Connect with us

Lifestyle

किडनी ख़राब होने से बचाना चाहते है तो करे ये 7 उपाये

Published

on

 

बॉडी को हाइड्रेट रखें। पानी की कमी से किडनी की परेशानियों के बढ़ने की संभावना बढ़ती है।

किडनी हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है जो बॉडी से टॉक्सिन को यूरिन के जरिए बॉडी से बाहर निकालती है। बॉडी की अच्छी हेल्थ के लिए किडनी का सेहतमंद रहना जरूरी है। खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल कम उम्र में भी लोगों को किडनी की बीमारी का शिकार बना रहा है। किडनी की बीमारी को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। हर 7 में से 1 इंसान क्रॉनिक किडनी डिसीज से जूझ रहा है।

क्रॉनिक किडनी डिसीज वो स्थिति है जब इंसान की दोनों किडनी काम करना बंद कर देती हैं। किडनी फेल होने पर डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट का सहारा लेना पड़ता है। ब्लड प्रेशर और शुगर का बढ़ना इस बीमारी की मुख्य वजह हैं। किडनी की बीमारी बॉडी में खतरनाक बैक्टीरिया के पनपने से, दवाईयों का अधिक सेवन करने से,हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की बीमारी किडनी खराब होने के प्रमुख कारण हैं।

किडनी को शारीरिक चोट, बीमारियों या अन्य विकारों से भी नुकसान पहुंच सकता है। किडनी फेल होने से बचाना चाहते हैं तो डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव काीजिए। किडनी की सेहत का ध्यान नहीं रखा जाए तो किडनी फेल होने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि किडनी फेल होने का कारण क्या है? इस परेशानी से बचाव करने के लिए कुछ खास उपायों को अपनाएं।

किडनी फेल होने का मुख्य कारण: किडनी फेल होने का मुख्य कारण खराब खान-पान है और बिगड़ती आदतें हैं। किडनी बॉडी का जरूरी अंग है जो हमारी बॉडी से एक्स्ट्रा फ्लूड और टॉक्सिन को बाहर निकालती है। किडनी हमारी बॉडी में पानी, नमक, मिनिरल्स की मात्रा को संतुलित करने में मदद करती है।

यूरिक एसिड की समस्या से हैं परेशान? इस एक चीज को खाने से खत्म हो सकती है बीमारी!

अगर किडनी की हेल्थ खराब हो जाए तो बॉडी की नसे, कोशिकाएं और मसल्स भी सही तरीके से काम करना बंद कर देते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक किडनी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में सुधार करना जरूरी है और कुछ आदतों में भी सुधार करना जरूरी है। आप भी किडनी को फेल होने से बचाना चाहते हैं तो कुछ उपायों को अपनाएं। आइए जानते हैं किडनी को फेल होने से बचाने के लिए किन उपायों को अपनाएं।

हेल्दी डाइट का सेवन करें। खाने में तेल, नमक और मसालों का सेवन कम करें।`
बॉडी को एक्टिव रखें। बॉडी को एक्टिव रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।
बॉडी को हाइड्रेट रखें। पानी की कमी से किडनी की परेशानियों के बढ़ने की संभावना बढ़ती है।
नशीले पदार्थों और शराब का सेवन बंद करें। नशीले पदार्थों का सेवन किडनी की परेशानियों को बढ़ा सकता है।
छोटी-छोटी बीमारी में पेन किलर का सेवन नहीं करें। दवाईयों का अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
वजन को कंट्रोल रखे और रेगुलर एक्सरसाइज करें।
डाइट में नमक और मसालों का सेवन कम करें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद असरदार है ये रामबाण घरेलू उपाय

Published

on

मरीजों को 140/90 mmHg से कम बीपी का लक्ष्य रखना चाहिए। हालांकि डायबिटीज रोगियों को ये लेवल हासिल करना थोड़ा मुश्किल होता है।

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि ब्लड प्रेशर का बढ़ना और गिरना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। अक्सर ब्लड प्रेशर के मरीज अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप 120/80 mm Hg या उससे कम माना जाता है।

वहीं दूसरी ओर, यदि व्यक्ति का रक्तचाप 140/90 mm Hg या इससे अधिक है, तो समझ लें कि यह उसके लिए बहुत खतरनाक है। आपका स्वास्थ्य। और ऐसे में आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इन कारणों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण होते हैं, जिनमें से तनाव, खराब लाइफस्टाइल, खान-पान पर ध्यान न देना, एक्सरसाइज न करना आदि हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारण माने जाते हैं। इसके अलावा खाने में नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने वाले लोगों में भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है साथ ही जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और उस दवा का सेवन बंद कर देते हैं तो ऐसे लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ जाती है। । बढ़ने लगती है।

आइए जानते हैं कि अगर आपका ब्लड प्रेशर मीटर 140/90 पर पहुंच जाए तो आपको क्या करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर के दौरान घबराएं नहीं मरीज

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जब मरीज का ब्लड प्रेशर हाई हो जाए तो ऐसे में मरीज को बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए। दरअसल, अगर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो मरीज में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए मरीज को शांत रखने की कोशिश करें।

हाई बीपी होने पर मरीज को अकेला न छोड़ें

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मरीज को अकेला न छोड़ें, क्योंकि कई बार मरीज की हालत इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीज खुद को संभाल भी नहीं पाता। इसलिए ऐसे समय में मरीज को तब तक अकेला न छोड़ें जब तक मरीज डॉक्टर के पास न पहुंच जाए।

50 की उम्र पार करते ही महिलाओं में इन चीजों की हो सकती है कमी, जानिए इनसे होने वाले रोगों से कैसे बचें
बीपी वाले मरीज खाने में नमक और सोडियम की मात्रा कम लें

ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर खाने में नमक और सोडियम की मात्रा कम से कम लेनी चाहिए क्योंकि नमक और सोडियम की अधिक मात्रा लेने से मरीज में ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ जाता है और दिल का दौरा पड़ता है। और स्ट्रोक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Continue Reading

Lifestyle

मेडिटेशन करते समय रखे इन बातो का ध्यान

Published

on

Can’t Focus During Meditation: मेडिटेशन करने में शुरुआत में मन और दिमाग बहुत विचलित होता है. दिमाग में इतने विचार आते हैं जिन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. जानिए मेडिटेशन में ध्यान कैसे लगाएं.

Best Meditation Tips: ध्यान (Meditation) में अक्सर लोगों का ध्यान नहीं लगता है. शुरुआत में लोगों के विचार बहुत तेजी से दिमाग में घूमते हैं. ऐसा लगता है कि ध्यान भंग हो रहा है. कई बार आंखें बंद करके भी हम किसी सोच में खो जाते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको मेडिटेशन से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. इस तरह आप अपने दिमाग को भटकने से रोक सकती हैं और मेडिटेशन पर ध्यान केन्द्रित कर सकती हैं. आइये जानते हैं मेडिटेशन के दौरान क्या करें जिससे ध्यान केन्द्रित हो सके.

मेडिटेशन में ध्यान कैसे लगाएं

1- मंत्र का जाप करें- जब भी आप मेडिटेशन करें शुरुआत में मन को शांत करने की कोशिश करें. इसके लिए आप किसी मंत्र का जाप करें. आप तब तक अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते हैं,  जब तक सहज स्थिति में न आ जाएं.
2- शांतिपूर्ण माहौल में ध्यान करे- आपको ध्यान करने के लिए शांति वाली जगह को चुनना चाहिए. सुबह का समय ध्यान के लिए सबसे अच्छा होता है. इस वक्त आसपास का वातावरण शांत रहता है.
3- योगासन करें- शरीर को सहज करने और अकड़न दूर करने के लिए मेडिटेशन से पहले थोड़ा योगाभ्यास करें. इससे आपके विचलित मन को शांत करना आसान होगा. योग से दिमाग शांत होगा और आप ध्यान कर पाएंगे.
4- संगीत को बनाएं साथी- ध्यान करने से पहले कुछ लोग गाना गाते हैं. संगीत में बहुत शक्ति होती है. इससे हमारा मन शांत हो जाता है. ध्यान से पहले ध्वनि और संगीत का सहारा लें.
5- एक समय निर्धारित करें- आप ये सुनिश्चित कर लें कि रोजाना एक समय पर ही आपको मेडिटेशन करना है. इससे आपका मन उस चीज के लिए तैयार होता है. ध्यान के दौरान अनुशासन और अभ्यास दोनों जरूरी हैं. हर रोज एक निर्धारित समय पर ध्यान करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Continue Reading

