देश - दुनिया
अब राशन कार्ड नहीं होने पर भी मुफ्त में मिलेगा राशन, जानें आपके राज्य में लागू है ये सुविधा या नहीं

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश पर इस समय देश के कई राज्यों में मुफ्त राशन बांटने का काम जोर-शोर से चल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले दिनों ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ लागू होने के बाद दूसरे राज्य के लोगों को भी फ्री में राशन मिलना शुरू हो गया है. दिल्ली में गैर-पीडीएस श्रेणी के कार्ड होल्डरों के लिए अलग से राशन देने की शुरुआत भी हुई है. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड में पहले से ही राशन कार्ड नहीं होने के बावजूद फ्री में राशन दिए जा रहे हैं. अब दिल्ली को देखते हुए अन्य राज्यों ने भी नए सिरे से गैर-पीडीएस श्रेणी में राशन बांटने की योजना बनाई है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने इसके लिए बीते दिनों दिल्ली में दुकानों की संख्या बढ़ा दी थी. अब दिल्ली के कुछ स्कूलों में भी लोगों को गैर-पीडीएस कैटेगरी के राशन मिलने लगे हैं..
राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने का हो रहा है काम
इसके साथ-साथ देश में नए राशन कार्ड के साथ-साथ पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने का भी काम चल रहा है. ऐसे में अगर आपका राशन कार्ड आधार या बैंक खाते (Bank Accounts) से अभी तक लिंक नहीं हुआ है या कुछ दिनों से आपका राशन कार्ड सस्पेंड चल रहा है तो आप 31 अगस्त तक यह काम पूरा कर लें. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में यह काम अभी भी चल रहा है. कई राज्य सरकारों ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है कि अगर आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं हुआ तो राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा.
ऑनलाइन भी आप करा सकते हैं आधार से लिंक
देश के कई राज्यों के आपूर्ति कार्यलयों में या ऑनलाइन आप आधार को राशन कार्ड से लिंक करा सकते हैं. केंद्र सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर अब अनिवार्य कर दिया गया है. 31 अगस्त 2021 के बाद आपका राशन कार्ड अगर आधार से लिंक नहीं पाया गया तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा.
इस नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं सहायता
इस काम में अगर आपको दिक्कत हो रही है तो आप टॉल फ्री नंबर 18003456194 या 1967 नंबर कॉल कर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इस नंबर पर आपको आपके राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी. यह सुविधा फिलहाल 31 अगस्त तक ही आपको मिलेगी. अगर आप आधार कार्ड से या बैंक खाता से राशन कार्ड को लिंक करा लेंगे तो एक सिंतबर से आपको राशन मिलना नहीं रुकेगा.
परेशानी से आप ऐसे बच सकते हैं
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो जल्द ही राशन कार्ड को आधार से या अपने बैंक खाते से लिंक करा दें. इसको लेकर अब राज्य सरकारें नोटिफिकिशन जारी करना शुरू कर दिया है. बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भी इसको लेकर एक सूचना जारी कर दी है.


देश - दुनिया
बड़ी खबर: सेंसेक्स 136 अंक से टूटकर 57060 पर पहुँचा, और निफ्टी 69 अंक टूटकर 17102 पर बंद हुआ, जाने आगे कैसा रहेगा हाल…

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के मन में अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में तेज वृद्धि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, युद्ध, कंपनियों के मिश्रित तिमाही नतीजे और एफआईआई की लगातार बिकवाली को लेकर चिंताए बरकरार हैं. अप्रैल में इन्हीं चिंताओं के बीच बाजार में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
सेंसेक्स शुक्रवार को 136 अंक टूटकर 57060 पर और निफ्टी 69 अंक टूटकर 17102 पर बंद हुआ. बीएसई का मिडकैप 1.1 फीसदी, स्मॉलकैप 2 फीसदी और लार्जकैप 0.45 फीसदी नीचे बंद हुआ. वहीं, निफ्टी मीडिया में 6 फीसदी, ऑयल एंड गैस में 2.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने शेयर बाजार से 11446 करोड़ रुपये की निकासी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 9703 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. पिछले हफ्ते मिडकैप सेगमेंट के 46 शेयर में गिरावट दिखी. साथ ही बीएसई 500 इंडेक्स भी 0.7 फीसदी लुढ़का.
कैसे रहेगी निफ्टी की आगे की चाल
सेम्को सिक्यो के येशा शाह के अनुसार, निफ्टी 2 हफ्ते से 16,900-17350 के दायरे में कारोबार कर रहा है. 16800 के करीब इसके पास एक अहम सपोर्ट जोन है जहां से बेंचमार्क कई बार ऊपर उठा है. पिछले 2 हफ्ते से डोजी कैंडल बना रहे निफ्टी ने इस हफ्ते इन्वर्टेड हैमर बनाया है और यह तेजी का संकेत है. येशा शाह की राय में अगले कुछ हफ्तों तक निवेशकों को बुलिश रहना चाहिए.
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले
अमोल कहते हैं कि बाजार हायर बॉटम बना रहा है. लेकिन लगातार 17400 के करीब फंस जा रहा है. बकौल अमोल बाजार में हो रही बिकवाली थोड़े समय की करेक्शन का संकेत है क्योंकि बाजार बहुत अनिश्चित स्थिति में बना हुआ है. उनका कहना है कि बुल्स के लिए 17300 एक अहम रजिस्टेंस है और इसके बाद निफ्टी 17500 तक जा सकता है. हालांकि, अगर 17000 के पास लुढ़का तो निफ्टी 16800 तक भी खिसक सकता है.
amazing amazing
अजब गज़ब: 30 साल का यह युवक है बना 47 बच्चो का पिता, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

