Lifestyle
Hair Care Tips: पान चाहते है आप भी लंबे काले घने बाल, तो आयुर्वेद के इस ऑइल का करे इस्तेमाल…

स्किन केयर हो या हेयर केयर दोनों ही चीजों में आयुर्वेद को बेहद अच्छा और असरदार माना जाता है. केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आप सालभर लगाते रह जाते हैं फिर भी बालों पर खासा असर नहीं पड़ता तो इन आयुर्वेदिक औषधियों को अपनाकर देखें. ये आयुर्वेदिक चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन इनका असर किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होगा. लंबे और घने बालों की इच्छा होने के बावजूद बालों का बढ़ना रुक गया है तो ये कुछ उपाय आपको आजमा लेने चाहिए. ये पूरी तरह प्राकृतिक हैं और बालों में चमक और मजबूती लाने का काम भी करते हैं
बालों को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां
1. आपने रोजमेरी का नाम तो सुना ही होगा. बाजार में रोजमेरी का तेल मिलता है. इस एसेंशियल ऑयल को सिर में लगाने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह बालों को सिर्फ लंबा ही नहीं करता बल्कि सफेद होने से भी बचाता है. इसे लगाने पर आपकी स्कैल्प अगर ड्राई और फ्लेकी है यानी उसपर रूसी जैसी स्किन निकली हुई सी दिखती है, तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी.
2. एक एलोवेरा की पत्ती ना जाने किस-किस समस्या का इलाज है. बालों पर भी इसे अलग-अलग तरह से लगाया जा सकता है. एलोवेरा जेल सिर के पीएच लेवल को बैलेंस करने में भी कारगर है. आप इसे सीधा अपनी स्कैल्प पर लगाएंगे तब भी आपको इसके कई फायदे मिलेंगे.
3. एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल बालों को बढ़ने में मदद करता है. बालों में जमी गंदगी भी इस ऑयल से हट जाती है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय ध्यान रहे आप जरूरत से ज्यादा ना लगाएं और शीशी पर लिखी मात्रा में ही इस्तेमाल करें.

Lifestyle
छिपकलियों से है परेशान,तो इन तरीकों से पायें छुट्कारा…करें ये उपाय

Tips To Get Rid Of Lizard: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जिससे अपनाकर आप छिपकलियों को आसानी से दूर भगा सकते हैं।आमतौर पर गर्मियों के मौसम छिपकलियां बहुत ज्यादा दिखाई देती हैं। कई बार ये लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाती है।
हर कोई चाहता है कि छिपकली उसके घर से दूर रहे, जिसके लिए वो तरह-तरह के तरीके भी अजमाते हैं। लेकिन बावजूद इसके छिपकलियां घर की दीवारों पर नजर आती हैं।
ऐसे में अगर आप भी छिपकलियों के आंतक से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जिससे अपनाकर आप छिपकलियों को आसानी से दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
छिपकली भगाये इन तरिकों से
मिर्च
किचन में मौजूद मिर्च छिपकली को भगाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए पहले लाल मिर्च पाउडर या फिर काली मिर्च पाउडर को बराबर मात्रा में लें। उसके बाद इसे पानी में मिलाकर घरों के कोनें, खिड़कियों, दरवाजों आदि के किनारे स्प्रे कर दें। ऐसा करने से छिपकली भाग जाती है। ये उपाय करने से पहले इस बात का ध्यान रखें की यह आपके शरीर या फिर आंखों पर ना लगें।
अंडे के छिलके
छिपकली को अंडों की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ऐसे में घर के जिस कोने में भी छिपकली रहती हैं, वहां पर आप अंडे के कुछ छिलकों को रख दें। इससे छिपकलियां खुद-ब-खुद दूर भाग जाएंगी।
कॉफी
छिपकली भगाने के लिए आप कॉफी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले आप कॉफी पाउडर में तम्बाकू मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। उसके बाद जिस जगह पर छिपकली अधिक आती है वहां पर इसका स्प्रे कर दें। ऐसा करने से भी छिपकली नहीं आएंगी।
लहसुन और प्याज
लहसुन की कलियां और प्याज के स्लाइस को छिपकली आने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से छिपकली भाग जाती हैं। इसके अलावा आप प्याज और लहसुन का पेस्ट बनाकर स्प्रे के तौर भी यूज कर सकते हैं।
कपूर
कपूर भी छिपकली भगाने में मददगार है। इसके लिए घर के सभी कोनों में कपूर रख दें। ऐसा करने से छिपकलियां तुरंत भाग जाएंगी।
मोरपंख
छिपकलियों को भगाने के लिए मोरपंख भी काफी कारगर माना जाता है। ऐसे में आप दीवारों पर मोरपंख लगाकर छिपकली भगा सकते हैं।
Lifestyle
Tips to Control Uric Acid : ज्यादा बढ़ गया है यूरिक एसिड,तो करें अश्वगंधा का सेवन;जल्द मिलेगा राहत…

शरीर में किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इन्हीं में से एक यूरिक एसिड है। अगर शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो इससे गठिया और किडनी स्टोन का खतरा ज्यादा होता है। इसके साथ ही शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जैसे, कि घुटनों, पैरों की उंगलियों और एड़ियों में दर्द रहना या फिर सूजन होना।
ऐसे में आप दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित कर सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों में से एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा भी है। आइए जानते हैं बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अश्वगंधा कैसे मददगार है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका।
कंट्रोल करने में कारगर अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी दवा है, जो कई बीमारियों को दूर करने में कारगर है। इन्हीं में से एक बीमारी यूरिक एसिड भी है। अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान हैं तो इसमें अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। ये जड़ी बूटी यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में असरदार है। इसके साथ ही इसके सेवन से अर्थराइटिस की वजह से होने वाली सूजन और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को रोजाना अश्वगंधा का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है।
करें अश्वगंधा का सेवन
सबसे पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं।
उसके बाद इसे एक गिलास गुनगुने दूध के साथ रोजाना रात में सोने से पहले पीएं।
इससे बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या नियंत्रित हो सकती है।
बस इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में अश्वगंधा पाउडर की मात्रा कम इस्तेमाल करें।
आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो इसमें अश्वगंधा आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। जी हां, अश्वगंधा वजन कम करने में भी असरदार है। इसके लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिला लें। आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा। हालांकि शुगर पेशेंट शहद का इस्तेमाल करने से बचें।बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को कमजोरी की शिकायत होती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो अश्वगंधा का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए रोजाना 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम त्रिकाटू पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर पी लें। इससे आपको राहत मिलेगी।अश्वगंधा काफी हद तक हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने मददगार हो सकता है। इसके लिए 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम मोटी पिसती को 1 गिलास दूध के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे आपको फायदा होगा।
Lifestyle
Health Tips: कब्ज से है परेशन, तो करे ये अचूक उपाये…

Constipation Cure Tips: कब्ज की परेशानी आजकल हर तीसरे शख्स को है. दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल और खराब-पान के चलते ज्यादातर लोगों को इस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कब्ज से परेशान लोगों को अपने खान-पान पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ता नहीं तो आए दिन उनका पेट खराब हो जाता है. ऐसे में कुछ भी खाने से पहले ऐसे लोग जरूर सोचते होंगे, तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिसके सेवन से आपके कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी और आपको राहत महसूस होगी.
1. पानी से मिलेगी मदद
जैसे की सभी जानते हैं कि पानी आपकी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए दिनभर में 7-8 गिलास पानी आपको जरूर पीना चाहिए. इसके सेवन से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है. बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी पानी काफी फायदेमंद होता है. गर्मियों के मौसम में तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए
2. फाइबर युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें
ऐसे लोग जिनके पेट में हमेशा गैस बनी रहती है और कब्ज जैसा महसूस होता है, उन्हें अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करना होगा. ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाली चीजों का सेवन आपको करना चाहिए. इसमें दलिया, जौ, मटर, सेम, मसूर, नींबू और सेब शामिल है.
3. बादाम से मिलेगी मदद, जानें कैसे
बादाम ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसके सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है. दरअसल, बादाम में हेल्दी फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर काफी मात्रा में होता है, जिससे गैस की दिक्कत भी दूर होती है.
4. बेरीज को जरूर खाएं
ऐसे लोग जो बेरीज से दूर भागते हैं, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से भी पेट संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत को दूर किया जा सकता है.
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर की निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoCGPSC में निकली भर्ती,14 मई तक करें आवेदन…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी का तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका: SBI में निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… जाने क्या है आवेदन के प्रक्रिया…
-
जॉब3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoइंडिया पोस्ट मे आई बड़ी भर्ती,जल्द करे अप्लाई…























You must be logged in to post a comment Login