोरी भवन
मंडोला विहार में बनने वाले सिंगल स्टोरी भवन तीन श्रेणी के होंगे. ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी. परिषद ने तीनों श्रेणी के घरों की जमीन का एरिया भी लगभग तय कर लिया है. एमआईजी घरों की जमीन करीब 162 मीटर और एलआईजी घरों की 75 मीटर के आसपास होगी. EWS की जमीन 30 मीटर होगी. परिषद NCR में पहली बार इतनी अधिक जमीन वाले घर बनाने की तैयारी कर रहा है.
मुख्य मार्ग से आधा किमी दूर होंगे घर
आवास विकास परिषद के ये घर मुख्य मार्ग से बिल्कुल करीब होंगे. दिल्ली सहारनपुर हाइवे से इनकी दूरी केवल आधा किलोमीटर होगी. यह योजना सेक्टर-6 में लॉन्च की जा रही है. यानी परिषद कार्यालय के सामने यह योजना होगी, जिससे लोगों को मुख्य मार्ग पहुंचने में परेशानी न हो. यहां पर करीब 140 घर बनाए जाएंगे.
कीमत भी हो रही है तय
परिषद के अधिकारियों के अनुसार, इनकी कीमत तय की जा रही है. एमआईजी फ्लैटों की कीमत करीब 60 लाख, एलआईजी की कीमत 35 से 40 लाख और ईडब्ल्यूएस की कीमत 10 से 15 लाख संभावित है. हालांकि, अभी कीमत फाइनल नहीं हुई है.
योजना प्राथमिकता पर होगी विकसित
आवास विवकास परिषद लखनऊ मुख्यालय के चीफ इंजीनियर एससी राय ने बताया कि मंडोला विहार में सिंगल स्टोरी योजना लॉन्च की जा रही है. जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इस योजना में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं आएगा. चूंकि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से मंडोला विहार सीधा कनेक्ट हो रहा है, इसलिए भविष्य में और भी कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे.


देश - दुनिया
ई-श्रम कार्ड वाले हो जाइए सावधान: न करे इस प्रकार की गलतिया नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…

हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं, जो जरूरतमंद हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें मदद की जरूरत हैं, जो अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे जीने के लिए मजबूर हैं आदि। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। राज्य सरकारें अपने स्तर पर, तो केंद्र सरकार अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए योजनाएं लाती हैं। जैसे- केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की थी। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अब तक इस योजना से लगभग 27 करोड़ से ज्यादा कामगार जुड़ चुके हैं। वहीं, अब इसकी दूसरी किस्त भी आने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपका कार्ड रद्द तक हो सकता है और ऐसे में आपको दूसरी किस्त के पैसे नहीं मिल पाएंगे? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन वजहों से अटक सकता है आपका पैसा:-
पहली गलती
अब तक काफी ज्यादा संख्या में लोग ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं। ऐसे में अगर किसी कार्डधारक ने पंजीकरण करवाते समय कोई गलत जानकारी दी है, तो ऐसी स्थिति में उसका ई-श्रम कार्ड कैंसिल हो सकता है। इसके अलावा ऐसे लोगों को मिलने वाली दूसरी किस्त का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।
बचने के लिए करें ये काम
अगर आपसे आवेदन के समय कोई गलत जानकारी दर्ज हुई है, तो आपको दी हुई जानकारियों को फिर से चेक करना है और ये सुनिश्चित करना है कि कोई गलती न छूटी हो।
दूसरी गलती
आज के समय में बैंक खाते की केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आपके बैंक खाते की केवाईसी नहीं हुई है तो आपके बैंक खाते में आने वाली दूसरी किस्त का पैसा अटक सकता है।
तुरंत करें ये काम
अगर आपने अब तक अपने बैंक खाते की केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको अपनी ब्रांच में जाना है और साथ में आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी और ऑरिजनल कॉपी लेकर जाना है। इसके बाद बैंक अधिकारी आपकी केवाईसी कर देंगे, जिससे आपको दूसरी किस्त का लाभ मिल पाएगा।
कब तक आ सकती है दूसरी किस्त?
ई-श्रम कार्डधारकों को अपनी दूसरी किस्त के पैसों का इंतजार है। सरकार की तरफ से इसको लेकर तारीख तो नहीं बताई गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिरी हफ्ते में लोगों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जा सकते हैं।
देश - दुनिया
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना…

देश में रोजाना काफी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं, जिसके लिए लोग अलग-अलग तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपनी कार या बाइक से यात्रा करना पसंद करता है, तो कोई बस या प्लेन से। लेकिन बात जब ट्रेन की आती है, तो इससे रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करना इसलिए भी सही होता है, क्योंकि रेल में लोगों को कंफर्ट सीटें, स्लिपर की सुविधा, शौचालय से लेकर खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन से यात्रा करने के दौरान कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका आपको ख्याल रखना होता है। दरअसल, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके ऊपर जुर्माने के अलावा आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं वो बातें जिनका आपको ट्रेन यात्रा के दौरान ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते
आप ट्रेन में ज्वलनशीन पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं। इसको लेकर पश्चमी रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा कि “ट्रेन में यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी का तेल, पेट्रोल, पटाखे एवं गैस सिलेंडर इत्यादि ज्वलनशील सामग्री न स्वयं लेकर चलें और न ही किसी को ले जाने दें यह एक दंडनीय अपराध है।”
कार्रवाई हो सकती है
अगर आप ट्रेन में ज्वलनशीन पदार्थ लेकर यात्रा करते हुए पाए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप पर रेल अधिनियम, 1989 की धारा 164 के अंतर्गत कार्रवाई हो सकती है। इसमें आपको 1 हजार रुपये तक का जुर्माना या 3 साल तक की जेल या फिर दोनों हो सकते हैं।
धूम्रपान न करें
रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के अंदर या रेलवे परिसर में कोई भी व्यक्ति धूम्रपान नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसको 3 साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें।
तेज आवाज में बात या गाना सुनना
कई लोग ट्रेन में यात्रा के दौरान अपने साथियों के साथ या कॉल पर तेज आवाज में बात करते हैं, जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं, कई लोग मोबाइल में स्पीकर पर तेज आवाज में गाना सुनते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप पर धारा 145 के तहत कार्रवाई हो
रात के वक्त लाइट जलाकर न रखें
कुछ लोगों रात में लाइट जलाकर रखते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। दरअसल, रात के समय ज्यादातर यात्री ट्रेन में सोते हैं। ऐसे में अगर आपके लाइट जलाकर रखने से किसी को तकलीफ होती है, तो ये आपके लिए दिक्कत कर सकता है। ऐसी स्थिति में पहले टीटीई आपको समझाते हैं, और न मानने पर आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।
Tech & Auto
YouTube पे AD और विज्ञापनो को इस तरह से कर ब्लॉक, जानिए क्या है उपाये…

YouTube पर म्यूजिक सुनते हैं, न कि केवल Spotify जैसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स के माध्यम से सुनते हैं। अब, जो लोग संगीत वीडियो या अन्य कंटेंट देखने के लिए YouTube का उपयोग करते हैं, वे जानते हैं कि यह प्लेटफ़ॉर्म अब पहले से कहीं अधिक विज्ञापन प्रदर्शित करता है। हालांकि कंपनी के लिए कुछ राजस्व उत्पन्न करने के लिए विज्ञापन चलाना महत्वपूर्ण है, लेकिन जब आप (लोकप्रिय) लंबे वीडियो में 4-5 विज्ञापन प्राप्त करते हैं तो यह थोड़ा परेशान करने वाला यूजर एक्सपीरीयंस हो जाता है। यह तो शुक्र है कि YouTube अभी भी अधिकांश वीडियो पर केवल एक या दो विज्ञापन प्रदर्शित करता है। यह अभी भी कई लोगों के लिए कष्टप्रद है, खासकर जब आपको स्किप बटन नहीं मिलता है। आइये हम उन विभिन्न तरीकों पर एक नज़र डालेंगे जिन्हें आप YouTube पर विज्ञापनों को ब्लॉक करने का प्रयास कर सकते हैं।
1. आप अपने Android स्मार्टफोन पर केवल एक थर्ड पार्टी एड ब्लॉकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। बस प्ले स्टोर पर जाएं और “फ्री एडब्लॉकर ब्राउजर: एडब्लॉक एंड प्राइवेट ब्राउजर” ऐप इंस्टॉल करें। जबकि आप कोई अन्य ऐप डाउनलोड करना चुन सकते हैं, हमने इस सेवा को आजमाया क्योंकि यह काफी प्रभावी थी। यह मूल रूप से एक ब्राउज़र है, जो आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली किसी भी साइट पर अधिकांश विज्ञापनों को ब्लॉक करने में मदद करता है।
2. आपको बस इसे YouTube के लिए यूज करना है। इससे पहले कि आप इसका उपयोग करना शुरू करें, ऐप आपसे पूछता है कि आप किस सर्च इंजन का उपयोग करना चाहते हैं और यदि आप किसी अन्य सेवा को आज़माना नहीं चाहते हैं तो आप Google का चयन कर सकते हैं। फिर सर्च बार पर YouTube टाइप करें और बिना किसी विज्ञापन के YouTube का यूज करना शुरू करें। आपको अपने खाते में साइन इन करने की आवश्यकता नहीं होगी, जो प्राइवेसी के प्रति जागरूक यूजर्स के लिए एक अच्छी बात है।
जानिये ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी
ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी कहती है कि यह “क्लाउड सेवा इंटरफेस, जैसे न्यूज, मौसम, सर्च हिस्ट्री, बुकमार्क, सिंक, सूचनाएं और प्रोडक्ट अपडेट के माध्यम से सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करता है। इसलिए, “क्लाउड सेवाओं के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, यह आपके प्रोडक्ट पैकेज नाम, प्रोडक्ट वैरियंट, प्रोडक्ट का टाइम, कंट्री कोड, सिस्टम भाषा और सिस्टम समय क्षेत्र, स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और अन्य उपकरणों की जानकारी सहित कुछ आवश्यक डेटा एकत्र करता है। यह पॉलिसी कहती है कि सेवा आपके सर्वर के साथ समस्याओं का हल करने और वेबसाइटों को प्रशासित करने में सहायता के लिए आपका आईपी एड्रेस एकत्र कर सकती है।
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश6 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto5 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब3 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
Tech & Auto2 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
जॉब3 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…
-
ज्योतिष3 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

























You must be logged in to post a comment Login