Connect with us

Lifestyle

Relationship Tips: क्या आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाना चाहते है तो रखे इन बातो का ध्यान

Published

on

लाइफ पार्टनर के साथ सभी का रिश्ता बेहद खास होता है. तमाम तकरारों के बावजूद इस रिश्ते में प्यार भी भरपूर होता है. हालांकि, कई बार लोगों की अंजाने में की गयी कुछ गलतियां आपके रिश्ते पर भारी पड़ जाती हैं और नतीजतन आपका रिश्ता टूट भी सकता है. ऐसे में पार्टनर पर विश्वास करने के साथ-साथ उनका सम्मान और साथ देकर आप न सिर्फ अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं बल्कि अपने रिलेशनशिप को काफी मजबूत भी बना सकते हैं.

Relationship Tips: जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते मजबूत बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. बावजूद इसके प्यार और तकरार हर रिश्ते के दो पहलू होते हैं. बेशक रिश्तों में आम लड़ाइयां रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाने का काम करती हैं. मगर, रिश्तों में की गईं कुछ गलतियां आपके रिश्ते पर भारी भी पड़ सकती हैं. ऐसे में अपनी गलतियों से अलर्ट होकर आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं.

दरअसल, छोटी-छोटी गलतियां सभी से होती हैं. वहीं जिस रिश्ते में प्यार होता है, वहां व्यक्ति अक्सर अपने पार्टनर की आम गलतियों को नजरअंदाज कर लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता चुन लेता है. लेकिन बार-बार कुछ गलतियों को दोहराने से रिश्ता खोखला बन जाता है और आखिरकार आपका रिश्ता टूट भी सकता है. ऐसे में इन गलतियों को अवॉयड करके आप अपने रिश्ते की डोर को मजबूत बना सकते हैं.

बेहतर रिश्ते के लिए न करें ये गलतियां

पुरानी बातों को दोहराना
लाइफ में कभी न कभी गलती सब से होती है. जाहिर है आपके पार्टनर से भी हुई होगी और उस गलती के लिए उन्होंने आपसे माफी भी मांग ली होगी. बावजूद इसके कुछ लोग मौका मिलने पर पुरानी गलती का जिक्र करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं. हालांकि, पुरानी बातों को लेकर बार-बार पार्टनर को ताना देने से न सिर्फ आपके पार्टनर को दुख पहुंचता है बल्कि इससे आपका रिश्ता भी कमजोर होने लगता है.

 

अपशब्दों से रहें दूर
दाम्पत्य जीवन में अक्सर लड़ाई-झगड़े के दौरान ज्यादातर लोग गुस्से में अपने पार्टनर को काफी भला-बुरा बोल देते हैं. मगर, ध्यान रहे कि अनबन के दौरान अपशब्दों का भूलकर भी उपयोग न करें. इससे आप अपने पार्टनर का अपमान करने के साथ-साथ उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं. साथ ही आपके कड़वे वचन आपके रिश्ते की मजबूती को भी प्रभावित कर सकते हैं.

पार्टनर का करें पूरा सम्मान
कुछ लोग अक्सर जाने-अंजाने दूसरों के सामने अपने पार्टनर का मजाक उड़ाने लगते हैं. वहीं आपके ऐसा करने से न सिर्फ आपके पार्टनर की छवि खराब होती है बल्कि दूसरे भी आपके साथी का उपहास करने से पीछे नहीं हटते हैं. इसलिए अपने पार्टनर को हमेशा सम्मान देने की कोशिश करें. साथ ही उन पर अपना पूरा विश्वास बनाए रखें.

छोटी चीजों में तलाशें खुशी
जिंदगी में खुश होने के बड़े मौके हर रोज नहीं मिलते हैं. ऐसे में खुश होने के लिए किसी बड़े ओकेजन का इंतजार बिल्कुल न करें. जाहिर है आपका पार्टनर हर दिन आपको बिग सरप्राइज नहीं दे सकता है. इसलिए छोटी-छोटी चीजों में भी खुश रहना सीखें. वहीं आप पार्टनर का फेवरेट नाश्ता बनाने से लेकर फूल और चॉकलेट गिफ्ट करने तक पार्टनर को छोटे-छोटे मगर खास सरप्राइज दे सकते हैं.

 

पार्टनर के लिए समय निकालें
आजकल की बिजी लाइफ-स्टाइल में ज्यादातर लोग अपने काम में मशगूल रहते हैं और उन्हें अपने पार्टनर के लिए विरले ही समय मिल पाता है. हालांकि, इससे आपके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं. इसलिए हर रोज अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा सा समय निकाल कर पार्टनर के साथ बिताएं. इससे आपकी बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद असरदार है ये रामबाण घरेलू उपाय

Published

on

मरीजों को 140/90 mmHg से कम बीपी का लक्ष्य रखना चाहिए। हालांकि डायबिटीज रोगियों को ये लेवल हासिल करना थोड़ा मुश्किल होता है।

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि ब्लड प्रेशर का बढ़ना और गिरना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। अक्सर ब्लड प्रेशर के मरीज अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप 120/80 mm Hg या उससे कम माना जाता है।

वहीं दूसरी ओर, यदि व्यक्ति का रक्तचाप 140/90 mm Hg या इससे अधिक है, तो समझ लें कि यह उसके लिए बहुत खतरनाक है। आपका स्वास्थ्य। और ऐसे में आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इन कारणों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण होते हैं, जिनमें से तनाव, खराब लाइफस्टाइल, खान-पान पर ध्यान न देना, एक्सरसाइज न करना आदि हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारण माने जाते हैं। इसके अलावा खाने में नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने वाले लोगों में भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है साथ ही जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और उस दवा का सेवन बंद कर देते हैं तो ऐसे लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ जाती है। । बढ़ने लगती है।

आइए जानते हैं कि अगर आपका ब्लड प्रेशर मीटर 140/90 पर पहुंच जाए तो आपको क्या करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर के दौरान घबराएं नहीं मरीज

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जब मरीज का ब्लड प्रेशर हाई हो जाए तो ऐसे में मरीज को बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए। दरअसल, अगर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो मरीज में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए मरीज को शांत रखने की कोशिश करें।

हाई बीपी होने पर मरीज को अकेला न छोड़ें

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मरीज को अकेला न छोड़ें, क्योंकि कई बार मरीज की हालत इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीज खुद को संभाल भी नहीं पाता। इसलिए ऐसे समय में मरीज को तब तक अकेला न छोड़ें जब तक मरीज डॉक्टर के पास न पहुंच जाए।

50 की उम्र पार करते ही महिलाओं में इन चीजों की हो सकती है कमी, जानिए इनसे होने वाले रोगों से कैसे बचें
बीपी वाले मरीज खाने में नमक और सोडियम की मात्रा कम लें

ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर खाने में नमक और सोडियम की मात्रा कम से कम लेनी चाहिए क्योंकि नमक और सोडियम की अधिक मात्रा लेने से मरीज में ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ जाता है और दिल का दौरा पड़ता है। और स्ट्रोक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Continue Reading

Lifestyle

मेडिटेशन करते समय रखे इन बातो का ध्यान

Published

on

Can’t Focus During Meditation: मेडिटेशन करने में शुरुआत में मन और दिमाग बहुत विचलित होता है. दिमाग में इतने विचार आते हैं जिन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. जानिए मेडिटेशन में ध्यान कैसे लगाएं.

Best Meditation Tips: ध्यान (Meditation) में अक्सर लोगों का ध्यान नहीं लगता है. शुरुआत में लोगों के विचार बहुत तेजी से दिमाग में घूमते हैं. ऐसा लगता है कि ध्यान भंग हो रहा है. कई बार आंखें बंद करके भी हम किसी सोच में खो जाते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको मेडिटेशन से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. इस तरह आप अपने दिमाग को भटकने से रोक सकती हैं और मेडिटेशन पर ध्यान केन्द्रित कर सकती हैं. आइये जानते हैं मेडिटेशन के दौरान क्या करें जिससे ध्यान केन्द्रित हो सके.

मेडिटेशन में ध्यान कैसे लगाएं

1- मंत्र का जाप करें- जब भी आप मेडिटेशन करें शुरुआत में मन को शांत करने की कोशिश करें. इसके लिए आप किसी मंत्र का जाप करें. आप तब तक अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते हैं,  जब तक सहज स्थिति में न आ जाएं.
2- शांतिपूर्ण माहौल में ध्यान करे- आपको ध्यान करने के लिए शांति वाली जगह को चुनना चाहिए. सुबह का समय ध्यान के लिए सबसे अच्छा होता है. इस वक्त आसपास का वातावरण शांत रहता है.
3- योगासन करें- शरीर को सहज करने और अकड़न दूर करने के लिए मेडिटेशन से पहले थोड़ा योगाभ्यास करें. इससे आपके विचलित मन को शांत करना आसान होगा. योग से दिमाग शांत होगा और आप ध्यान कर पाएंगे.
4- संगीत को बनाएं साथी- ध्यान करने से पहले कुछ लोग गाना गाते हैं. संगीत में बहुत शक्ति होती है. इससे हमारा मन शांत हो जाता है. ध्यान से पहले ध्वनि और संगीत का सहारा लें.
5- एक समय निर्धारित करें- आप ये सुनिश्चित कर लें कि रोजाना एक समय पर ही आपको मेडिटेशन करना है. इससे आपका मन उस चीज के लिए तैयार होता है. ध्यान के दौरान अनुशासन और अभ्यास दोनों जरूरी हैं. हर रोज एक निर्धारित समय पर ध्यान करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Continue Reading

