Connect with us

Job Racket: Ayushman Yojana और Arogya Mission के नाम पर लोगों से ठगी, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

Published

on

देश में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

सैकड़ों लोगों को लगाया जा चुका है चूना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस ने एक 31 वर्षीय महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम यूनिट के पुलिस उपायुक्त अनीश रॉय ने बताया कि ये लोग ‘आयुष्मान योजना, आरोग्य मिशन’ नामक एक वेबसाइट के जरिए लोगों से विभिन्न सरकारी नौकरियों का ऑफर करते और उनसे पैसा ठगने का काम करते थे। आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए इन सरकारी उपक्रमों से गलत संबंध बता कर लोगों से पैसे लिए। यहां आपको बता दें कि COVID-19 संकट को लेकर Aarogya Setu app का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुष्मान भारत केन्द्र सरकार की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है। ये दोनों इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।

300-500 रुपए लोगों से ठगा जा रहा था

पुलिस उपायुक्त अनीश रॉय ने बताया कि ये गैंग इस जॉब स्कीम  में आयुष्मान योजना के तहत 300 रुपए से 500 रुपए प्रति व्यक्ति से लेकर नौकरी के नाम पर पंजीकरण करवाते थे। लोगों के कहा जाता था कि बाद में उन्हें नौकरी दी जाएगी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने छह राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में 5,116 रिक्तियों के लिए विज्ञापन दिया। इनमें 4200 उम्मीदवारों में से प्रत्येक से 300 रुपए से 500 रुपए लिए गए। उपायुक्त अनीश रॉय ने कहा कि यह नकली वेबसाइट – https://ayushman-yojana.org/ तकरीबन ढाई महीने से एक्टिव है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। लेकिन, इस खुलासे ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

बंद होने वाला है माइक्रोसॉफ्ट का Internet Explorer, जाने क्या है लास्ट डेट..

Published

on

By

 

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सबसे पुराने ब्राउजर Internet Explorer को 27 सालों की सर्विस के बाद रिटायर करने का फैसला किया है।

Microsoft Closing Internet Explorer: जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सबसे पुराने और 27 सालों से चल रहे ब्राउज़र, इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, Internet Explorer इस महीने की 15 जून से जनता के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि वह अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के पैकेज और सपोर्ट से इंटरनेट एक्सप्लोरर को हटा रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि इंटरनेट एक्सप्लोरर को अब कंपनी के दूसरे ब्राउजर ‘माइक्रोसॉफ्ट एज’ से रिप्लेस किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक Microsoft Edge इंटरनेट एक्सप्लोरर की तुलना में बहुत तेज, सुरक्षित और अधिक आधुनिक है।

आपको बता दें कि Internet Explorer को सबसे पहले 1995 में Windows 95 के साथ ऐड-ऑन पैकेज के रूप में लॉन्च किया गया था। सालों से इंटरनेट एक्सप्लोरर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर था। बाद में यह ब्राउजर सभी विंडोज यूजर्स के लिए फ्री कर दिया गया था। इसके बाद यह नई विंडो इंस्टॉलेशन के साथ PC में प्री-इंस्टॉल भी आने लगा।

2003 में यह ब्राउजर अपने पीक पर था। उस वक्त Internet Explorer के पास मार्केट का 95 प्रतिशत शेयर था। यानी दुनियाभर में करीब 95 फीसदी यूजर्स ब्राउजर के लिए इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल कर रहे थे। मगर इसी दौरान नए इंटरनेट ब्राउजर्स मार्केट में आए, जो साल-दर-साल इसका यूजर बेस कम करते गए। खास तौर पर Google और Mozilla सहित अन्य कंपनियों के ब्राउज़र के बाद, इंटरनेट एक्सप्लोर की लोकप्रियता घटने लगी और आज 5 प्रतिशत से भी कम इंटरनेट उपयोगकर्ता इसका उपयोग करते हैं।

जब इसकी लोकप्रियता घटने लगी, तो कंपनी ने भी इस पर ध्यान देना छोड़ दिया। इस ब्राउजर में 2016 के बाद से कोई नया फीचर भी नहीं आया। माइक्रोसॉफ्ट ने Internet Explorer को छोड़कर एक नए ब्राउजर Microsoft Edge पर अपना फोकस शिफ्ट कर दिया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 का डेस्कटॉप वर्जन अब बंद हो जाएगा और विंडोज 10 के लिए सपोर्ट 15 जून 2022 से हटा दिया जाएगा। वहीं माइक्रोसॉफ्ट एज इन सभी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार है।

Continue Reading

जॉब

क्लर्क और स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून

Published

on

JSSC Clerk Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार JSSC में नौकरी पा सकते हैं.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए JSSC ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.jssc.nic.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

साथ ही इस लिंक http://www.jssc.nic.in/sites/default/files/Brochure%20JIS(CKHT)CCE-2022 पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशनचेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 991 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 27 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के लिए और 964 क्लर्क के पदों के लिए है.

आवेदन तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 20 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 जून 2022

 रिक्ति विवरण

क्लर्क (कंप्यूटर ऑपरेटर)- 352
स्टेनोग्राफर- 27
क्लर्क (पिछला वार्ड कल्याण विभाग)- 104
क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास)- 144
क्लर्क (वाणिज्य विभाग)- 97
क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास योजना वर्ग)- 77
क्लर्क (रोजगार राज्य बीमा योजना के कार्यालय)- 36
क्लर्क (परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय)- 104
क्लर्क (खान भू-विज्ञान विभाग)-45
क्लर्क (परिवहन विभाग दिवस क्षेत्रीय कार्यालय)- 05

योग्यता मानदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

आवेदन शुल्क

अन्य उम्मीदवारों के लिए: 100/- रुपये
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 50/- रुपये

Continue Reading

जॉब

इंडियन बैंक में निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Published

on

 

 

Indian Bank SO Recruitment 2022: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. ऐसे में बैंक में नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 मई से शुरू हुई जो 14 जून 2022 तक जारी रहेगी. ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी किए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in में विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं. कुल 312 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके तहत सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर एवं चीफ मैनेजर के पद भरे जाएंगे.

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को स्केल 1 से स्केल 4 के तहत ₹36000 से लेकर ₹89890 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. अभ्यर्थी इससे संबंधित विस्तृत डिटेल देखने के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न शैक्षिक योग्यता अनिवार्य की गई है.

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 24 मई 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 जून 2022

जरूरी अनुभव
सीनियर मैनेजर पदों के लिए 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है.
मैनेजर पदों के लिए 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है.
चीफ मैनेजर पदों के लिए 7 वर्ष का अनुभव जरूरी है.
असिस्टेंट मैनेजर के लिए कोई अनुभव अनिवार्य नहीं है.

आयु सीमा
सीनियर मैनेजर – 25 से 38 साल
मैनेजर – 22 से 35 साल
असिस्टेंट मैनेजर – 20 से 30 साल
चीफ मैनेजर पद – 27 से 40 साल

चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
इंटरव्यू

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़5 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    जूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    पंचायत सचिव पद पर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन तिथि..

  • जॉब6 days ago

    खान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,ये रही आवेदन की तिथि…मिलेगा 1 लाख 42000 तक सैलरी