जॉब
India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

India Post Bharti 2022 : बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया है. वहीं अधिकारिक वेबसाइट dopsortsrecritment.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इंडिया पोस्ट ने डाक सहायक (पीए), छंटनी सहायक (एसए), बचत बैंक नियंत्रण संगठन आईपीए (एसबीसीओ) में डाक सहायक, पोस्टमैन, और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. बता दें कि यह भर्ती पोस्ट ऑफिस/रेलवे मेल सर्विस में होगी और असम पोस्टल सर्कल के पोस्टल स्टोर्स डिपो में होगी. इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया है. वहीं अधिकारिक वेबसाइट dopsortsrecritment.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
– आवेदन करने की आखिरी तारीख- 27 जुलाई 2022
– फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 27 जुलाई 2022
योग्यता मानदंड
पोस्टल और सॉर्टिंग असिस्टेंट- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष पास होना जरूरी है. साथ ही ज्वाइनिंग लेटर जारी करने से पहले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर संस्थान से बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पेश करना होगा.
पोस्टमैन- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए साथ ही स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए.
एमटीएस- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना चाहिए साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
आयुसीमा
पोस्टमैन, पोस्टल और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं एमटीएस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए. बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा.
वेतनमान
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट- इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक.
पोस्टमैन- इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69100 रुपये महीना तक.
एमटीएस- इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये महीना तक.
ऐसे करें आवेदन
– आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अधिकारिक वेबसाइट dopsortsrecritment.in पर जाना होगा.
– यहां उम्मीदवार को खुद को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा.
– इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर फीस का भुगतान करना होगा.
– इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने व डेटा जमा करने के बाद सबमिट कर दें.

जॉब
चिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू

UPPSC MO Recruitment 2022: उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से ऑफ़लाइन भुगतान के माध्यम से कर सकते हैं.UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के तहत 611 चिकित्सा अधिकारी (एमओ) आयुर्वेद की सीधी भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी एमओ आयुर्वेद भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइट – www.uppsc.up.nic.in – के माध्यम से आज यानी शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से ऑफ़लाइन भुगतान के माध्यम से कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
UPPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया कई फेज से गुजरने के बाद होगी.
लिखित परीक्षा / स्क्रीनिंग टेस्ट (यदि बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं)
पर्सनल इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जामिनेशन
अप्लाई
आवेदन करने के लिए कैंडिडे्टस सबसे पहले www.uppsc.up.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें.
अपनी डिटेल जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, योग्यता और अन्य डिटेल जो पूछी गई हों उन्हें भरें.
आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फिर जमा करें.
आगे उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें.
ऑनलाइन एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन शुरू 5 अगस्त 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2022
एग्जाम की फीस पे करने की आखिरी तारीख 2 सिंतबर 2022
एप्लिकेशन फॉर्म कंपलीट करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2022
आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 105 रुपये देने होंगे. वहीं एससी एसटी कैटेगरी के लिए 65 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 25 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी।
इसे भी पढ़िये :-
लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
जॉब
शानदार अवसर : महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया सुरू

BTSC की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाना होगा.बिहार टेक्नीकल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी हुई है. बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है. BTSC की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12,771 पदो पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि, इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्तियां की जाएंगी.बीटीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदव प्रक्रिया 02 अगस्त 2022 को शुरू हो गई हैं. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 01 सितंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा. ध्यान रहे कि इन पदों पर आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख लें।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर दिए Notifications/Advertisements ऑप्शन पर जाएं.
इसमें HEALTH DEPARTMENT के लिंक पर जाना होगा.
अब BTSC Bihar Female Health Worker ANM, ECG, X Ray Technician and OTA Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अगली पेज पर मांगी गई डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें.
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
इन पदों पर होगी भर्तियां
बिहार टेक्नीकल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12771 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें महिला हेल्थ वर्कर के कुल 10,709 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा 1096 पद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए हैं. वहीं, एक्स रे टेक्नीशियन के लिए 803 पद और ईसीजी टेक्नीशियन के लिए 163 पदों पर भर्तियां होंगी.
योग्यता
ईसीजी टेक्नीशियन- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ईसीजी टेक्नीशियन में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
एक्स रे टेक्नीशियन- इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक्स रे टेक्नीशियन या रेडियो इनेजिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की हो.
योग्यता
ईसीजी टेक्नीशियन- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ईसीजी टेक्नीशियन में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
एक्स रे टेक्नीशियन- इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक्स रे टेक्नीशियन या रेडियो इनेजिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की हो।
इसे भी पढ़िये :-
आईआईटी फैकल्टी बनने का मौका,निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई
जॉब
आईआईटी फैकल्टी बनने का मौका,निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई

अगर आपके पास आईआईटी फैकल्टी बनने की योग्यता है, तो इस खबर में दी गई जानकारी आपके लिए जरूरी है. ये देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में जॉब के बारे में है. देशभर के IITs में फैकल्टी की 4500 से ज्यादा वैकेंसी है. इस बारे में खुद केंद्र सरकार ने सूचना दी है. साथ ही ये भी बताया है कि किस आईआईटी में कितने पद खाली हैं. सरकार ने Rajya Sabha में पूरा डीटेल दिया. आगे पढ़िए किस आईआईटी में कितने पदों पर वैकेंसी है? आईआईटी में फैकल्टी की जॉब का पैटर्न क्या रहा है।
किस आईआईटी में कितनी वैकेंसी?
IIT Kharagpur – 798
IIT Kanpur – 382
IIT Bombay – 517
IIT Madras – 482
IIT BHU – 271
IIT (ISM) Dhanbad – 446
IIT Hyderabad – 113
IIT Roorkee – 419
IIT Mandi – 71
IIT Guwahati – 307
IIT Ropar – 66
IIT Bhubaneshwar – 114
IIT Patna – 97
IIT Jodhpur – 138
IIT Indore – 77
टीचर भर्ती
राज्यसभा में भाजपा सांसद सीएम रमेश ने IIT Faculty Vacancy को लेकर सवाल पूछा था. इसके जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि भारत के सभी 23 आईआईटी में फैकल्टी के कुल 4,596 पद खाली हैं. वहीं, सीपीएम एमपी एए रहीम के एक सवाल का उत्तर देते हुए सरकार ने बताया कि सितंबर 2021 से लेकर अब तक 18 आईआईटी में 286 शिक्षकों की भर्ती की गई है. कितने आवेदन आए, कितने शॉर्टलिस्ट हुए और कितनों को नौकरी मिली? ये रहा पूरा सरकारी डाटा-सरकार ने बताया कि आईआईटी भुवनेश्वर, भिलाई और आईआईटी रूड़की में फिलहाल भर्तियां रुकी हुई हैं. जबकि आईआईटी मंडी, आईआईटी पटना और तिरुपति में फैकल्टी रिक्रूटमेंट प्रॉसेस चल रहा है.
यहां पाएं लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी
राज्यसभा में सरकार ने आईआईटी में खाली पदों की जानकारी तो दे दी है. लेकिन इस संबंध में कोई पक्की सूचना नहीं दी गई है कि इन खाली पदों पर फैकल्टी का रिक्रूटमेंट कब किया जाएगा. आप विभिन्न IIT की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट वैकेंसी और जॉब अलर्ट से अपडेट रह सकते हैं।
-
जॉब6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
6 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
6 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
7 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: इन ट्रेनों का फिर से शुरू हुआ संचालन, यहां देखे पूरी लिस्ट…
-
जॉब4 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
जरा हटके5 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
व्यापर4 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ































You must be logged in to post a comment Login