Connect with us

न्यू दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर ,पीआरओ-एसीपी समेत 1000 पुलिसकर्मी संक्रमित

Published

on

दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं।राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का कहर अब पुलिस विभाग पर भी ढाने लगा है। रविवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं।

रविवार को मिले 22,751 संक्रमित

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि 96,678 सैंपल की जांच में 23.53 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 22,751 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 10,179 मरीजों को छुट्टी भी मिली है लेकिन इस बीच 17 मरीजों की मौत हुई है।
इससे पहले 14 जून को एक दिन में 16 मरीजों की मौत हुई थी।दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 15,49,730 हुई है जिनमें से 14,63,837 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25160 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली में 60,733 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 35,714 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।
जबकि 650 मरीजों को कोविड निगरानी स्वास्थ्य केंद्रों में रखा गया है। इनके अलावा अस्पतालों में 1,618 मरीज भर्ती हैं।
310 मरीज आईसीयू में करा रहे इलाज
विभाग ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 440 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी जा रही है। वहीं 310 मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें आईसीयू में रखा गया है। इनके अलावा 44 कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति अति गंभीर है जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। हर दिन अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। साथ ही ऑक्सीजन थैरेपी, आईसीयू और वेंटिलेटर पर भी इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

न्यू दिल्ली

गणतंत्र दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी मिले लावारिस बैग के अंदर आईईडी बरामद,सूचना से राजधानी दिल्ली में हड़कंप

Published

on

By

गणतंत्र दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह मिले एक लावारिस बैग के अंदर से इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस एक्सप्लोसिव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस पुलिस राकेश अस्थाना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर बैग के अंदर से एक आईईडी बरामद किया गया था।हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और बम स्क्वॉड ने कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए समय रहते इसे डिफ्यूज कर दिया। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में दहशत फैल गई, जो पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।

पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मार्केट को  खाली करा लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड , बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

बैग कहां से आया और कौन इसे यहां रखकर गया इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। दिल्ली पुलिस का कहना है 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी, ऐतिहात के तौर पर सारे SOP को फॉलो करवाया जा रहा है।26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कारण राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर है

Continue Reading

न्यू दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते ,सभी प्राइवेट ऑफिस बंद, केवल जरूरी सेवाओं वाले कामों को मिली छूट

Published

on

By

राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए आदेश के अनुसार, दिल्ली में अब सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे, सभी को वर्क फ्रॉम होम का पालन करना होगा। हालांकि, केवल जो छूट की श्रेणी में आते हैं उन्हें इससे बाहर रखा गया है।

सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे, लेकिन खाना लेकर जाने की अनुमति रहेगी।जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने मंगलवार को COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच छूट प्राप्त श्रेणियों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिसों को बंद करने का निर्देश दिया है। जो प्राइवेट ऑफिस अब तक 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहे थे, अब उन्हें वर्क फ्रॉम होम की प्रथा का पालन करने के लिए कहा गया है। डीडीएमए द्वारा जारी एक आदेश में शहर में रेस्तरां और बार को बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। हालांकि, रेस्तरां को होम डिलीवरी और खाना ले जाने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली के सरकारी ऑफिस भी इस समय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।बता दें कि, डीडीएमए ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बार बंद करने के साथ ही रेस्तरां में बैठकर भोजन करने पर भी रोक लगा दी थी। हालांकि, डीडीएमए ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का निर्णय अभी तक नहीं लिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए ताकि कोरोना वायरस और इसके नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके।

इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों को समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी लागू करना चाहिए।उपराज्यपाल बैजल ने ट्वीट किया, ‘कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर हमने रेस्तरां और बार बंद करने का फैसला किया, लेकिन रेस्तरां से भोजन घर ले जाने की सुविधा रहेगी।

यह भी निर्णय लिया गया कि प्रति जोन हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार के संचालन की अनुमति दी जाएगी।”

दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत

दिल्ली में सोमवार को एक दिन में कोरोना के 19,166 नए केस सामने आए और 17 और मौतों के साथ पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल चार मई के बाद सबसे अधिक है। दिल्ली में रविवार को भी 17 लोगों की कोविड की मौत हो गई थी। केवल 10 दिनों में, दिल्ली में 70 कोविड मौतें दर्ज की गई हैं।रविवार को दर्ज किए गए 22,752 नए मामले पिछले साल 1 मई के बाद से सबसे अधिक थे, जब शहर में 31.61 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 25,219 केस सामने आए थे।

सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को कुछ कम मामले देखे गए, इसका कारण यह था कि पिछले दिन किए गए टेस्ट की संख्या एक दिन पहले की तुलना में कम थी। फिलहाल कुल 1,912 कोविड मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। उनमें से 65 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, सरकारी आंकड़ों से पता चलता है।

17 और मौतों के साथ वर्तमान में कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25,177 हो गया है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में COVID-19 से कुल 14,076 लोग ठीक हुए हैं, जिससे राजधानी में कुल ठीक होने वालों की संख्या 14,77,913 हो गई है।शहर में वर्तमान में 65,803 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 44,028 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस पिछले साल 15 मई के बाद सबसे अधिक हैं। 15 मई को, दिल्ली का एक्टिव केस 66,295 थे।

Continue Reading

न्यू दिल्ली

कोरोना से हाहाकार दिल्‍ली ,6 बड़े अस्पतालों के 750 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव

Published

on

By

देशभर में एक बार फिर महामारी कोरोना वायरस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. आम जनता के साथ ही कोरोना वॉरियर्स भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. वर्तमान में दिल्ली के 6 प्रमुख अस्पतालों में कम से कम 750 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स कोरोना से संक्रमित हैं।

हालांकि इनमें से अधिकांश को हल्के लक्षण हैं, जिसके बाद सभी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया हैं. एक साथ इतने मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से कामकाज प्रभावित हुआ है. अस्पतालों को नियमित क्लीनिक और सर्जरी को बंद करना पड़ा है.इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिसमें लगभग 350 रेजिडेंट डॉक्टर इस समय आइसोलेशन में हैं।

अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि ये सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टर हैं. कुछ फैकल्टी मेंबर्स और कई नर्स और पैरामेडिक्स भी कोविड पॉजिटिव हैं.एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर और एक वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर ने इस संख्या की पुष्टि की है. वहीं, एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि कई लोगो कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं।

कई लोग ऐसे भी हैं जो डायरेक्टर ऑफिस में कार्यरत हैं वो भी कोरोना संक्रमित हैं. लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहींं है, बीमारी इस बार पिछली बार की तरह गंभीर नहीं है. हमने मेडिकल सेवाओं को, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी सपोर्ट को और बेहतर किया है, जिससे कि मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

छत्तीसगढ़3 days ago

जवानों से भरी बस में हादसा : पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर ,हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए...

छत्तीसगढ़3 days ago

बीते 24 घंटों में छत्‍तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना की रफ़्तार रुकने की नाम नई रही है प्रदेश...

छत्तीसगढ़5 days ago

कोविड 19 संक्रमण से बचाव : जिला अस्पताल धमतरी में लगा 809 लोगों को बूस्टर डोज

कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाया जा रहा...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश

  • जॉब6 days ago

    बंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं

  • जॉब6 days ago

    78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन

  • Lifestyle6 days ago

    ओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

  • जॉब4 days ago

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

  • खेल6 days ago

    IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता