Connect with us

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रदेश में सिर्फ , ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग के निर्देश

Published

on

जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रदेश में सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग के निर्देश दिए हैं। इनका अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी बात कही गई है। केंद्र शासित प्रदेश में प्रदूषण पर नियंत्रण (पीसीसी) के लिए जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी जम्मू और श्रीनगर शहर में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग के निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत दिवाली या अन्य त्योहारों में गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल के उत्सव के दौरान रात आठ से रात 10 बजे के बीच दो घंटे ही ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। हानिकारक रासायनों से तैयार पटाखों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश
इसके साथ हानिकारक रासायनों से तैयार पटाखों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

हानिकारक रासायनों में बेरियम सॉल्ट, लीथियम, मर्करी, आर्सेनिक, एंटीमनी और अन्य संबंधित रासायनों से निर्मित पटाखे वातावरण में प्रदूषण बढ़ाने के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए हैं। लिहाजा इनकी बिक्री और उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।

प्रदूषण के स्तर को कायम रखने के लिए उठाया कदम  पीसीसी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और अंडर सेक्शन 17 (एफ) व (जे) वायु (संरक्षण व नियंत्रण प्रदूषण) अधिनियम 1981 के तहत शक्तियों का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रदूषण के अनुकूलित स्तर को कायम रखने के लिए संज्ञान लिया गया है।दिवाली के बाद गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल के त्योहारों के दौरान पटाखों का भरपूर उपयोग किया जाता है।

ग्रीन पटाखों के अलावा अन्य दूसरे पटाखों की बिक्री और उपयोग उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 29-10-2021 को प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण, उपयोग और बिक्री संबंधी जरूरी आदेश जारी किए गए थे।

उल्लंघन पर पुलिस अधिकारी उत्तरदायी होंगेपीसीसी के निर्देश के तहत ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग के मामले में मानकों का उल्लंघन होने पर संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस उपाधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी एसएचओ/पुलिस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। संबंधित पुलिस अधिकारी आदेश के पालन को सुनिश्चित बनाने का काम करेंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जम्मू-कश्मीर

भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भड़के कपिल देव, कही ये बात……

Published

on

टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण विराट कोहली की कप्तानी और टीम सेलेक्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का भी मानना है कि बीसीसीआई को अब भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े नामों पर निर्भर रहने के बजाय युवाओं को अधिक मौके देने के बारे में सोचना चाहिए. कपिल का यह बयान न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद ,आया है. इससे पहले भारत को पाकिस्तान ने भी 10 विकेट से शिकस्त दी थी. इन दो मुकाबलों को गंवाने के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं.

कपिल देव ने एबीपी न्यूज पर कहा कि अगर हम कुछ अन्य टीमों के आधार पर सफल होते हैं, तो यह तारीफ करने के लायक बात नहीं है. अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं या सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं, तो इसे अपने दम पर ऐसा करना होगा. बेहतर है कि हम दूसरी टीमों पर निर्भर न रहें. मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को बड़े नामों और बड़े खिलाड़ियों का भविष्य तय करना होगा.

IPL में अच्छा खेलने वालों को मौका मिलना चाहिए: कपिल

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं. बायो-बबल, लगातार क्रिकेट के कारण हुई थकान और टीम सेलेक्शन इसकी तीन बड़ी वजह हो सकती हैं. अगर ऐसा है, तो कपिल का मानना है कि ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है और फिट हैं. इन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के तौर पर तराशा जा सकता है.

बड़े खिलाड़ियों की खराब प्रदर्शन पर आलोचना होगी ही’

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि उन्हें (बीसीसीआई) को यह सोचने की ज़रूरत है कि जो युवा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या उन्हें मौका देने का समय आ गया है? हम अगली पीढ़ी को कैसे बेहतर बना सकते हैं? अगर वे हार जाते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. क्योंकि उन्हें अनुभव मिलेगा. अगर बड़े खिलाड़ी अब प्रदर्शन नहीं करते हैं और इतना खराब क्रिकेट खेलते हैं, तो इसकी काफी आलोचना होने वाली है. मुझे लगता है कि बीसीसीआई को हस्तक्षेप करने और अधिक युवाओं को टीम में लाने के बारे में सोचने की जरूरत है.

भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में दो मैच हार चुकी है. इससे सेमीफाइनल की उसकी उम्मीदें कमजोर हो गई हैं. अब अगर भारत को सेमीफाइनल खेलना है तो उसे ना सिर्फ अफगानिस्तान से जीतना होगा, बल्कि अगले दो मैच भी जीतने होंगे. इसके साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि स्कॉटलैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे. अगर ऐसा हुआ तो भारत की तरह न्यूजीलैंड भी दो मैच हार जाएगा. ऐसा होने पर भारत और न्यूजीलैंड दोनों के बराबर अंक हो सकते हैं और फिर नेट रनरेट के आधार पर तय होगा कि पॉइंट टेबल पर कौन सी टीम बेहतर है. यहां भारत के पास मौका होगा.

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर

प्रदेश में बढ़ा डेंगू, 64 फीसदी मामले जम्मू -कश्मीर से

Published

on

By

जम्मू जिले में मंगलवार को 33 केस सामने आए। प्रमुख अस्पतालों में लगातार बढ़ने लगी है भीड़। स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं। डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव करता है निगम कर्मी
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अब तक मिले कुल 993 डेंगू के मामलों में से जिला जम्मू से 64 फीसदी मामले हैं। जम्मू में मंगलवार को 33 नए मामलों के साथ आंकड़ा 639 तक पहुंच गया। शहर के कई इलाके डेंगू से प्रभावित हैं। तापमान में गिरावट के बावजूद अस्पतालों में डेंगू के पीड़ितों का पहुंचना जारी है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा जिला कठुआ और सांबा अधिक प्रभावित हैं। अब तक जम्मू में दो, सुंदरबनी में एक और उधमपुर से एक डेंगू मरीज की मौत हो चुकी है।

जम्मू शहर में रिहाड़ी, बख्शीनगर, त्रिकुटानगर, गांधीनगर, सुभाष नगर आदि क्षेत्र डेंगू से प्रभावित हैं। इन इलाकों से नियमित तौर पर डेंगू के मामले मिल रहे हैं। सांबा में 12 नए मामले आए सामने शहर के अधिकांश स्थानों में डेंगू दस्तक दे चुका है। जीएमसी जम्मू और एसएमजीएस अस्पताल जम्मू सहित अन्य अस्पतालों में दैनिक आधार पर बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। मंगलवार को सांबा में 12 नए मामले के साथ आंकड़ा 87 तक पहुंच गया है। जिला कठुआ में अब तक 172 डेंगू के मामले मिल चुके हैं।

उधमपुर में डेंगू के पांच और मामले आए सामने
उधमपुर जिले में मंगलवार को कुल पांच लोग डेंगू का शिकार पाए गए हैं। इन सभी का डेंगू का टेस्ट जिला अस्पताल में हुआ और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 82 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जितनी ज्यादा टेस्टिंग होगी, उतनी जल्दी डेंगू पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में हालात स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।

एक महीने लगातार बढ़ रहे केस  डेंगू का केस 
जिले में करीब एक महीने से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। पहले एक दिन में दो से तीन लोग डेंगू का शिकार पाए जा रहे थे। अब इनकी संख्या बहुत बढ़ गई है। सोमवार को पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 15 लोग डेंगू का शिकार पाए। लेकिन, मंगलवार को इसमें थोड़ी राहत मिली है। इस दौरान शाम तक कुल पांच लोग डेंगू का शिकार पाए गए हैं। ये लोग बुखार की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जब इनका डेंगू का टेस्ट किया गया तो सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी का घर में ही उपचार चल रहा है।

उधमपुर में किसी हालत गंभीर नहीं 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद यासीन ने बताया कि विभाग की तरफ से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ स्थानों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।

हालांकि, अब तक डेंगू के बुखार से किसी की हालत ज्यादा खराब नहीं हुई है। ज्यादातर का उपचार घर में ही किया जा रहा है। विभाग की टीमें लगातार दवाइयों का छिड़काव कर ही हैं, और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय भी बता रही है।

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर

डीके शिवकुमार को लेकर बड़ा खुलासा कांग्रेस मुख्यालय में पैसे जमा कराए जाने का जिक्र

Published

on

  • कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता और पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसियों को मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि डीके शिवकुमार ने कांग्रेस मुख्यालय में पैसे जमा कराए थे. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शक है कि ये पैसा अवैध धंधों के जरिए जुटाया गया था. इस खुलासे के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है.

कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों को नोटिस जारी करेगा ईडी

  • इस मामले में ईडी कांग्रेस नेता विजय मूलगुंद से भी पूछताछ करेगा. विजय मूलगुंद कांग्रेस में सचिव के पद पर हैं. ईडी इस बारे में एआईसीसी के लेखा विभाग के कुछ अधिकारियों समेत कांग्रेस के कई नेताओं से पूछताछ की तैयारी कर रहा है. इन नेताओं और अधिकारियों को ईडी जल्द पूछताछ का नोटिस जारी करेगा.

ईडी ने शिवकुमार से एआईसीसी को दिए गए करोड़ों रुपए को लेकर पूछे सवाल

  • ईडी ने हिरासत में चल रहे डीके शिवकुमार से एआईसीसी को दिए गए करोड़ों रुपए की बाबत कई सवाल किए हैं. ईडी को शक है कि डीके शिवकुमार ने एआईसीसी के अकबर रोड स्थित ऑफिस में साल 2017 में करोड़ों रुपए जमा कराए थे. आरोप है कि यह पैसा हवाला के जरिए आया था, जिसे डीके शिवकुमार के सहयोगियों ने कांग्रेस दफ्तर में जमा कराया था.
  • इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के यहां मारे गए छापे के मामले में भी कांग्रेस मुख्यालय में अवैध पैसा जमा कराने का मामला सामने आया था.

ED ने की शिवकुमार की बेटी से पूछताछ

  • वहीं, ईडी ने कल डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अपनी जांच के सिलसिले में सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि 22 साल की ऐश्वर्या से पूछताछ की गयी और उनका बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया. ऐश्वर्या ने एजेंसी को कुछ व्यक्तिगत वित्तीय दस्तावेज भी सौंपे. वह एक एजुकेशनल ट्रस्ट में ट्रस्टी भी है, जो उनके पिता ने बनाया था. अधकारियों ने बताया कि ट्रस्ट कई इंजीनियरिंग और अन्य कॉलेजों का संचालन करता है और ऐश्वर्या उसके पीछे प्रमुख व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पास करोंड़ों की संपत्ति और बिजनेस है.
  • बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं. केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार के अलावा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंथैया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. कथित कर चोरी और हवाला सौदों के लिए बेंगलुरू की एक कोर्ट के समक्ष शिवकुमार और अन्य के खिलाफ दायर इनकम टैक्स विभाग की चार्जशीट के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़20 hours ago

सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़:कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कायम, कोरोना जांच व निगरानी अगले 15 दिन तक सख्त

रूस और चीन समेत यूरोपीय देशों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों लगातार बढ़े हैं और वहां तीसरी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को मिला पद्मश्री पुरस्कार,राष्ट्रपति के हाथों हुये सम्मानित

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार...

छत्तीसगढ़21 hours ago

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 गंभीर डिमरापाल रेफर,हादासा NH-30 जंगदलपुर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर रात बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर...

छत्तीसगढ़1 day ago

सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी ताबड़तोड़ गोलियांचला दी , 4 जवानों की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

  • देश - दुनिया5 days ago

    जिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह

  • देश - दुनिया6 days ago

    क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम

  • देश - दुनिया3 days ago

    ₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?

  • देश - दुनिया6 days ago

    लड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये

  • देश - दुनिया6 days ago

    बाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार

  • देश - दुनिया4 days ago

    प्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा

  • देश - दुनिया7 days ago

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

  • 2 days ago

    थियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !

  • प्रदेश2 days ago

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर