छत्तीसगढ़
कांग्रेस के सदस्यता अभियान के बीच कुछ कांग्रेसियों को अपने कुनबे में जोड़ेगी भाजपा, डी. पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में दिलाएंगे सदस्यता

कांग्रेस ने सोमवार को सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेस सदस्यों की संख्या 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करना चाहती है। इस बीच भाजपा ने राजनीतिक तोड़फोड़ की तैयारी की है। बताया जा रहा है, भाजपा अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने कुनबे में जोड़ेगी। इसकी शुरुआत 9 नवंबर को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में होगी।दरअसल, भाजपा का रायपुर ग्रामीण 9 नवंबर को दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसमें भाजपा महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी मुख्य अतिथि हैं। इस आयोजन में आरंग, तिल्दा और धरसीवां ब्लॉक के पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।पार्टी सूत्रों का दावा है कि इस आयोजन में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। भाजपा अगर बड़ी संख्या में यह करने में सफल रही तो इस क्षेत्र में एक मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल हो सकती है। तिल्दा क्षेत्र के कुछ नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
सितंबर में मनहरे ने साथ छोड़ा था
रायपुर जिले में तोड़फोड़ ने कुछ अरसा पहले ही रफ्तार पकड़ी है। सितंबर में आरंग क्षेत्र के ही कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे सहित 10 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की राह पकड़ ली थी। सदस्यता लेने के तुरंत बाद भाजपा ने उन्हें नशा मुक्ति अभियान का प्रभारी भी बना दिया था। मनहरे, तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष और दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सतनामी समाज में भी उनका ठीक ठाक कद है।कई ने
भाजपा भी छोड़ी है
ऐसा नहीं है कि तोड़फोड़ केवल भाजपा ही कर रही है। कांग्रेस ने भी भाजपा के घर में सेंध लगाई है। अलग-अलग समय में कई महत्वपूर्ण नेता-कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कवर्धा क्षेत्र में तो मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने कांग्रेस में शामिल सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। कुछ नेताओं को प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है।


छत्तीसगढ़
सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती से भरे जाने की स्वीकृति के उपरांत चर्तुथ श्रेणी भृत्य के 03 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बस्तर जिले के पात्र व इच्छुक स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर आवेदन भरने की तिथि 03 से 25 नवम्बर 2021 तक आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं। चतुर्थ श्रेणी भृत्य के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग 350 रूपए, अन्य पिछड़ा वर्ग 250 रूपए एवं अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांगजन के लिए 200 रूपए जमा करना होगा। पदों के भर्ती के संबंध में आवेदन पत्र नियम, शर्ते एवं विज्ञापन का विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जगदलपुर के वेबसाइट पर तथा बस्तर संभाग के सभी जिलों के वेबसाइट और आयुक्त कार्यालय के बस्तर संभाग के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़:कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कायम, कोरोना जांच व निगरानी अगले 15 दिन तक सख्त

रूस और चीन समेत यूरोपीय देशों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों लगातार बढ़े हैं और वहां तीसरी लहर की आशंका के साथ लाॅकडाउन जैसे कदम उठा लिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के पाजिटिव केस बहुत कम निकल रहे हैं, लेकिन डाॅक्टरों का दावा है कि पिछले दो-तीन दिन से सर्दी-खांसी जोर पकड़ रही है, इसलिए तीसरी लहर की आशंका बरकरार है।
इसीसे स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से अगले 15 दिन तक रोजाना 40 हजार के आसपास कोरोना टेस्ट करने की तैयारी कर ली है, जो अभी 10 हजार से भी कम हैं। यही नहीं, पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों से आने वालों की निगरानी का सिस्टम बना लिया गया है।
डाक्टरों की टीमें बनाई गई हैं, जो सोमवार से उन जिलों के दौरे पर निकलेंगी, जहां प्रदेश के बाकी जिलों की तुलना में ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बस्तर में जांच बढ़ाने का फैसला किया है।
इनमें से रायपुर को छोड़कर बाकी जिलों में केस ज्यादा निकले हैं। रायपुर में त्योहारी सीजन में प्रदेशभर से लोगों की आवाजाही बड़ी संख्या में हुई है, इसलिए राजधानी को निगरानी में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां का दौर कर स्थिति की समीक्षा करेंगी। हेल्थ अफसरों के मुताबिक किसी भी त्योहार के बाद आवाजाही से कितने केस बढ़ रहे हैं, इस स्थिति को 10 से 15 दिन के टाइम फ्रेम में देखा जाता है।
संपर्क में आने वालों की जांच, बच्चों के टीके की तैयारी तेज
नए पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क में आए कम से कम दस लोगों की जांच निश्चित रूप से करने के लिए भी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अधिकांश जिलों में पॉजिटिव आने के बाद लोग फोन पर सही सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे संपर्क के जरिए संक्रमित होने वाले लोग ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं।
संपर्क में आकर जांच नहीं करवाने वालों पर एफआईआर जैसे कड़ाई भी सख्ती से लागू की करने के लिए कहा है। बच्चों के टीकाकरण के लिए इस हफ्ते से तैयारियां तेज की जा रही है। अफसरों के मुताबिक केंद्र से दिशा निर्देश और टीके मिलने के बाद इस पर भी फोकस बढ़ाया जाएगा।
सीमावर्ती जिलों पर सख्ती जांच के साथ निगरानी भी
पड़ोस के राज्यों से सटे प्रदेश के सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कवर्धा, बिलासपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायगढ़ आदि जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी है।
बार्डर पर एक बार फिर जांच बढ़ाने के साथ अन्य राज्यों से दिवाली के मौके पर आए लोगों की जांच में तेजी लाने के लिए कहा गया है। यही नहीं, दूसरे राज्यों या विदेश से लौटकर पॉजिटिव आने वाले सभी लोगों के कोविड सैंपल एडवांस जांच के लिए अनिवार्य रूप से भेजे जा रहे हैं, ताकि कोई नया वैरिएंट हो तो इसका पता भी पहले ही लगाया जा सके।
दूसरे राज्यों से आने वालों पर अब कड़ी नजर; रायपुर, दुर्ग, बस्तर में लगातार बढ़ रहे मरीज
इस साल दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद आधा दर्जन से अधिक त्योहारी सीजन बीत चुके हैं, लेकिन किसी भी त्योहार के बाद केस नहीं बढ़े हैं।
प्रदेश के जिन जिलों में अभी लगातार केस बढ़ रहे हैं उनमें रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बस्तर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जैसे जिले शामिल रहे हैं। इन जिलों में एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट भी बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। प्रदेश के बड़े जिलों में दूसरी लहर के 9 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे थे, अब एक बार फिर इतने ही टेस्ट रोज करने के लिए कहा जा रहा है।
एक्सपर्ट व्यू; कई देशों में लहर, सावधानी जरूरी
कोरोना को लेकर अगले 6 माह तक बेहद सावधानी बरतना जरूरी है। अगले साल मार्च में महामारी के दो साल पूरे हो जाएंगे। दुनिया के बहुत से देशों में तीसरी लहर आ गई है, कहीं-कहीं चौथी लहर का भी ट्रेंड है।
छत्तीसगढ़ में भी तीसरी लहर का खतरा बना हुE है, क्योंकि अभी कई देशों में अचानक केस बढ़े हैं, बिना सावधानी के बाहर न निकलें।-डॉ. नितिन एम नागरकर, डायरेक्टर-रायपुर एम्स
तीसरी लहर की आशंका है, पूरा जोर टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर है। जिन जिलों में मरीज ज्यादा हैं, वहां सोमवार से जांच बढ़ा रहे हैं। जो पाजिटिव निकलेंगे, उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का टेस्ट करेंगे।–डॉ. सुभाष मिश्रा, डायरेक्टर-एपिडेमिक

छत्तीसगढ़
सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को मिला पद्मश्री पुरस्कार,राष्ट्रपति के हाथों हुये सम्मानित
-
देश - दुनिया6 days agoसोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड
-
देश - दुनिया5 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया6 days agoक्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम
-
देश - दुनिया3 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया6 days agoलड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoबाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार
-
देश - दुनिया4 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
देश - दुनिया7 days agoमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
-
प्रदेश2 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
2 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !


















You must be logged in to post a comment Login