एक रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम केल गॉर्डी है और ये अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। केल की उम्र अभी महज 30 साल है। उनका कहना है कि वह बहुत जल्द ही 57 बच्चों के बायोलॉजिकल फादर बन जाएंगे। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि केल गॉर्डी अब तक 47 से ज्यादा बच्चों के पिता बन चुके हैं। बावजूद इसके अपनी पीड़ा बताते हुए केल कहते हैं कि कुछ सालों पहले उनकी डेटिंग लाइफ औसत थी। उन्होंने कई लोगों के साथ डेटिंग की लेकिन किसी के साथ भी वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाए। वहीं अब केल थोड़ा दुखी नजर आते हैं। उनका कहना है अब महिलाएं उनसे तभी बात करती हैं, जब उन्हें बच्चा चाहिए होता है। रिपोर्ट के मुताबिक केल ने यह भी बताया जब उन्होंने स्पर्म डोनेट किया तो कई प्रेग्नेंसी काफी सफल रहीं।
इसी के बाद से महिलाओं ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करना शुरू कर दिया। मैसेज पर कई महिलाओं ने उनसे ये भी कहा कि वे अपने बच्चे के ‘बायोलॉजिक फादर’ को देखना चाहती थीं। इस दौरान केल ये भी बोले, ‘ दुर्भाग्यवश, अब कई महिलाएं मेरे साथ डेट करना पसंद नहीं करती हैं।’
1000 से अधिक महिलाओं ने स्पर्म के लिए किया संपर्क
रिपोर्ट में बताया गया है कि केल का दावा है कि अब तक 1000 से अधिक महिलाएं उसने स्पर्म के लिए संपर्क कर चुकी हैं। वहीं कई महिलाएं उन्हें उनके डोनेशन से पैदा हुए बच्चों के फोटो भी भेजती हैं।
देश - दुनिया
वैज्ञानिक ने दी चेतावनी,कहा- भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा बड़ा खतरा…

Heatwave Warning: भारत समेत दक्षिण एशिया में समय से पहले ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। भारत और पाकिस्तान में अप्रैल के महीने में ही पारा 40-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब इस भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक स्कॉट डंकन ने डराने वाली चेतावनी दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक थ्रेड में कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी बढ़ रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अप्रैल के महीने में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने संभावना जताई है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि पाकिस्तान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि यह गर्मी बहुत पहले ही पड़ने लगी थी। मार्च के शुरुआत से ही। आइए जानते हैं आखिर इतनी गर्मी पड़ने की वजह क्या है?
स्कॉट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मार्च 2022 का एक ग्राफिक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इसमें आप देख सकते हैं कि दुनिया के इस इलाके में मार्च में कितनी खतरनाक गर्मी पड़ रही है।
इतना बढ़ गया तापना
स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 19 वीं शताब्दी के बाद भारत और पाकिस्तान का तापमान बदला है। उन्होंने यह Berkeley Earth के डेटा के हवाले से बताया है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे हमारे ग्रह का तापमना बढ़ता है हीटवेव और शक्तिशाली हो जाती है। गर्मी के खतरनाक स्तर को साल के ज्यादातर समय में देखा जा सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में कहा था कि साल 2021 का जो तापमान रिकार्ड किया गया था वह धरती के सात सबसे गर्म सालों में से एक था।
हर साल औसत वैश्विक तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। साल 2020 में महामारी के दौरान वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में गिरावट देखी गई थी, लेकिन उसके बाद इसमें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हुई है।
ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबी दूरी तय करनी होगी। ग्रह के तापमान में कमी लाने के लिए तेजी से डीकार्बोनाइजेशन की जरूरत है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन से बचा सकता है, क्योंकि अभी ज्यादा देर नहीं हुई है।
-
देश6 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…
-
देश3 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
जॉब4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर4 days agoBank Holidays : मई में रहेगा 13 दिन बैंक बंद,RBI जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
Tech & Auto4 days agoसिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..
-
देश - दुनिया5 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना…



























You must be logged in to post a comment Login