Connect with us

खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट कल से… विराट बाहर, रहाणे होंगे कप्तान…

Published

on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है। शुभमन गिल को पृथ्वी शॉ की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। हैरानी वाली बात ये रही कि केएल राहुल को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद मेलबर्न टेस्ट में नहीं चुना गया। केएल राहुल विराट की गैरमौजूदगी में सबसे मजबूत बल्लेबाज हैं।

मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए गए हैं। शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ की जगह मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। ऋद्धिमान साहा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।

जानिए किसे मिला मौका

  1. अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2. मयंक अग्रवाल, 3. शुभमन गिल (डेब्यू), 4, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), 5. हनुमा विहारी, 6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 7. रवींद्र जेडजा, 8. आर. अश्विन, 9. उमेश यादव, 10. जसप्रीत बुमराह, 11. मो. सिराज (डेब्यू)

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

खेल

MI vs RR : 19 साल का तिलक ने झड़ा आईपीएल में अर्धशतक, रचा इतिहास,वर्मा का छक्का कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरा 

Published

on

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में शनिवार (दो अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।तिलक ने 19 साल 145 दिन की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन थे।

किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 58 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 278 दिन थी। तिलक ने शनिवार के मैच में 61 रन बनाए तो ईशान किशन ने 43 गेंद पर 54 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 125.58 का रहा।

किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक

किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक है। किशन बतौर ओपनर आईपीएल की लगातार पांच पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया था। सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2012, बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स और डेविड वॉर्नर ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे।

कैमरामैन के उपर गिरी बाल

मुंबई को शुरुआती झटके लगे लेकिन इसके बाद ईशान किशन के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी संभाल ली। 12वें ओवर में तिलक वर्मा ने रियान पराग की गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का मारा। लेकिन यह गेंद सीधे वहां खड़े कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरे। कैमरामैन की निगाहें कैमरने पर थी और वे अंतिम समय में गेंद को देख पाए। उन्होंने खुद को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद आकर उनके सिर पर गिर गई।इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने मेडिकल टीम को बुलाने के लिए इशारा किया लेकिन कैमरामैन ने इसके लिए मना कर लिया। और तुरंत ही अपने काम पर लग गए। यह इस सीजन में पहला मौका नहीं है, जब स्टेडियम में किसी को गेंद लगी है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में भी ऐसा हुआ था। तब आयुष बडोनी ने छक्का लगाया था और गेंद स्टैंड में बैठी महिला के सिर पर जाकर लगी थी।

Continue Reading

खेल

क्रिकेट फैंस की लिए आई खुशखबरी, अब स्टेडियम में फैंस को स्पेशल एंट्री.. पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे. आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री की इजाजत मिल गयी है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा. (PC-IPL)

आईपीएल की प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा.’ IPL 2022 के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे.’ (PC-PTI)

आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे. लीग स्टेज के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. आईपीएल टिकट लीग की ऑफिशियल वेबसाइट और बुक माई शो से खरीदा जा सकता है. (PC-PTI)

IPL 2022 के टिकटों की कीमत की शुरुआत 800 रुपये से शुरू हो रही है, वहीं सबसे महंगा टिकट 8 हजार रुपये का है. सबसे सस्ता टिकट डीवाई पाटिल स्टेडियम में उपलब्ध है. वहां टिकटों की कीमत 800 से 2500 रुपये है. (PC-PTI)

वानखेड़े में टिकटों की कीमत 2500 से 4000 रुपये है. सीसीआई में आईपीएल टिकट की कीमत 2500 से 3000 है. वहीं पुणे के एमसीए स्टेडियम में टिकट 1000 से 8000 रुपये तक उपलब्ध हैं. (PC-PTI)

Continue Reading

खेल

IND vs SL : डे-नाइट टेस्ट में किया श्रेयस अय्यर कमाल,दोनों पारियों में जड़ें अर्धशतक…

Published

on

भारत और श्रीलंका के बीत दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ कमाल कर दिया है।

वह डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अय्यर ने पहली पारी में 92 तो दूसरी इनिंग में 67 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने दूसरे दिन 303 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर मेहमान टीम के सामने 447 रनों का लक्ष्य रखा है।

दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। वह जीत से अभी भी 419 रन दूर है, वहीं आखिरी दिन भारत को यह टेस्ट जीतकर के लिए 9 विकेट की दरकार होगी। भारत मोहाली टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।

दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

87 & 116 – डैरेन ब्रावो v Pak Dubai 2016
130 & 63 – स्टीव स्मिथ v Pak Brisbane 2016
143 & 50 – मार्नस लाबुशेन v NZ Perth 2019
103 & 51 – मार्नस लाबुशेन v Eng Adelaide 2021
92 & 67 – श्रेयस अय्यर v SL Bengaluru 2022

श्रेयस अय्यर के अलावा ऋषभ पंत ने भी दूसरी पारी में 28 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पंत से पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था।भारत ने इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर दूसरी पारी में 303 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 252 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में लंका ने मात्र 109 ही रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी के बाद 143 रनों की बढ़त हासिल की थी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़11 mins ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

  कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…

  • देश - दुनिया5 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश5 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी 

  • देश4 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी

  • Tech & Auto5 days ago

    Hero के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..

  • देश - दुनिया4 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..

  • Lifestyle6 days ago

    गर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह 

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…

  • देश5 days ago

    रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी… 

  • देश3 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…