जॉब
युवाओं के लिए खुशखबरी : JSSC में निकली 701 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 12 मई तक करें आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए JSSC ने इंडस्ट्रियल इंस्ट्रक्टर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई थी.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.jssc.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक
http://www.jssc.nic.in/sites/default/files/Advertisement%20-JITOCE-2022%20-%20Regular.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 701 रिक्त पदों को भरा जाना है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 12 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 मई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 701
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक- 4 पद
सूचना प्रौद्योगिकी- 8 पद
शीटमेटल वर्कर- 2 पद
फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट- 6 पद
फैशन प्रौद्योगिकी / फैशन डिजाइन और प्रौद्योगिकी- 14 पद
बेसिक कॉस्मेटोलॉजी- 6 पद
सिलाई तकनीक / कटिंग और टेलरिंग- 10 पद
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल- 8 पद
ड्राफ्ट्समैन सिविल- 6 पद
मैकेनिक मोटर वाहन- 14 पद
टर्नर- 26 पद
मशीनिस्ट ग्राइंडर- 2 पद
वायरमैन- 8 पद
मशीनिस्ट- 20 पद
प्लम्बर- 10 पद
मैकेनिक ट्रैक्टर- 2 पद
सर्वेयर- 10 पद
मैकेनिक डीजल- 44 पद
वेल्डर- 60 पद
मैकेनिक जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 34 पद
फिटर- 122 पद
इलेक्ट्रिक- 133 पद
मैथ- 74 पद
ड्राइंग- 78 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
1 अगस्त 2022 तक उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
अन्य सभी उम्मीदवार – रु.100/-
झारखंड के एससी / एसटी के लिए – 50 / – रुपये
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा.

जॉब
जल बोर्ड में निकली 168 विभिन्न पदों बम्फर पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स और अन्य विभागों में कुल 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने जारी किया है।
बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. No. F.4 (418)/P&P/ DSSSB /2022/Advt./477) के अनुसार, जिन पदों के लिए वैकेंसी की संख्या अधिक है, उनमें मैनेजर (मैकेनिकल), प्रोटेक्शन ऑफिसर, पंप ड्राइवर, फिटर, मोटरमैन, फिटर सुपरवाइजर आदि शामिल हैं।
पदों की संख्या : 168
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 20 अप्रैल 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 9 मई 2022
योग्यता और आयु सीमा
असिस्टेंट आर्किविस्ट – आर्काइव्स कीपिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
मैनेजर (सिविल) (दिल्ली परिवहन निगम) – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
शिफ्ट इंचार्ज (दिल्ली जल बोर्ड) – मैट्रिक पास और इलेक्ट्रिकल या समकक्ष ट्रेड में आईटीआई। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष।
मैनेजर (मैकेनिकल) (दिल्ली परिवहन निगम) – मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
मैनेजर (ट्रैफिक) (दिल्ली परिवहन निगम) – पीजी डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) – सोशल वर्क / सोशियोलॉजी में पीजी डिग्री और सम्बन्धित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से कर पाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली सरकार के विभागों में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डीएसएसएसबी के अप्लीकेशन पोर्टल, dsssbonline.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
जॉब
पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

PNB ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के माध्यम से पीएनबी के मालदा सर्किल के पद भरे जाएंगे. पदों के लिए जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है. ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 है.
पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा. बताते चलें कि 18 से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
शैक्षिक योग्यता
पीएनबी में चपरासी पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवारों को अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए. 12वीं पास, न्यूनतम एवं अधिकतम शैक्षिक योग्यता दोनों है.
सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹14500 से लेकर ₹28145 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. साथ ही कुछ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.कैसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसके साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न कर, “Chief Manager, HRD Department, Punjab National Bank, Circle Office Malda, PS English bazar, West Bengal -732101” के पते पर भेजना होगा. आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा सकेगा. भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करने की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है.
जॉब
दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

युवाओं के लिए दिल्ली में जॉब करने का बेहतरीन मौका आया है। दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली परिवहन निगम ने 300 से ज्यादा पदों पर कैंडिडेट से एप्लिकेशन मांगे हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर, असिस्टेंट फोरमैन के 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जो कैंडिडेट इन पदों पर ऐप्लाई करना चाहते है, ऑफिशियल वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर बताए गए तरीके से फॉर्म भर सकते हैं। DTC के इन पदों पर केवल ऑनलाइन ऐप्लाई किया जा सकता है।
18 अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म
बता दें कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए ऐप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 मई 2022 है। ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं।
जानें वैकेंसी डिटेल
डीटीसी दिल्ली में निकली वैकेंसी के तहत असिस्टेंट फोरमैन के 112 पद, असिस्टेंट फिटर के 175 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के 70 पद शामिल हैं।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
DTC के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के हिसाब से अलग है। जैसे फोरमैन पद के लिए ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
इसी तरह सेक्शन ऑफिसर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार, हर पद के लिए एलिजिबिलिटी अलग-अलग है। विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें।
पोस्ट के अनुसार अलग-अलग है सैलरी
इन पदों के लिए सैलरी भी पद के अनुसार अलग है। एसओ और असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए सैलरी 46,374 रुपए है। फिटर और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए सैलरी 17,693 रुपए है।
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…





















You must be logged in to post a comment Login