छत्तीसगढ़
वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हुआ स्वास्थ्यकर्मी
गुजरात में एक स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के कुछ दिनों बाद कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. यह स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद बीमार हो गया था और उसमें कोविड -19 के लक्षण थे. गांधीनगर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) डॉ. एमएच सोलंकी के अनुसार, गांधीनगर के देहगाम तालुका में एक स्वास्थ्यकर्मी ने पहली डोज 16 जनवरी को और दूसरी 15 फरवरी को ली थी. इसके बाद इसे बुखार आया और उसके सैंपल की जांच की गई तो 20 फरवरी को कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला.
वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी पहनें मास्क
डॉक्टर ने कहा, “वह होम आइसोलेशन में है और हल्के लक्षण हैं. उसने मुझे बताया है कि वह सोमवार से काम की स्थिति में होगा.” सीएचओ सोलंकी ने कहा कि आमतौर पर संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी के लिए लगभग 45 दिन लगते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी मास्क पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का पालन करना चाहिए.
देश में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है. लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में 18,711 हजार नए कोरोना केस आए और 100 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 14,392 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 18,284 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.


छत्तीसगढ़
CG News: छत्तीसगढ़ में हाथी दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने उठाया ये कदम…

रायपुर। हाथी के दांतों की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग पालतू हाथियों का डीएनए टेस्ट करा रहा है। वर्तमान में वन विभाग ने 10 हाथियों के खून व मल के सैंपल लिए हैं। इनके आधार पर ही डीएनए की जांच की जाएगी, ताकि हाथियों का एक डेटा बेस तैयार हो सके। विभाग को हाथियों के डीएनए के लिए प्रोजेक्ट एलीफेंट की ओर से वन विभाग को पत्र आया था। जांच के बाद पालतू हाथियों को एक यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा, ताकि अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जा सके। वन विभाग का कहना है कि प्रदेश में पालतू हाथियों का ब्लड सैंपल लेने का काम किया जा रहा है।
राज्य में करीब 300 हाथी
ज्ञात हो कि प्रदेश में जंगली हाथियों की संख्या 300 के करीब है, लेकिन पालतू हाथियों की संख्या कम है। वर्तमान में तीन हाथी अचानकमार टाइगर रिजर्व और सात हाथी तमोर पिंगला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। विभाग ने इस हाथियों का ब्लड सैंपल ले लिया है। सैंपल वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ देहरादून में जमा करना है। वन विभाग के अधिकारी सैंपल जमा करने के लिए एक दो दिन के भीतर देहरादून के लिए रवाना होंगे। पालतू हाथियों का डाटा बेस तैयार होने पर इनकी आयु, आनुवांशिकता समेत अन्य कई बिंदुओं की जानकारी मिल सकेगी।
तस्करी पर लगेगी लगाम
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट एलीफेंट के निदेशक ने निजी स्वामित्व वाले पालतू हाथियों के डीएनए की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसका मकसद है कि देश भर में निजी लोगों के पास हाथियों की संख्या अधिक है। इन हाथियों के बारे में विभाग को जानकारी मिल नहीं पाती है। इस कारण हाथी के बच्चों और दांत आदि बेचने पर पता नहीं चल पाता था, लेकिन अवैध तरीके से खरीदने-बेचने की प्रक्रिया पर रोक लगेगी। साथ ही हाथियों के अंगों के व्यापार पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। सूत्रों की माने तो हाथी के अंग बरामद होते हैं तो उसके डीएनए से पता लग जाएगा कि यह हाथी पालतू था या फिर जंगली। पालतू होने पर उसकी पूरी डिटेल निकालने के बाद जरूरी कार्रवाई आसान हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रिसर्च के दौरान भी सहायक होगा।
इन राज्य के हाथियों का किया जा रहा डीएनए
पालतू हाथियों का डीएनए असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़ व झारखण्ड में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में सरपंच और उसकी साथी की मौत…

बिलासपुर। रानीगांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सरपंच और उसके साथी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपित ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।रतनपुर क्षेत्र के चपोरा में रहने वाले केजाराम धु्रव गांव के सरपंच थे। बुधवार की सुबह वे अपने साथी रमेश सिंह परमार के साथ बाइक से बिलासपुर आए थे। देर रात गांव लौट रहे थे।रात 10:45 बजे वे रानीगांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरपंच और उनके साथी को गंभीर चोटे आई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक थोड़ी दूर जाकर अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में रानीगांव पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को रात में ही चीरघर भेज दिया गया। गुस्र्वार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपित ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
ट्रेलर की टक्कर से पिकअप के चालक की मौत, एक गंभीर
हिर्री में रहने वाले अमित कुमार कोयल साई गोविंद ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर थे। बुधवार की रात वे पिकअप लेकर बिलासपुर सामान के लिए आए थे। उनके साथ दीपक भी मौजूद थे। दोनों सामान लेकर लौट रहे थे। रात 10 बजे से धौंराभाठा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने चल रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे उनके पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक अमित कुमार कोयल को गंभीर चोटे आई। साथ ही दीपक भी घायल हो गया। इस बीच ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दोनों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स में अमित की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
क्राइम न्यूज़
CG News: भिख मांगने पहुंचे तीन महिलाओ ने बर्तन दुकान में की शातिर दिमाक से चोरी, साढ़े सात लाख रुपए लेकर भागे…

बिलासपुर। एक बर्तन दुकान से साढ़े सात लाख रुपए लेकर महिलाएं भाग गई। महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी। घटना शनिवार की है जब सरकंडा लोधीपारा बर्तन व्यवसायी जयराम अग्रवाल पिता दीनदयाल अग्रवाल (46) शनिवार को कुछ लोगों को पेमेंट करने के लिए अपने घर से लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए लेकर आए थे। दुकान खोलने के बाद बैग को काउंटर के ऊपर रख कर पूजा का सामान जमाने लगे। इस दौरान तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ दुकान में दाखिल हुई और रुपए की मांग करने लगी। जयराम ने सभी को काम करने की सलाह देते हुए भगा दिया। पूजा करने के बाद जब वह काउंटर पर रखे बैग को देखा तो रकम गायब हो गए थे।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…


















You must be logged in to post a comment Login