Lifestyle

शरीर में ज्यादा पसीना आना भी हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

Published

on

 

गर्मी में हम काज करते हैं, चलते-फिरते हैं तो पसीना ज्यादा आता है। बिना काम-काज के जरूरत से ज्यादा पसीना आना दिल की सेहत खराब होने के संकेत हैं।

दिल हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है। दिल का धड़कना इस बात का सबूत हैं कि हम जिंदा है। खराब खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल ने दिल की सेहत को बिगाड़ दिया है। दुनिया में एक तिहाई लोगों की मौत दिल की बीमारियों के कारण होती है। दिल की सेहत दुरुस्त रखने के लिए हेल्थ के प्रति सचेत रहना जरूरी है। आप जानते हैं कि आपकी बॉडी में होने वाले बदलाव भविष्य में होने वाली बीमारी का संकेत देते हैं। दिल के रोगों से बचना चाहते हैं तो इस बीमारी के लक्षणों को जरूर समझें।

दिल के रोगियों को पसीना ज्यादा आता है। वैसे तो गर्मी में पसीना आना आम बात है। बॉडी से पसीना निकलना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मी में हम काज करते हैं, चलते-फिरते हैं तो पसीना ज्यादा आता है। बिना काम-काज के जरूरत से ज्यादा पसीना आना दिल की सेहत खराब होने के संकेत हैं।

कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ज्यादा पसीना आना हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है वो छाती या बाहों में दर्द या दबाव महसूस करते हैं। ये दर्द गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है। इन मरीजों को सांस लेने में कठिनाई होती है, चक्कर, थकान और मतली की परेशानी भी होती है।

पसीना कैसे दिल के रोगों से जुड़ा है: पसीना एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis)से भी जुड़ा हो सकता है। ये एक ऐसी स्थिति है जहां प्लाक नामक फैट जमा होने के कारण धमनियां संकुचित हो जाती हैं। एथेरोस्क्लेरोसिस हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। जैसे-जैसे स्थिति बढ़ती है धमनियां और ज्यादा संकरी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में शरीर को हृदय तक रक्त पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। एनजाइना या सीने में दर्द तब हो सकता है जब पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त ब्लड दिल तक नहीं पहुंचता है। एनजाइना वाले रोगियों को अक्सर कोल्ड स्वैट आता है।

दिल के मरीजों को कब आता है ज्यादा पसीना: जिन लोगों को दिल के रोगों का खतरा होता है उन्हें रात में पसीना ज्यादा आता है। रात में पसीना आना दिल से संबंधित एक ऐसी स्थिति है जिसे सबस्यूट एंडोकार्टिटिस (Subacute endocarditis) कहा जाता है। Subacute endocarditis एक संक्रमण है जो आपके हार्ट चेंबर्स और हार्ट वाल्वों को रेखाबद्ध करता है। सबस्यूट एंडोकार्टिटिस बीमारी धीरे-धीरे विकसित होती है।

कब ज्यादा पसीना आना नॉर्मल है: पसीना आना एक मेडिकल कंडीशन का संकेत हो सकता है। पसीना बॉडी को ठंडा करता है। एक्सरसाइज के दौरान या गर्म मौसम में अधिक पसीना आना सामान्य बात है। जब आप तनाव में होते हैं तो आपके हाथों की हथेलियों पर अधिक पसीना आना भी सामान्य है बात है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़15 hours ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: पिकनिक मनाने गए जतमाई वाटरफॉल में 4 दोस्त में 1 की गई जान, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित जतमाई वाटरफॉल में 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। काफी...

छत्तीसगढ़1 day ago

बिजली बिल से है परेशान तो,आज ही कराए बिजली बिल हाप,ये रहा आसान सा ट्रिक

अगर आप भी अपने ज्यादा बिजली बिल से परेशान हो गए हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब6 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto4 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर

  • Tech & Auto6 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto5 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब3 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • Tech & Auto4 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर