Connect with us

Lifestyle

ये रहे घरेलु नुस्खे’ जिससे पेट की सारी परेशानियां दूर करेगा’ एवं बालो को सुन्दर बनाएगा..

Published

on

बालों को घना और काला बनाए रखने के लिए क्या उपाए कर सकते हैं? - Quora

 

गर्मियाें के मौसम में गाय के घी के खाने के सही तरीके को सभी नहीं जानते हैं। सर्दियों में डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से काम करता है इस वजह से उस मौसम में गाय का घी आसानी से पच जाता है। गर्मियों में गाय के घी को खाने के बजाय वाह्यांतर यानी वाह्य प्रक्रियाओं में उपयाेग करना फायदेमंद माना गया है। ऐसे बाहरी उपायों से गर्मी, जलन, बेचैनी और पित्त की प्रॉब्लम में आराम मिलता है। गर्मी में जिन लोगों को बार-बार नकसीर फूटता है, उसके लिए गाय का घी काफी असरकार है। इस मौसम में दो तरह से गाय के घी का उपयोग किया जाता है- गाय के घी का नस्य और गाय के घी की मालिश ।

तलवे में गाय का घी लगाएं। कांसे की कटोरी लें। उससे पैर के तलवों को रगड़ें। ऐसा 4 से 5 मिनट करें। कटोरी में कालापन जमा हो जाएगा। यह कटोरी शरीर की गर्मी को सोख लेगी। जिन्हें ज्यादा गर्मी महसूस होती है, जिन्होंने बहुत पसीना आता हो, वे इस उपाय को करें। मेनोपॉज के कारण हॉट फ्लशेज या शरीर की सूजन या ब्लोटिंग की समस्या है, तो वे भी इसे जरूर करें।

आयुर्वेद के अनुसार अपच की सबसे बड़ी वजह समय पर भूख नहीं लगना है। भूख की कमी की वजह से पेट में सही मात्रा में डाइजेस्टिव जूस यानी पाचक रस का नहीं बनना है। खाने से पहले एक चम्मच गाय का घी और चुटकी भर नमक लेने से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती है। पेट की ब्लोटिंग, गैस बनना और एसिडिटी सब दूर हो जाती है। पेट की ब्लोटिंग की परेशानी में कमी नहीं आ रही है, तो गाय के घी और चुटकी भर नमक के साथ हींग को खाने के पहले लें। इसे भूख भी लगेगी, खाया खाना पचेगा और पेट अच्छी तरह साफ होगा

जिन लोगों को सोकर उठने के बाद सिर में दर्द की शिकायत रहती है। रात में नींद ठीक तरह से नहीं आती है, वे सोने से पहले गाय के गुनगुने घी को दोनों नासिका के अंदर इस घी का 3-3 या 5–5 बूंद डालें। इस समय सिर के नीचे तकिया नहीं रखें। ऐसा करने से पित्त की वजह से होनेवाला माइग्रेन का दर्द कंट्रोल में रहेगा । गहरी नींद आती है। हफ्ते में 3 से 4 बार इसका प्रयोग करें। ऐसा करने से बालों का झरना बंद होगा।

दांतों को मजबूत बनाने के लिए और मसूढ़ों के स्वास्थ्य के लिए भी गाय के घी का नस्य सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है।त्वचा की झुरियां को काम करने में भी यह बेहद कारगर है। ऐसा करने से त्वचा जवां दिखती है। इसे रोजाना करना जरूरी है। आंखों की रोशनी सुधारने और उनकी जलन को करना चाहते हैं तो इसे जरूर आजमाएं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन कौन से योग हमारे लिए फायदेमंद होंगे, आइये जानते है…

Published

on

By

 

आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ इस खास दिन की साल 2015 में शुरुआत की गई थी। योग विशेषज्ञ बताते हैं, नियमित रूप से आप योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ और फिट बने रह सकते हैं।

योग आपके मन के साथ शरीर के अनेक अंगों को शांत और स्वस्थ बनाए रखने का सबसे कारगर अभ्यास है। प्राणायाम से लेकर योगाभ्यास तक, योग की विस्तृत श्रृंखला है जिसका नियमित अभ्यास करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित योगासनों की आदत बनाकर आप कई तरह की गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर के भी खतर को भी कम कर सकते हैं। विश्व योग दिवस पर आइए प्रण लेते हैं कि योगासनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से चार योगासन हैं जिनका सभी उम्र के लोगों को रोजाना जरूर अभ्यास करना चाहिए? ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं।

नियमित प्राणायाम की बनाएं आदत

योग विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास काफी लाभकारी माना जाता है। प्राणायाम का लक्ष्य अपने शरीर और मन के बीच संबंध को मजबूत करना है। शोध के अनुसार, प्राणायाम शरीर और मन को शांति प्रदान करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। यह फेफड़े के कार्य, रक्तचाप और मस्तिष्क के कार्य सहित संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य में आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।

कोबरा पोज के लाभ

कोबरा पोज जिसे भुजंगासन के नाम से जाना जाता है, वह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। कोबरा पोज, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को शांत करने, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। तनाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसके अभ्यास को काफी कारगर माना जाता है। भुजंगासन रक्तचाप को ठीक रखने के साथ सिरदर्द, थकान और चिंता को कम करने वाला अभ्यास  है।

मार्जरी आसन का अभ्यास

मार्जरी आसन जिसे कैट-काऊ पोज के रूप में जाना जाता है, यह मुद्रा आपके मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करती है। फोकस, समन्वय और मानसिक स्थिरता में सुधार करने के साथ रीढ़ की हड्डी के बीच रक्त परिसंचरण में सुधार करने और पीठ दर्द से राहत दिलाने में इस योग को काफी कारगर माना जाता है। यह योग पेट के अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने में आपके लिए मददगार है।

चेयर पोज़ योग का अभ्यास

चेयर पोज़ या उत्कटासन आपकी जांघों को मजबूत करने और घुटनों की समस्याओं को कम करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। आपके टखनों को लचीला और मजबूत बनाने के साथ बाहों और पैरों को शक्ति को बढ़ाने में इस योग के लाभ बताए गए हैं। शारीरिक समन्वय को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ चेयर पोज़ योग के अभ्यास को काफी कारगर मानते हैं।

Continue Reading

Lifestyle

इन योगासन से दूर हो सकती है बालो की सारी समस्या, जाने कैसे…

Published

on

By

 

बालों का झड़ना, गड़बड़ लाइफस्टाइल और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण तेजी से बढ़ती समस्याओं में से एक है। कुछ लोगों में पारिवारिक इतिहास (आनुवंशिकता), हार्मोनल परिवर्तन और चिकित्सकीय स्थिति, दवाओं के साइड इफेक्ट्स, बहुत अधिक तनाव जैसी समस्याओं के कारण भी यह दिक्कत देखी जा रही है। कुछ वर्षों पहले तक बालों का झड़ना उम्र के साथ होने वाली समस्या मानी जाती  थी, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कम उम्र के लोगों को भी इसका शिकार देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की पोषकता में आई कमी के कारण इस तरह की दिक्कत बढ़ी है।

योग को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं के समाधान के तौर पर देखा जाता रहा है। योगगुरु बाबा रामदेव बताते हैं कि दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके आप बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकते हैं। योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर बालों को उचित पोषण देने के साथ उनके टूटने को प्रतिबंधित किया जा सकता है। योगासन रक्त संचार को भी बढ़ा देते हैं जिससे बालों के जड़ों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। आइए ऐसे ही योगाभ्यास के बारे में जानते हैं जो बालों के झड़ने की समस्या में कारगर हो सकते हैं?

