देश - दुनिया
LIC की खास पॉलिसी, 28 रुपये में मिलेगा 2 लाख का फायदा, जानें कैसे

LIC की माइक्रो बचत बीमा योजना लो इनकम ग्रुप के लोगों लिए बड़े काम की है. जिन लोगों की कम कमाई है, उनके लिए LIC की माइक्रो इंश्योरेंस प्लान काफी फायदेमंद है. यह प्रोटेक्शन और सेविंग का कॉम्बीनेशन है. यह प्लान आकस्मिक मौत होने पर परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देगा. साथ ही पॉलिसी के मैच्चोयर होने पर एकमुश्त राशि प्रदान करेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ…
(1) लोन की मिलेगी सुविधा- माइक्रो बचत नाम के इस रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में कई तरह के फीचर्स हैं. इस इंश्योरेंस प्लान में 50 हजार रुपये से 2 लाख तक का बीमा मिलेगा. ये नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है. इस प्लान के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा. अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसको माइक्रो बचत प्लान में लोन की सुविधा भी मिलेगी.
(2) कौन ले सकता है प्लान?- यह बीमा सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा. इसके तहत किसी तरह की मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी. अगर कोई 3 साल तक लगातार प्रीमियम भरता है तो उसके बाद प्रीमियम नहीं भर पाता है तो उसे 6 महीने तक बीमा की सुविधा जारी रहेगी. अगर ये प्रीमियम पॉलिसी होल्डर 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा. इस प्लान की संख्या 851 है.
(3) कितने साल का होगा पॉलिसी टर्म?- माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान का पॉलिसी टर्म 10 से 15 साल का होगा. इस प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं. इसमें आपको एलआईसी के एक्सीडेंटल राइडर जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी. हालांकि इसके लिए आपको अलग से प्रीमियम देना होगा.
(4) रोजाना 28 रुपये में मिलेगा 2 लाख का इंश्योरेंस- इसके तहत 18 साल की उम्र वाला कोई व्यक्ति अगर 15 साल वाला प्लान लेता है तो उसे प्रति हजार 51.5 रुपये प्रीमियम देना होगा. वहीं 25 साल वाले को इसी अवधि के लिए 51.60 रुपये और 35 साल वाले को 52.20 रुपये प्रीमियम प्रति हजार रुपये देना होगा. 10 साल के प्लान में प्रीमियम 85.45 से 91.9 रुपये प्रति हजार रुपए होगा. प्रीमियम में 2 फीसदी की छूट भी मिलेगी. अगर खरीदने के बाद आपको ये इंश्योरेंस पसंद नहीं आता है तो आप 15 दिन के भीतर प्लान को सरेंडर कर सकते हैं. अगर कोई 35 साल का व्यक्ति 1 लाख रुपये के सम अश्योर्ड वाली 15 साल की पॉलिसी लेता है तो उसका सालाना प्रीमियम 5116 रुपये आएगा. चालू पॉलिसी में 70 फीसदी तक रकम का लोन मिलेगा. वहीं चुकता पॉलिसी में 60 फीसदी तक रकम के लिए लोन की पात्रता होगी.
(5) ये है गणित- अगर किसी व्यक्ति ने 35 साल की उम्र अगले 15 सालों के लिए इस पॉलिसी को लिया है तो उसे सालाना 52.20 रुपये (1 हजार रुपए बीमित राशि पर) प्रीमियम जमा करना होगा. इसी तरह यदि कोई 2 लाख रुपये की बीमित राशि लेता है तो उसे सालाना 52.20 x 100 x 2 यानी 10,300 जमा करना होंगे. यानी रोजाना 28 रुपये और महीने में 840 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा.
(6) प्रीमियम भुगतान पर सेक्शन 80C के तहत मिलेगी छूट- इस दौरान लोन पर 10.42 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा. प्रीमियम के भुगतान के लिए 1 महीने तक ती छूट रहेगी. इस पॉलिसी के लिए मैच्युरिटी की अधिकतम उम्र 70 साल रहेगी. ये एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है इसलिए आपको प्रीमियम भुगतान पर सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट मिलेगी.


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल


















You must be logged in to post a comment Login