जॉब
DIGITAL MARKETING के क्षेत्रों में युवाओ को मिल सकता है अच्छी नौकरियां, आवेदन से पहले पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली: आज के आधुनिक युग में सभी क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। तकनीक के इस्तेमाल ने लोगों के रोजमर्रा के काम को न सिर्फ आसान बनाया है बल्कि उन्हें शारीरिक और आर्थिक दोनों रूप से फायदा पहुंचाया है। खासकर कोरोना काल और उसके बाद से लोगों ने डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी के साथ रुख किया है। लोगों में उत्पादों और सेवाओं का घर बैठे लाभ लेने की प्रवृति बढ़ी है। जिसे देखते हुए कंपनियों में भी ऑनलाइन मार्केटिंग करके अधिक-से-अधिक ग्राहकों तक पहुंचने की होड़ मची हुई है। जबकि इंडस्ट्री में पारंपरिक मार्केटिंग करने वाले प्रोफेशनल्स की अपेक्षा डिजिटल मार्केटिंग करने वालों की संख्या बेहद ही कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में डिजिटल एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री का कारोबार 15000 करोड़ का था जो वर्ष 2021 में 21000 करोड़ तक पहुंच गया। 2023 के वित्तीय वर्ष तक इस बाजार के 35000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। लिंक्डइन के अनुसार, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट की नौकरी टॉप-10 जॉब में शामिल है। जल्द ही इस क्षेत्र में लगभग 8 लाख 60 हजार प्रोफेशनल्स को नौकरी मिलेगी। डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफ़िक डिज़ाइन जॉब्स इसी उभरती इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं। डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफ़िक डिज़ाइन कोर्सेज को कर कोई भी व्यक्ति इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकता है और इसमें आपकी मदद करेगा Safalta, जिसका उद्देश्य है अपने विद्यार्थिओं को हर हाल में उनकी पहली नौकरी दिलाना। सफलता का मूलमंत्र ही है “साथ रहेंगे सक्सेस तक”।
कौन कर सकता है ये कोर्स
सफलता के इन स्पेशल कोर्सेस से जुड़कर एक बेहतरीन भविष्य का निर्माण करने के लिए किसी भी तरह की न्यूनतम डिग्री या डिप्लोमा करने की जरूरत नहीं है। इन कोर्सेस को कोई भी युवा, हाउसवाइफ, रिटायर्ड कर्मचारी, बिजनेसमैन और पार्ट-टाइम नौकरी की तलाश कर रहे लोग कर सकते हैं और देश ही नहीं बल्कि मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं। ये कोर्स कम फीस व थोड़े समय में ही आपको एक प्रतिष्ठित कंपनी में आकर्षक वेतन के साथ जॉब दिलाने में सक्षम हैं।
हमारे इन छात्रों को मिल चुकी है नौकरी
जम्मू की चाहत शर्मा ने भी डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। कोर्स पूरा करने के बाद वह सोशल परिंदे नाम की कंपनी में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं।
कुशीनगर की रहने वाली साक्षी जायसवाल ने बेसिक डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद जज्बा नाम की संस्था के साथ जुड़कर अपनी प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत कर दी है।
सफलता का कोर्स ही क्यों
डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफिक्स डिजाइनिंग के कोर्स के लिए अब मोटी फीस नहीं देनी होगी क्योंकि देश के जाने-माने लर्निंग प्लेटफार्म Safalta ने इन कोर्सेज को आम जन तक सुगमता से पहुँचाने के लिए ये शानदार पहल की है, ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही इन कोर्सेज को कंप्लीट करने वाले सभी छात्रों को इंटर्नशिप मुहैया कराई जाती है और इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कंपनियों में साक्षात्कार का मौका उपलब्ध कराया जाता है।
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की खूबियां-
40 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज
2 मास्टर क्लास सेशन्स
40 से ज्यादा टूल्स
गूगल सर्टिफाइड एक्सपर्ट का मार्गदर्शन
इसके एडवांस कोर्स में 100 घंटे के कोर्स में 100 से ज्यादा टूल्स सिखाए जाएंगे।
बेसिक ग्राफ़िक डिज़ाइन कोर्स की खूबियां-
30 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज
2 मास्टर क्लास सेशन्स
फ्री स्केचिंग क्लासेस
12 मॉड्यूल्स, 7+ टूल्स की ट्रेनिंग
5GB से अधिक के रेफरेन्स और प्रोजेक्ट फाइल्स
एडवांस ग्राफिक्स डिजाइनिंग कोर्स में 90 घंटे की क्लासेस मिलेंगी
इन कोर्सेज की शुरुआत 2 जून 2022 से होने जा रही है। आज यानी 1 जून को एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को ये कोर्सेज महज 999 रुपए में उपलब्ध होंगे। इसके बाद इन कोर्सेज की फीस में भारी बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
अगर आप डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में अधिक जानकारी व एडमिशन लेना चाहते हैं तो अभी दिए गए लिंक पर विजिट करें Digital Marketing Online Course- Join Now इसके अलावा अभ्यर्थी ग्राफ़िक डिज़ाइन के कोर्स में एडमिशन के लिए दिए गए लिंक पर विज़िट करें Graphic Design Online Course- Join Now

जॉब
PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है। जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।
अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।
जॉब
10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

ICG Recruitment 2022 : हेडक्वॉर्टर कोस्ट गार्ड पश्चिमी रीजन ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी नॉन गजटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत मोटर ट्रांसपोर्ट, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक पदों पर वैकेंसी है. नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 है. 10वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर दें. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है.
इंडिन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- 05 पद
स्प्रे पेंटर- 1 पद
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- 1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर/मैकेनिक
– 10वीं पास होना चाहिए.
-संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.
– आटोमोबाइल वर्कशॉप में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
स्प्रे पेंटर-
– 10वीं पास होना चाहिए.
– इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अपरेंटिस किया होना चाहिए.
– संबंधित ट्रेड में दो साल कार्य का अनुभव.
कितनी मिलेगी सैलरी
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
स्प्रे पेंटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
जॉब
यहां खान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में खान निरीक्षक के कुल 55 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 4 जून से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए बैंक के माध्यम से 1 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई 2022 है. इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी.
प्रत्येक गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.
इन पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.
प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
जरूरी योग्यता
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्य संस्था से खनन अभियंत्रण में डिप्लोमा होना आवश्यक है.UPPSC उम्र
सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो सकती है. उम्र की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी. खास बात यह है कि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट का प्रावधान दिया जाएगा.UPPSC
सैलरी
खान निरीक्षक के पद समूह ‘ग’ के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार भुगतान किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को 44900 से 142400 रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे.
-
जॉब7 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..




























You must be logged in to post a comment Login