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास

कपालभाति प्राणायाम, सांस लेने के सबसे प्रभावित योगासनों में से एक है। यह कपाल यानी कि सिर से विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास पूरे सिर और चेहरे में बेहतर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के साथ बालों के विकास को बढ़ावा देता है। बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास काफी कारगर माना जाता है। इसके अलावा, यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करने वाला अभ्यास है, जो बालों के झड़ने से रोकने के लिए आवश्यक है।

शीर्षासन योग का अभ्यास

शीर्षासन योग को खोपड़ी में रक्त परिसंचरण में सुधार करने वाला सबसे प्रभावी अभ्यास माना जाता है। यह बालों के झड़ने, बालों के पतले होने और गंजापन को कम करने में भी मदद करता है। यह आसन नए बालों के विकास में मदद करने के साथ बालों की अन्य समस्याओं को कम करने में भी फायदेमंद है। इस योग के अभ्यास की आदत मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करती है। इस योग को विशेषज्ञ के निगरानी में किया जाना चाहिए।

अधोमुख शवासन

अधोमुख शवासन योग सूर्य नमस्कार के दौरान  किए जाने वाले 12 आसनों में से एक है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ स्कैल्प तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। बालों के विकास को बढ़ावा देने के साथ शारीरिक स्वास्थ्य में भी इस योगासन के कई तरह के लाभ हैं। उदाहरण के लिए यह मन को शांत करने, शरीर को ऊर्जावान और सक्रिय रखने में मदद करता है।

Continue Reading

Lifestyle

वजन बढ़ाने के उपाये: आप भी है परेशान अपने दुबले पतले शरीर से तो आज ही छोड़े अपने ये 2 बुरी आदते…

Published

on

Weight Gain Tips For Male: लोग खुद को फिट रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं! और क्यों न हो, क्योंकि यह समय की जरूरत है! इस गतिहीन जीवन शैली और तेजी से भागती जिंदगी में, लोग (विशेषकर पुरुष) विभिन्न प्रकार के सप्लीमेंट लेते हैं ताकि वे अपने दुबले और कमजोर शरीर को फिट बना सकें. कमजोर और दुर्बल लोग वजन बढ़ाने के तरीके भी तलाशते रहते हैं. कमजोर शरीर से पुरुषों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. दुपनेपन के कारण कई हैं लेकिन आपकी कुछ आदतें आपके शरीर पर असर डालती है. तेजी से वजन बढ़ाने के उपाय के साथ-साथ आपको अपनी उन आदतों को आज ही छोड़ने की जरूरत है. ये आदतें न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि आंतरिक रूप से भी नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसी आदतों के कारण ज्यादातर युवाओं का शरीर कमजोर और दुबला रहता है. अगर आप भी उनमें से हैं जो बहुत खाते हैं लेकिन वजन नहीं बढ़ रहा है, तो आपको यहां बताई गई इन दो गलतियों को आज ही छोड़ना चाहिए.

1. भूख लगने पर भोजन छोड़ना

लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनमें से ज्यादातर काम के दबाव के कारण सही समय पर भोजन नहीं कर पा रहे हैं. यह आमतौर पर तब होता है जब हम ऑफिश में काम करते हैं और काम के दबाव के कारण हम भूख लगने पर भोजन छोड़ देते हैं. अगर हम नियमित रूप से ऐसा करते रहे तो हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है और हम अक्सर भूख लगना बंद कर देते हैं. सही समय पर भोजन नहीं करने से हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा, कई लोग खाना खाते समय चाय पीते हैं जिससे भूख गायब हो जाती है. भोजन के साथ चाय से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, जो खराब स्वास्थ्य का सबसे बड़ा कारण है.

2. जिम में एक्सरसाइज को रिपीट न करें

जिम कइयों के लिए बॉडी बनाना और फिट रहना एक आसान विकल्प है. लोग दुबलेपन और तेजी से वजन बढ़ाने के चक्कर में आकर दवाएं और सप्लीमेंट लेते हैं, जिससे उन्हें मांसपेशियों को बनाने में मदद मिल सकती है लेकिन इसके दुष्प्रभाव बाद में सामने आते हैं. बहुत से लोग जिम जाते हैं और हर दिन एक ही तरह का व्यायाम करते हैं, जिससे शरीर के अंग कमजोर हो जाते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एक ही व्यायाम पर ध्यान देते हैं, तो सतर्क रहें क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़20 hours ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़3 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़4 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़1 week ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto7 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब7 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया7 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • जॉब7 days ago

    नौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया7 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • देश - दुनिया4 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया3 days ago

    महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

  • जॉब7 days ago

    12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…