खुशखबरी : अब मिलेगी किसानों को कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन,दिया जाएगा प्रशिक्षण

खेतों में तरल खाद या कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए अब किसानों को स्प्रे पंप या श्रमिकों की तलाश में भटकना नहीं होगा। इस काम को सरल बनाने के लिए उन्हें किराए पर गांवों में ही ड्रोन किराए पर मिल जाएंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार कस्टम हायरिंग सेंटर का विस्तार करने जा रही है, जिसकी घोषणा बजट में की जा सकती है। कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसमें ड्रोन उड़ाने के लिए कौशल विकास केंद्रों से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा, जो निश्शुल्क होगा।केंद्र सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए कृषि कार्यों में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
बजट में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रविधान भी किया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसानों को नैनो यूरिया खाद के साथ कीटनाशक के छिड़काव के लिए ड्रोन किराए पर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई है। प्रदेश में अभी तीन हजार 150 कस्टम हायरिंग सेंटर हैं। इनके माध्यम से किसानों को खेत तैयार करने, बोवनी और कटाई के लिए उपकरण किराए पर मिलते हैं। अब इसमें ड्रोन सेवा को भी शामिल किया जा रहा है।
इसके लिए ड्रोन सेवा का संचालन करने के इच्छुक केंद्रों के प्रस्ताव लेकर बैंकों को ऋण स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही अनुदान भी दिलाया जाएगा। ड्रोन डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से मान्यता प्राप्त संस्था से ही लिए जाएंगे। इसके लिए अनुबंध किया जाएगा।वैभव श्रीधर, भोपाल। खेतों में तरल खाद या कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए अब किसानों को स्प्रे पंप या श्रमिकों की तलाश में भटकना नहीं होगा। इस काम को सरल बनाने के लिए उन्हें किराए पर गांवों में ही ड्रोन किराए पर मिल जाएंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार कस्टम हायरिंग सेंटर का विस्तार करने जा रही है, जिसकी घोषणा बजट में की जा सकती है। कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है।
इसमें ड्रोन उड़ाने के लिए कौशल विकास केंद्रों से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा, जो निश्शल्क होगा।केंद्र सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए कृषि कार्यों में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। बजट में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रविधान भी किया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसानों को नैनो यूरिया खाद के साथ कीटनाशक के छिड़काव के लिए ड्रोन किराए पर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई है। प्रदेश में अभी तीन हजार 150 कस्टम हायरिंग सेंटर हैं। इनके माध्यम से किसानों को खेत तैयार करने, बोवनी और कटाई के लिए उपकरण किराए पर मिलते हैं। अब इसमें ड्रोन सेवा को भी शामिल किया जा रहा है।
इसके लिए ड्रोन सेवा का संचालन करने के इच्छुक केंद्रों के प्रस्ताव लेकर बैंकों को ऋण स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही अनुदान भी दिलाया जाएगा। ड्रोन डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से मान्यता प्राप्त संस्था से ही लिए जाएंगे। इसके लिए अनुबंध किया जाएगा।कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय इंदौर में कौशल विकास केंद्र खोलने जा रहा है। अभी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और सतना में कौशल विकास केंद्र हैं।
यहां ट्रैक्टर और हार्वेस्टर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन केंद्रों में ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न् कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।संचालक कृषि अभियांत्रिकी राजीव चौधरी ने बताया कि खेती में तरल खाद का उपयोग बढ़ रहा है। कीटनाशक की जरूरत भी अधिकांश फसलों में पड़ने लगी है।
ड्रोन से यह काम बहुत आसान हो जाएगा और समय भी बचेगा। हमारे कस्टम हायरिंग सेंटर बेहतर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल की मंशा के अनुरूप इनके माध्यम से ही ड्रोन की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ड्रोन लेने पर अधिकतम चार लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। स्थानीय युवाओं का चयन करके उन्हें इसे उड़ाने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

खेल
टीम इंडिया को मिला विस्फोटक ओपनर,करता है सहवाग जैसी आतिशी बल्लेबाजी,जानें कौन है खिलाड़ी…

भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. किसी भी टीम के लिए ओपनर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. वह टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद करता है. सहवाग ने टीम इंडिया के लिए कई आतिशी पारियां खेली हैं. अब उनकी तरह ही बल्लेबाजी करने वाला एक प्लेयर टीम इंडिया में शामिल हुआ है.
टीम इंडिया मिला विस्फोटक ओपनर
रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, वह नए-नए प्लेयर्स को टीम इंडिया में मौका दे रहे हैं, जिससे प्लेयर्स की प्रतिभा का आकलन किया जा सके. उन्होंने ईशान किशन को अपनी कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया की ओपनिंग करने के लिए उतारा था और ये दांव बिल्कुल हिट साबित हुआ. ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उन्होंने इसकी सारी कमी श्रीलंका के खिलाफ पूरी कर दी. अब उनकी रोहित शर्मा के साथ हिट ओपनिंग जोड़ी बन गई है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में ईशान ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए 111 रनों की साझेदारी की, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 44 रन बनाए.
नजारा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पेश किया
ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इसका नजारा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पेश किया. ईशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रन बनाकर सभी को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना लिया, उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. ईशान किशन ने जमकर श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए.
खतरनाक बल्लेबाजी में माहिर है ये खिलाड़ी
ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने आक्रामक और लंबे शॉट के फेमस हैं. विरोधी टीम को धराशाही करने के लिए उनके तरकश में हर तीर मौजूद हैं. ईशान किशन क्रीज पर आते ही विपक्षी गेंदबाजी पर अपने तेजतर्रार शॉट से धावा बोल देते हैं. वहीं, उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है. ईशान किशन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी भी है. भारतीय पिचों पर हमेशा से ही ईशान का बल्ला जमकर बोला है.
संभाल चुके हैं पहले भी ओपनिंग की जिम्मेदारी
भारत के स्टार विकेटकीपर्स में शुमार ईशान किशन बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वह बिल्कुल वीरेंद्र सहवाग की तरह ही गेंदों को हिट करते हैं और हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल (IPL) में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग करते हुए ढेरों रन कूटे हैं. वहीं, टी20 वर्ल्ड 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कप्तान विराट कोहली ने उनसे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग कराई थी.
बने सबसे महंगे विकेटकीपर
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम देकर अपने साथ रखा था. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है. वह मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बने थे. उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है. वह बीच बीच में गेंदबाजों से बात भी करते हुए दिखाई देते हैं.

राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) और एक्सप्रेस-वे पर चलने वालों के लिए अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से टोल बढ़ोतरी की सिफारिश की है। हालांकि अभी टोल दरें तय नहीं की गई हैं, लेकिन कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी टोल दरों में की जा सकती है। बढ़ी दरें मासिक पास धारकों पर भी लागू होंगी। उन पर भी 10 फीसदी बढ़ोतरी का अतिरिक्त भार पड़ेगा। गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल पर दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे, दोनों का संयुक्त टोल वसूला जाता है। इसके अलावा कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) और फरीदबाद रोड पर टोल वसूली होती है। तीनों की दरों में अंतर है।
हाईवे की टोल दरें एनएचएआई की सिफारिश पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय तय करता है जबकि केएमपी एक्सप्रेस-वे की दरें हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से तय की जाती हैं। बढ़ोतरी के पीछे कोरोना में लॉकडाउन का तर्क दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना के कारण टोल प्लाजा को काफी नुकसान हुआ है, जिस कारण टोल वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया। अब जब सब सामान्य हो गया है, इसलिए बढ़ोतरी की जा रही है।
कहां कितनी है मौजूदा दरें
खेड़की दौला टोल
कार, जीप, वैन : 70 रुपये (सिंगल फेरे के)
हल्के वाणिज्यिक वाहन : 100
डबल एक्सेल बस, ट्रक : 100
3 एक्सेल वाहन : 205
(कार के लिए मासिक पास 725 रुपये में है।)
केएमपी
यहां दूरी के हिसाब से टोल वसूली होती है। एचएसआईआईडीसी ने दूरी के हिसाब से वाहनों को श्रेणी में बांटकर दरें तय की हुईं हैं। कार से प्रति किलोमीटर 1.35 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) से 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर तथा भारी वाहनों से 4.96 रुपये प्रति किलो मीटर की वसूली होती है। जिस वजह से यहां कार, जीप से 30 से 205 रुपये तक, हल्के वाणिज्यिक वाहनों, डबल एक्सेल बस ट्रक और इससे अधिक भारी वाहनों से 100 से 690 रुपये तक वसूले जाते हैं।फरीदाबाद रोड टोल
यहां सिंगल और डबल ट्रिप के लिए एक साथ ही टोल का भुगतान करने की सुविधा है। कार, जीप, वैन की सिंगल ट्रिप के लिए 30 रुपये और डबल के लिए 40 रुपये (24 घंटे में आवाजाही) ट्रक से 280 से 420, बस, स्कूल बस से 150 से 225 एलसीवी से 130 से 195 तथा भारी वाहनों से 350 से 525 रुपये लिए जाते हैं।
अप्रैल से टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल दरें कितनी बढे़ंगी, कहा नहीं जा सकता। दरें मार्च में तय कर ली जाएंगी। हॉलसेल प्राइज इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के अनुसार टोल दरें तय होंगी। टोल की दरें 10 फीसदी से कम या ज्यादा भी हो सकती है।-अनीश जोन… सिस्टम मैनेजर, साउथ एशियन टोल
देश - दुनिया
Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में मिले 13 हजार नए केस, 302 की हुई मौत…

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए वहीं, 302 मौतों की खबर है। इस दौरान 26,988 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या फिलहाल 1,34,235 है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 1.28 फीसदी है। अब तक कुल 4,22,884 लोग महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतक संख्या 5,13,226 हो गई है। टीकाकरण भी तेजी से जारी है। अब तक 1,76,86,89,266 खुराक देश के लोगों को दी जा चुकी है।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login