Lifestyle

शरीर में ज्यादा पसीना आना भी हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

Published

on

 

गर्मी में हम काज करते हैं, चलते-फिरते हैं तो पसीना ज्यादा आता है। बिना काम-काज के जरूरत से ज्यादा पसीना आना दिल की सेहत खराब होने के संकेत हैं।

दिल हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है। दिल का धड़कना इस बात का सबूत हैं कि हम जिंदा है। खराब खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल ने दिल की सेहत को बिगाड़ दिया है। दुनिया में एक तिहाई लोगों की मौत दिल की बीमारियों के कारण होती है। दिल की सेहत दुरुस्त रखने के लिए हेल्थ के प्रति सचेत रहना जरूरी है। आप जानते हैं कि आपकी बॉडी में होने वाले बदलाव भविष्य में होने वाली बीमारी का संकेत देते हैं। दिल के रोगों से बचना चाहते हैं तो इस बीमारी के लक्षणों को जरूर समझें।

दिल के रोगियों को पसीना ज्यादा आता है। वैसे तो गर्मी में पसीना आना आम बात है। बॉडी से पसीना निकलना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मी में हम काज करते हैं, चलते-फिरते हैं तो पसीना ज्यादा आता है। बिना काम-काज के जरूरत से ज्यादा पसीना आना दिल की सेहत खराब होने के संकेत हैं।

कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ज्यादा पसीना आना हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है वो छाती या बाहों में दर्द या दबाव महसूस करते हैं। ये दर्द गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है। इन मरीजों को सांस लेने में कठिनाई होती है, चक्कर, थकान और मतली की परेशानी भी होती है।

पसीना कैसे दिल के रोगों से जुड़ा है: पसीना एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis)से भी जुड़ा हो सकता है। ये एक ऐसी स्थिति है जहां प्लाक नामक फैट जमा होने के कारण धमनियां संकुचित हो जाती हैं। एथेरोस्क्लेरोसिस हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। जैसे-जैसे स्थिति बढ़ती है धमनियां और ज्यादा संकरी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में शरीर को हृदय तक रक्त पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। एनजाइना या सीने में दर्द तब हो सकता है जब पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त ब्लड दिल तक नहीं पहुंचता है। एनजाइना वाले रोगियों को अक्सर कोल्ड स्वैट आता है।

दिल के मरीजों को कब आता है ज्यादा पसीना: जिन लोगों को दिल के रोगों का खतरा होता है उन्हें रात में पसीना ज्यादा आता है। रात में पसीना आना दिल से संबंधित एक ऐसी स्थिति है जिसे सबस्यूट एंडोकार्टिटिस (Subacute endocarditis) कहा जाता है। Subacute endocarditis एक संक्रमण है जो आपके हार्ट चेंबर्स और हार्ट वाल्वों को रेखाबद्ध करता है। सबस्यूट एंडोकार्टिटिस बीमारी धीरे-धीरे विकसित होती है।

कब ज्यादा पसीना आना नॉर्मल है: पसीना आना एक मेडिकल कंडीशन का संकेत हो सकता है। पसीना बॉडी को ठंडा करता है। एक्सरसाइज के दौरान या गर्म मौसम में अधिक पसीना आना सामान्य बात है। जब आप तनाव में होते हैं तो आपके हाथों की हथेलियों पर अधिक पसीना आना भी सामान्य है बात है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़9 hours ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: पिकनिक मनाने गए जतमाई वाटरफॉल में 4 दोस्त में 1 की गई जान, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित जतमाई वाटरफॉल में 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। काफी...

छत्तीसगढ़1 day ago

बिजली बिल से है परेशान तो,आज ही कराए बिजली बिल हाप,ये रहा आसान सा ट्रिक

अगर आप भी अपने ज्यादा बिजली बिल से परेशान हो गए हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब5 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto3 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर

  • Tech & Auto5 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto4 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब2 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • Tech & Auto4 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर