जॉब
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्नसल सिलेक्शन (IBPS) ने फैकल्टी, रिसर्च और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पदों पर भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्नसल सिलेक्शन (IBPS) ने फैकल्टी, रिसर्च और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पदों पर भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर 2021 से शुरू होंगे। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 14 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एग्जाम अक्टूबर या नवंबर 2021 में आयोजित किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री होने के साथ अनुभव भी मांगा गया है। आईटी इंजीनियर्स, आईटी डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटिव और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स व टेस्टर्स पोस्ट के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई, बीटेक से लेकर एमसीए, एमएससी (आईटी) या एसससी (कंप्यूटर साइंस) डिग्री प्राप्त कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
एसोसिएट प्रोफेसर – 35 से 45 वर्ष
फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट – 27 से 40 वर्ष
रिसर्च एसोसिएट और हिंदी ऑफिसर – 21 से 30 वर्ष
आईटी इंजीनियर्स (डेटा सेंटर) और आईटी डेटाबेस प्रशासक और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, टेस्ट्स (फ्रंटेंड, बैकएंड) – 21 से 35 वर्ष

जॉब
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स 14000 से अधिक अस्थाई कर्माचारियों की करेगी भर्ती

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (एमएलएल) त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता का विस्तार करने के अलावा 14,000 से अधिक अस्थायी (मौसमी आधार पर) कर्मचारियों की भर्ती करने पर विचार कर रही है।
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान कुल 11 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ आठ प्रमुख शहरों में पॉप-अप सुविधाओं जैसे समाधान जोड़ रही है। एमएलएल ने कहा कि ये नई चीजें अतिरिक्त पूर्ति केंद्र, सॉर्ट सेंटर के साथ-साथ रिटर्न प्रोसेसिंग केंद्रों में फैले उसके ई-कॉमर्स ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी।
इनसे ग्राहकों के लिए कुशलता के साथ समय पर डिलिवरी सुनिश्चित होगी। कंपनी ने अस्थायी तौर 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनायी है क्योंकि वह त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिचालन में तेजी ला रही है। ये कर्मचारी उसके तीसरे पक्ष के कार्यबल में शामिल होंगे।

जॉब
स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस संबंध में MPSC ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से 210 पदों पर भर्ती होना है। यहां ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर, 2021 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। प्री-परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को और मुख्य परीक्षा 7, 8 और 9 मई, 2022 को होगी।
इन 7 स्टेप्स में करें आवेदन
- उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट्र mpsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Online Facilities सेक्शन में Online Application System लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पासवर्ड आएगा। फिर Log in लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
- इसके अलावा, ऑफिशियल पोर्टल mpsconline.gov.in पर विजिट करके भी आवेदन किया जा सकता है।
योग्यता
जारी नोटिफिकेशन में कैंडिडेट्स की कैटेगरी के अनुसार, पदों का विवरण दिया गया है। इसके साथ ही, पदों के अनुसार योग्यता व संबंधित अन्य पात्रता की जानकारी भी दी गई है। इस रिक्रूटमेंट के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

जॉब
भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली पोस्टल सर्किल में पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के कई पदों पर निकाली भर्ती

भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली पोस्टल सर्किल में पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ और पोस्टमैन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से निकाली गई है। कुल वैकेंसी की संख्या 221 है। इनमें पोस्टल असिस्टेंट व सोर्टिंग असिस्टेंट की 72 वैकेंसी है। पोस्टमैन की 90 और मल्टी टास्किंग स्टाफ की 59 वैकेंसी है। उम्मीदवार www.indiapost.gov.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2021 तक अपना आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से इस पते पर भेज सकते हैं –
असिस्टेंट डायरेक्टर (आर एंड ई), ऑफिस ऑफ चीफ पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली सर्किल, मेघदूत भवन, नई दिल्ली – 110001
आवेदन फीस – 100
फीस का भुगतान नेशनल ई-बिलर आईडी नंबर 70115 में ईपेमेंट के जरिए देश के किसी भी कंप्यूटराइज्ड पोस्ट ऑफिस में चालान के रूप में किया जा सकता है।

-
देश - दुनिया4 days agoसरकारी कर्मचारियों को सितंबर महीने के वेतन में डबल बोनस, जानें कितनी आएगी सैलरी?
-
देश - दुनिया6 days agoतीन बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार, जीवनभर साथ रहने उठाया ये कदम, लोग हुए हैरान
-
देश - दुनिया6 days agoLIC की इस सकीम में रोजाना 76 रुपये की बचत करें, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoएसबीआई में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस
-
देश - दुनिया6 days agoन नौकरी, न घर और न गाड़ी, जानें कैसे अपना खर्च चलाते हैं ‘बेरोजगार’ कन्हैया कुमार
-
देश - दुनिया3 days agoPPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें
-
छत्तीसगढ़4 days agoआज काली पट्टी लगाकर मौन धरना देंगी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनस, आज जरूर चेक करें सैलेरी का SMS, जानें कितनी आएगी सैलरी?
-
देश - दुनिया4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days ago1 अक्टूबर से बदल रहा है ये 7 जरूरी नियम, सैलरी से लेकर पेमेंट सिस्टम में होगा बदलाव




























You must be logged in to post a comment Login