देश - दुनिया
प्रेमी के साथ सेक्स करते आ धमका पति, नाराज बीवी ने 4 टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

मुंबई के दहिसर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 6 साल की मासूम बच्ची की निशानदेही पर एक मर्डर केस का खुलासा हुआ है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों के सामने मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी।
यह जानकारी पुलिस को हत्या के 11 दिन बाद मासूम बच्ची ने दी है। मासूम बच्ची से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति की हत्या के बाद उसके शव को पत्नी ने किचन में ही दफना दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
गोंडा में शादी, मुंबई में मर्डर
उत्तर प्रदेश के गोंडा में रईस की शादी साल 2012 में शाहिदा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ कर दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में किराए के घर में रह रहे थे। रईस दहिसर में ही रेलवे स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था, जबकि पत्नी ढाई साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ घर पर रहती थी।
इसी बीच शाहिदा के पड़ोस में रहने वाले अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा के साथ नाजायज संबंध बन गए। जब यह बात रईस तक पहुंची तो उसने इस बात का विरोध किया। पति की ओर से बार-बार विरोध किए जाने की बात शाहिदा को रास नहीं आ रही थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर रईस को रास्ते से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया।
प्रेमी के साथ सेक्स के दौरान पति की हत्या
11 दिन पहले शाहिदा और अमित जब अनैतिक संबंध बना रहे थे, तभी अचानक रईस घर पर आ गया। तब घर में रखे चाकू से दोनों ने मिलकर रईस का गला काट दिया। उसी दौरान 6 साल की बेटी अपने ढाई साल के भाई के साथ घर पर आ गई। शाहिदा ने अपनी 6 साल की बेटी को भी धमकाया की अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी बाप की तरह काटकर जमीन में गाड़ देगी।
शाहिदा ने प्रेमी की मदद से रईस की लाश के 4 टुकड़े करके उसे किचन में ही गाड़ दिया था। जबकि उसका फ़ोन अपने पास ही रखा था। रईस के घर वालों का फोन आने पर शाहिदा कहती थी कि रईस बिना बताए कहीं चला गया है।
रईस के गायब होने पर बढ़ा शक
एक ओर जहां शाहिदा पति की हत्या की बात छिपाने के प्रयास में जुटी थी वहीं रईस के दोस्त उसके गायब हो जाने की बात को हजम नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच रईस के एक दोस्त ने दहिसर पुलिस स्टेशन में उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
फिलहाल बच्ची की गवाही के बाद पुलिस ने रईस की लाश को भी बरामद कर लिया है। शाहिदा ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल


















You must be logged in to post a comment Login